Airtel Broadband

Airtel Broadband - ख़बरें

  • Bharti Airtel ने नए सब्सक्राइबर्स की रेस में Reliance Jio को दी मात
    देश में पिछले महीने टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या 0.42 प्रतिशत बढ़कर लगभग 134.3 करोड़ हो गई है। दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने मई में 29.8 लाख सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है। इनमें 29.26 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स और 53,809 फिक्स्ड लाइन सब्सक्राइबर्स हैं। रिलायंस जियो के नेटवर्क पर पिछले महीने लगभग 22.55 लाख सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं।
  • कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 
    Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने केवल वॉयस और SMS वाले प्लान पर आपत्ति जताई है। TRAI के प्रपोजल में कहा गया था कि टेलीकॉम कंपनियों को कॉलिंग, मैसेजिंग और डेटा उपलब्ध कराने वाले प्लांस की सभी वैलिलिटी अवधि के लिए इस प्रकार के टैरिफ प्लान की पेशकश करनी होगी। टेलीकॉम कंपनियों ने TRAI से टैरिफ के डिजाइन में हस्तक्षेप नहीं करने का निवेदन किया है।
  • Elon Musk की स्टारलिंक को भारत में लगा झटका, सर्विस के लॉन्च में हो सकती है देरी!
    बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी को देश में लगभग एक वर्ष पहले ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट (GMPCS) लाइसेंस दिया गया था। हालांकि, इस लाइसेंस से कंपनी को सिर्फ अपने कामकाज के लिए तैयारी करने और एग्रीमेंट्स साइन करने की अनुमति मिली थी। स्टारलिंक को सर्विस लॉन्च करने से पहले अतिरिक्त रेगुलेटरी और सिक्योरिटी क्लीयरेंसेज की जरूरत है।
  • Airtel Black हुआ 'One Airtel'! एक बिल में मोबाइल कनेक्शन, Wi-Fi और DTH, यहां जानें सब कुछ
    Airtel ने अपनी बंडल सर्विस Airtel Black को One Airtel नाम से रीब्रांड करना शुरू कर दिया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक यूजर्स पहले की तरह Airtel Postpaid, Wi-Fi और DTH या IPTV सेवाओं को एक ही प्लान में जोड़ सकेंगे। कंपनी इंस्टॉलेशन फीस नहीं ले रही, लेकिन कुछ नए कनेक्शन्स के लिए एडवांस पेमेंट देना होगा। Wi-Fi और DTH कनेक्शन्स के लिए अलग-अलग एडवांस राशि तय की गई है, जिसे बाद में यूजर्स के बिल्स में एडजस्ट कर दिया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मौजूदा Airtel Black यूजर्स फिलहाल पुराने प्लान्स इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • BSNL ने पलटा गेम! इंटरनेट स्पीड और परफॉर्मेंस में Airtel और Jio को दी मात
    BSNL ने FY26 में फिक्स्ड-लाइन इंटरनेट सेगमेंट में Jio और Airtel को पीछे छोड़ पहला स्थान हासिल किया है। nPerf की रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL ने 89,174 nPoints के साथ टॉप पोजिशन हासिल की, जबकि Airtel और Jio इससे पीछे रहे। BSNL ने अपलोड स्पीड, लेटेंसी और ब्राउजिंग एक्सपीरियंस में बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि Jio ने डाउनलोड स्पीड में बढ़त दिखाई। यह रिपोर्ट भारत के ब्रॉडबैंड मार्केट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को दिखाती है।
  • अनलिमिटेड इंटरनेट, 22 से ज्यादा OTT और कॉलिंग वाले ब्रॉडबैंड प्लान, सिर्फ 1 रिचार्ज में मिलेगा सबकुछ
    Excitel के 300Mbps वाले ब्रॉडबैंड प्लान का मुकाबला Jio और Airtel के ब्रॉडबैंड प्लान के साथ हो रहा है। Jio के 300Mbps वाले प्लान की कीमत 3 महीने के हिसाब से प्रति माह 1499 रुपये बैठती है। Airtel के 300Mbps वाले प्लान की कीमत 1599 रुपये प्रति माह है। Excitel के 300Mbps स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 3 महीने के हिसाब से 799 रुपये प्रति माह रहेगी।
  • Bharti Airtel, Reliance Jio के मोबाइल सब्सक्राइबर्स में बढ़ोतरी, BSNL को हुआ नुकसान
    BSNL के मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 2.06 लाख कम हो गई है। हालांकि, BSNL ने कुछ सर्कल में वायरलेस सब्सक्राइबर्स को बढ़ाया है लेकिन इसके कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या में कमी हुई है। कंपनी के 4G नेटवर्क का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। BSNL ने 97,672 4G साइट्स को इंस्टॉल किया है। इनमें से 95,511 साइट्स लाइव हो गई हैं। कंपनी की जल्द 5G नेटवर्क भी लॉन्च करने की योजना है।
  • भारत में तेजी से बढ़ रहा ब्रॉडबैंड मार्केट, पार किया 100 करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा
    इस मार्केट में Reliance Jio का 51 करोड़ से अधिक ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स के साथ पहला स्थान है। कंपनी के पास 49.69 करोड़ वायरलेस और लगभग 1.35 करोड़ फिक्स्ड-लाइन ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स हैं। भारत में इंटरनेट के रेट अन्य देशों की तुलना में सस्ते हैं। इस वजह से पिछले कुछ वर्षों में देश में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है।
  • TRAI अक्टूबर 2025 रिपोर्ट, Jio ने जोड़े 19 लाख से ज्यादा ग्राहक, इस कंपनी के 20 लाख ग्राहक हुए कम
    TRAI ने अक्टूबर 2025 की रिपोर्ट जारी है, जिसमें पता चला है कि भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में ग्राहकों में इजाफा हुआ है। Jio ने इस साल अक्टूबर में करीब 19.97 लाख नए ग्राहक जोड़े। भारत में 48.47 करोड़ के कुल मोबाइल यूजर्स बेस के साथ सबसे टॉप पर पहुंच गया है। Airtel ने इस दौरान अक्टूबर में 12.52 लाख नए ग्राहक जोड़े। सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी BSNL ने पिछले महीने अक्टूबर में 26.9 लाख नए ग्राहक जोड़े।
  • 667 रुपये में पूरी महीने चलाएं अनलिमिटेड इंटरनेट, Excitel का प्लान दे रहा Airtel और Jio को भी टक्कर
    Excitel के 100mbps स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बता रहे हैं जो कि सिर्फ डाटा का लाभ प्रदान करता है। यह एक ऑनबोर्डिंग प्लान है जो कि 3 महीने की वैधता के साथ आता है। बाजार में इस प्लान की टक्कर Airtel Xstream Fiber और Jio Fiber के 100Mbps वाले प्लान से हो रही है जो कि इंटरनेट के साथ फ्री वायस कॉलिंग और कुछ अन्य फायदे भी प्रदान करते हैं।
  • Excitel का 365 दिनों की वैधता वाला ब्रॉडबैंड प्लान 300Mbps इंटरनेट के साथ Airtel Xstream Fiber और Jio Fiber को टक्कर
    Excitel के 365 दिनों तक चलने वाले ब्रॉडबैंड प्लान में 300Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट दिया जाता है। Excitel के 549 रुपये वाले प्लान में 300Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट दिया जाता है। Airtel Xstream Fiber के 1599 रुपये वाले प्लान में 300Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है। Jio Fiber के 17988 रुपये वाले प्लान में 300 Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा प्रदान किया जाता है।
  • फ्री Netflix के साथ 365 दिन चलेंगे ये ब्रॉडबैंड प्लान, अनलिमिटेड इंटरनेट और गजब के फायदे
    JioFiber, Airtel Xstream Fiber और ACT Fibernet के प्लान साल भर की वैधता के साथ Netflix का मुफ्त एक्सेस प्रदान करते हैं। इन प्लान में अनलिमिटेड हाई स्पीड डाटा के साथ वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी प्रदान की जाती है। इसके अलावा ये प्लान अन्य फ्री ओटीटी एक्सेस भी देते हैं। ये प्लान फ्री टीवी चैनल का एक्सेस भी प्रदान करते हैं।
  • Airtel के गजब ब्रॉडबैंड प्लान, 365 दिनों तक अनलिमिटेड इंटरनेट, फ्री TV चैनल, OTT के साथ वॉयस कॉलिंग का लाभ
    Airtel Xstream Fiber साल भर की वैधता के साथ कई ब्रॉडबैंड प्लान की पेशकश करता है। Airtel Xstream Fiber के 499 रुपये वाले प्लान में 40Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है। Airtel Xstream Fiber के 599 रुपये वाले प्लान में 30Mbps स्पीड वाला इंटरनेट मिलता है। Airtel Xstream Fiber के 699 रुपये वाले प्लान में 40Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा आता है। Airtel Xstream Fiber के 799 रुपये वाले प्लान में 100Mbps स्पीड से इंटरनेट मिलता है।
  • अनलिमिटेड डाटा, 22 OTT ऐप्स, 350+ TV चैनल, मात्र 1199 रुपये में Airtel दे रहा जमकर फायदे ही फायदे
    Airtel Xstream Fiber के 999 रुपये वाले प्लान में 100Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है। इस प्लान में अनिलिमिटेड वायस कॉलिंग भी मिलती है। Airtel Xstream Fiber के 1199 रुपये वाले प्लान में 100Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता है। Airtel Xstream Fiber के 899 रुपये वाले प्लान में 100Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है।
  • BSNL ने गंवाए 1 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स, Reliance Jio को मिले सबसे अधिक वायरलेस कस्टमर्स
    BSNL को जुलाई में 1.01 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है। इसकी सहयोगी टेलीकॉम कंपनी MTNL के सब्सक्राइबर्स भी घटे हैं। टेलीकॉम मार्केट के मोबाइल सेगमेंट में इन दोनों सरकारी कंपनियों की हिस्सेदारी घटकर आठ प्रतिशत से कम हो गई है। इस वर्ष केंद्र सरकार से BSNL को केंद्र सरकार से 6,982 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड मिलेगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »