• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Alexa से 2024 में भारतीयों ने किए ये अजीबोगरीब सवाल, कभी सेलिब्रिटी की लंबाई तो कभी नेट वर्थ

Alexa से 2024 में भारतीयों ने किए ये अजीबोगरीब सवाल, कभी सेलिब्रिटी की लंबाई तो कभी नेट वर्थ

Amazon इंडिया ने इस साल भारतीय यूजर्स के जरिए वॉयस एसिस्टेंट Alexa से पूछे जाने वाले सबसे प्रश्नों का खुलासा किया है।

Alexa से 2024 में भारतीयों ने किए ये अजीबोगरीब सवाल, कभी सेलिब्रिटी की लंबाई तो कभी नेट वर्थ

Photo Credit: Amazon

Amazon Echo Spot में 2.83 इंच की टचस्क्रीन दी गई है।

ख़ास बातें
  • Amazon ने Alexa से सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले प्रश्नों का खुलासा किया है।
  • 2024 में Alexa प्रश्नों में क्रिकेट सबसे आगे रहा है।
  • स्पोर्ट्स कैटेगरी में क्रिकेट ने शीर्ष पायदान हासिल किया।
विज्ञापन
Amazon इंडिया ने इस साल भारतीय यूजर्स के जरिए वॉयस एसिस्टेंट Alexa से पूछे जाने वाले सबसे प्रश्नों का खुलासा किया है। ई-कॉमर्स साइट के अनुसार, 2024 में Alexa प्रश्नों में क्रिकेट सबसे आगे रहा, उसके बाद सेलिब्रिटीज, पब्लिक फिगर और ग्लोबल इवेंट के बारे में प्रश्न आए। कंपनी ने खुलासा किया कि Alexa ने यूजर्स को म्यूजिक के साथ एंटरटेनमेंट करने, किचेन में गाइड करने और कई अलग प्रश्नों के जवाब देने में भी अहम भूमिका निभाई है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।


Alexa से 2024 में पूछे गए शीर्ष सवाल

 
Amazon ने भारत में Alexa यूजर्स द्वारा सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले प्रश्नों का खुलासा किया है। ये सवाल भारतीय यूजर्स की स्पोर्ट्स, सेलिब्रिटीज, एंटरटेनमेंट और डेली लाइफ में रुचि को दर्शाते हैं। स्पोर्ट्स कैटेगरी में क्रिकेट ने शीर्ष पायदान हासिल किया। क्रिकेट बड़ा चर्चा का विषय बनकर उभरा है, इस दौरान लोकप्रिय प्रश्नों में ये चीजें शामिल हैं।

“एलेक्सा, वॉट इज द क्रिकेट स्कोर?
“एलेक्सा, वॉट इज द इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका स्कोर?” 
“एलेक्सा, वेन डज द क्रिकेट मैच स्टार्ट?” 
“एलेक्सा, वेन इज द नेक्स्ट क्रिकेट मैच?” 
“एलेक्सा, इंडिया का मैच कब है?” 
“एलेक्सा, वॉट इज द इंग्लैंड वर्सेस इंडिया स्कोर?” 

भारतीय यूजर्स ने Alexa से अपने फेवरेट लोगों के बारे में कई प्रश्न पूछे। इन प्रश्नों में उम्र, लंबाई, नेट वर्थ और उनके जीवनसाथी जैसी जानकारी शामिल थी: 

लंबाई के प्रश्नों में: विराट कोहली, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, कृति सेनन, दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन 

उम्र के प्रश्नों में: विराट कोहली, नरेंद्र मोदी, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, सलमान खान, एमएस धोनी, रोहित शर्मा, ऋतिक रोशन और टेलर स्विफ्ट 

नेट वर्थ की जानकारी: मुकेश अंबानी, एलोन मस्क, मिस्टर बीस्ट, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जेफ बेजोस, शाहरुख खान, विराट कोहली, रतन टाटा, लियोनेल मेस्सी, बिल गेट्स, पति-पत्नी, विराट कोहली, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, शाहरुख खान, सलमान खान, सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, हार्दिक पंड्या, रितिक रोशन, एमएस धोनी और दीपिका पादुकोण शामिल है। 

Alexa भारत में परिवारों के लिए एक भरोसेमंद वर्चुअल शेफ बन गया है, जो खाना पकाने की रेसिपी पेश करती है। कुछ टॉप रेसिपी रिक्वेस्ट में चाय, चिली पनीर , पटियाला चिकन, कोल्ड कॉफी और चॉकलेट लावा केक शामिल हैं। इसके अलावा भारत में एलेक्सा यूजर्स ने "Alexa, तुम क्या कर रही हो?", "एलेक्सा, क्या तुम हंस सकती हो?" और "एलेक्सा, तुम्हारा नाम क्या है?" जैसे अजीबोगरीब प्रश्न पूछकर अपना मनोरंजन किया।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon India, Alexa, Alexa Questions, Alexa Requests
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  5. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  6. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  8. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  10. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »