BSNL ने पलटा गेम! इंटरनेट स्पीड और परफॉर्मेंस में Airtel और Jio को दी मात

nPerf की रिपोर्ट में BSNL ने फिक्स्ड-लाइन इंटरनेट सेगमेंट में Jio और Airtel को पीछे छोड़ पहला स्थान हासिल किया है।

BSNL ने पलटा गेम! इंटरनेट स्पीड और परफॉर्मेंस में Airtel और Jio को दी मात
ख़ास बातें
  • BSNL ने FY26 में फिक्स्ड इंटरनेट में पहला स्थान हासिल किया
  • nPerf रिपोर्ट में Jio और Airtel BSNL से पीछे रहे
  • अपलोड स्पीड और लेटेंसी में BSNL का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा
विज्ञापन

BSNL ने एक बार फिर टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा उलटफेर करते हुए फिक्स्ड-लाइन इंटरनेट सेगमेंट में टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी कंपनी ने Reliance Jio और Bharti Airtel जैसे प्राइवेट ऑपरेटर्स को पीछे छोड़ दिया है। खास बात यह है कि BSNL पिछले कुछ सालों से लगातार अपनी परफॉर्मेंस सुधार रहा था और अब FY26 में यह पहले स्थान पर पहुंच गया है।

फ्रांस की नेटवर्क टेस्टिंग फर्म nPerf की रिपोर्ट के अनुसार, BSNL ने FY26 में 89,174 nPoints का स्कोर हासिल किया, जो इसे नंबर वन बनाता है। nPoints एक ऐसा इंडिकेटर है जो रियल-वर्ल्ड इंटरनेट एक्सपीरियंस को मापता है, जिसमें डाउनलोड स्पीड, अपलोड स्पीड, लेटेंसी और ब्राउजिंग-स्ट्रीमिंग परफॉर्मेंस शामिल होती है। पिछले साल BSNL दूसरे स्थान पर था, लेकिन इस बार यह लगातार सुधार के चलते टॉप पर पहुंच गया है।

अगर बाकी कंपनियों की बात करें तो Airtel को 74,975 nPoints और Jio को 73,957 nPoints मिले हैं। यानी दोनों ही ऑपरेटर्स BSNL से काफी पीछे रह गए। हालांकि Jio ने डाउनलोड स्पीड के मामले में बढ़त दिखाई है, लेकिन ओवरऑल परफॉर्मेंस में वह पीछे रह गया।

स्पीड की बात करें तो BSNL की डाउनलोड स्पीड साल-दर-साल 21 प्रतिशत बढ़कर 78.5Mbps तक पहुंच गई है। वहीं इसकी अपलोड स्पीड 75.26Mbps रही, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा कंपनी ने लेटेंसी, वेब ब्राउजिंग और YouTube स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंस में भी बेहतर प्रदर्शन किया है।

Jio ने सबसे ज्यादा डाउनलोड स्पीड 79.6Mbps रिकॉर्ड की है, जिसमें 33 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि इसकी अपलोड स्पीड 33.46Mbps रही और लेटेंसी भी सबसे ज्यादा 62.61ms दर्ज की गई, जिससे इसका ओवरऑल स्कोर प्रभावित हुआ।

Airtel की बात करें तो इसकी डाउनलोड स्पीड 62.4Mbps तक पहुंची है, जो पिछले साल से 10 प्रतिशत ज्यादा है। लेकिन अपलोड स्पीड 38.71Mbps रही, जो BSNL से काफी कम है। यही वजह है कि Airtel भी टॉप पोजिशन हासिल नहीं कर सका।

FTTH यानी फाइबर-टू-द-होम सेगमेंट में तस्वीर थोड़ी अलग है। यहां Airtel ने 241.72Mbps के साथ सबसे ज्यादा डाउनलोड स्पीड दी, जबकि Jio 225.18Mbps और BSNL 198.54Mbps के साथ पीछे रहे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि BSNL को अपनी इस बढ़त को बनाए रखने के लिए FTTH स्पीड और लेटेंसी पर और काम करना होगा। वहीं Airtel को अपलोड स्पीड सुधारने पर ध्यान देना चाहिए, जबकि Jio को अपनी परफॉर्मेंस को बैलेंस करने के लिए अपलोड और लेटेंसी बेहतर करनी होगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  5. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  6. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  10. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »