YouTube पर जल्द आ सकती हैं ऑनलाइन गेम्स, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग

कंपनी ने एंप्लॉयीज को 'Playables' कहे जाने वाले एक नए प्रोडक्ट की टेस्टिंग के लिए निमंत्रण दिया है। इस पर स्टैक बाउंस जैसी गेम्स टेस्टिंग के लिए उपलब्ध हैं

YouTube पर जल्द आ सकती हैं ऑनलाइन गेम्स, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग

कंपनी ने एंप्लॉयीज को 'Playables' कहे जाने वाले प्रोडक्ट की टेस्टिंग के लिए निमंत्रण दिया है

ख़ास बातें
  • कंपनी के नए प्रोडक्ट पर स्टैक बाउंस जैसी गेम्स टेस्टिंग के लिए हैं
  • यूट्यूब ने रेवेन्यू बढ़ाने के लिए नए एरिया में जाने की योजना बनाई है
  • इनमें ऑनलाइन गेम्स भी शामिल हैं
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने ऑनलाइन गेम्स खेलने के लिए एक प्रोडक्ट की टेस्टिंग शुरू की है। कंपनी ने एंप्लॉयीज को 'Playables' कहे जाने वाले एक नए प्रोडक्ट की टेस्टिंग के लिए निमंत्रण दिया है। इस पर स्टैक बाउंस जैसी गेम्स टेस्टिंग के लिए उपलब्ध हैं। 

Wall Street Journal की रिपोर्ट में बताया गया है कि यूट्यूब ने अपनी पैरेंट कंपनी Google के एंप्लॉयीज को इस बारे में एक ईमेल भेजी है। इन गेम्स को वेब ब्राउजर्स पर यूट्यूब की साइट या गूगल के Android या Apple के iOS मोबाइल डिवाइसेज के जरिए खेला जा सकता है। यूट्यूब के प्रवक्ता ने कहा कि गेमिंग पर कंपनी का फोकस रहा है। नए फीचर्स के साथ एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है। हालांकि, इसके साथ ही उनका कहना था कि इस बारे में कुछ घोषणा करने के लिए नहीं है। 

यूट्यूब पर बहुत से यूजर्स गेम्स को स्ट्रीम करते हैं और गेम्स की लाइव स्ट्रीमिंग देखते हैं। कंपनी के CEO, Neal Mohan ने एडवर्टाइजिंग से मिलने वाले रेवेन्यू में कमी की वजह से ग्रोथ के लिए नए एरिया में संभावना तलाशने की योजना बनाई है और इनमें ऑनलाइन गेम्स भी शामिल हैं। WSJ की रिपोर्ट में कहा गया है कि एंप्लॉयीज को टेस्टिंग के लिए कई गेम्स उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें एडवर्टाइजमेंट के साथ Stack Bounce आर्केड गेम भी शामिल है। इस गेम में प्लेयर्स को एक बाउंसिंग बॉल के साथ ब्रिक्स की लेयर्स को तोड़ना होता है। ऑनलाइन गेमिंग से यूट्यूब को गेमिंग इंडस्ट्री से रेवेन्यू हासिल करने का एक अन्य जरिया मिलेगा। 

इसके अलावा कंपनी ने कुछ नए फीचर्स शुरू करने की भी योजना बनाई है। इनमें दक्षिण कोरिया में शुरू होने जा रहा यूट्यूब का पहला शॉपिंग चैनल भी शामिल है। गूगल को चलाने वाली कंपनी Alphabet के मालिकाना हक वाली यूट्यूब को पिछले कुछ वर्षों से टिकटॉक से कड़ी टक्कर मिल रही है। पिछले वर्ष के अंत में यूट्यूब को भारत में मुश्किलों का सामना करना पड़ा था जब केंद्र सरकार ने कंपनी को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में झूठे दावे करने और फेक न्यूज फैलाने के लिए तीन चैनलों को हटाने के लिए कहा था। इन तीन चैनलों को सरकार के प्रेस इनफॉर्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेकिंग यूनिट ने गलत और भ्रामक जानकारी देने वाला बताया था।  

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »