• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 667 रुपये में पूरी महीने चलाएं अनलिमिटेड इंटरनेट, Excitel का प्लान दे रहा Airtel और Jio को भी टक्कर

667 रुपये में पूरी महीने चलाएं अनलिमिटेड इंटरनेट, Excitel का प्लान दे रहा Airtel और Jio को भी टक्कर

Excitel के सबसे किफायती ब्रॉडबैंड प्लान में 100mbps स्पीड के साथ इंटरनेट मिलता है।

667 रुपये में पूरी महीने चलाएं अनलिमिटेड इंटरनेट, Excitel का प्लान दे रहा Airtel और Jio को भी टक्कर

Photo Credit: Unsplash/Frederik Lipfert

ख़ास बातें
  • Airtel Xstream Fiber के 799 रुपये के प्लान में 100Mbps से डाटा मिलता है।
  • Excitel के 667 रुपये वाले प्लान में 100Mbps की स्पीड से इंटरनेट मिलता है।
  • Jio Fiber के 699 रुपये वाले प्लान में 100Mbps की स्पीड से डाटा चलता है।
विज्ञापन

अगर आप अपने घर के लिए किफायती ब्रॉडबैंड प्लान तलाश कर रहे हैं, जिसमें सिर्फ इंटरनेट का लाभ मिलता हो तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। जी हां आज हम आपको Excitel के 100mbps स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बता रहे हैं जो कि सिर्फ डाटा का लाभ प्रदान करता है। यह एक ऑनबोर्डिंग प्लान है जो कि 3 महीने की वैधता के साथ आता है। बाजार में इस प्लान की टक्कर Airtel Xstream Fiber और Jio Fiber के 100Mbps वाले प्लान से हो रही है जो कि इंटरनेट के साथ फ्री वायस कॉलिंग और कुछ अन्य फायदे भी प्रदान करते हैं। आइए Excitel के ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Excitel का 667 रुपये वाला प्लान:
Excitel के 667 रुपये वाले प्लान में 100Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट दिया जाता है। यह प्लान एक स्पेशल ऑनबोर्डिंग प्लान है, यानी कि शुरुआती यूजर्स को इस प्लान का लाभ मिलेगा। यह प्लान 3 महीने के लिए आता है, जिसमें प्रति माह कीमत 667 रुपये है।  हालांकि, टैक्स और अन्य चार्ज के बाद कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है। इस प्लान में हाई स्पीड इंटरनेट के अलावा और कोई अन्य फायदा नहीं मिलता है।

Airtel Xstream Fiber का 799 रुपये वाला प्लान:
Airtel Xstream Fiber के 799 रुपये वाले प्लान में 100Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है। इस प्लान में अनिलिमिटेड वायस कॉलिंग भी प्रदान की जाती है। अन्य फायदों की बात करें तो Google One और Perplexity Pro का एक्सेस फ्री मिलता है। वहीं 3 महीने के लिए प्लान लेने पर वाई-फाई राउटर और इंस्टालेशन भी बिलकुल फ्री दिया जाता है।

Jio Fiber का 699 रुपये वाला प्लान:
Jio Fiber के 699 रुपये वाले प्लान में 100Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा प्रदान किया जाता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। तीन महीने के लिए इस प्लान की कीमत 699×3 यानी कि 2097 रुपये होती है, जिसमें जीएसटी जोडने पर थोड़ी ज्यादा हो सकती है। वहीं लंबे समय के लिए प्लान लेने पर 7 दिनों की अतिरिक्त वैधता भी प्रदान की जाती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »