Apple की कमाई बढ़ाने की तगड़ी प्लानिंग, यूजर्स को अब दिखाई देंगे और ज्यादा Ads!
Apple ने पुष्टि की है कि वह App Store के सर्च रिजल्ट्स में नए ऐड प्लेसमेंट जोड़ने जा रहा है। अभी किसी भी सर्च पर सिर्फ एक ऐड सबसे ऊपर दिखता है, लेकिन 2026 से सर्च रिजल्ट्स के नीचे की तरफ भी विज्ञापन दिखाई देंगे। कंपनी के मुताबिक, App Store पर करीब 65 प्रतिशत ऐप डाउनलोड्स सर्च के बाद होते हैं, इसलिए डेवलपर्स को ज्यादा मौके देने के लिए यह कदम उठाया गया है। नए ऐड स्लॉट्स के लिए मौजूदा कैंपेन अपने आप एलिजिबल होंगे और बिलिंग मॉडल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।