• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple ने iPhone 16 Pro Max का 'मजाक' उड़ाने वाले विज्ञापन पर Xiaomi को भेजा कानूनी नोटिस

Apple ने iPhone 16 Pro Max का 'मजाक' उड़ाने वाले विज्ञापन पर Xiaomi को भेजा कानूनी नोटिस

हाल ही में भारत में शाओमी ने बहुत से समाचार पत्रों में पूरे पेज के विज्ञापन दिए थे जिसमें उसके फ्लैगशिप हैंडसेट की तुलना एपल के iPhone 16 Pro Max से की गई थी

Apple ने iPhone 16 Pro Max का 'मजाक' उड़ाने वाले विज्ञापन पर Xiaomi को भेजा कानूनी नोटिस

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर को सीज-एंड-डिजिस्ट नोटस भेजा गया है

ख़ास बातें
  • शाओमी ने विज्ञापनों में एपल के iPhone 16 Pro Max पर तंज कसा था
  • सैमसंग के खिलाफ भी इस चाइनीज स्मार्टफोन मेकर ने ऐसे विज्ञापन दिए थे
  • एपल और सैमसंग ने इन विज्ञापनों पर शाओमी को नोटिस भेजे हैं
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi को अपने विज्ञापनों को लेकर कानूनी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple और दक्षिण कोरिया की Samsung ने चीन की स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi को उसके हाल के विज्ञापनों के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। एपल और सैमसंग का कहना है कि शाओमी के विज्ञापनों से उनके ब्रांड की साख पर असर पड़ा है। 

हाल ही में भारत में शाओमी ने बहुत से समाचार पत्रों में पूरे पेज के विज्ञापन दिए थे जिसमें उसके फ्लैगशिप हैंडसेट की तुलना एपल के iPhone 16 Pro Max से की गई थी। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एपल और सैमसंग ने शाओमी के हाल के Xiaomi 15 Ultra के ऐड कैम्पेन को लेकर उसे कानूनी नोटिस भेजे हैं। इनमें से एक विज्ञापन  को Reddit के एक यूजर ने शेयर किया था। इसमें शाओमी ने iPhone 16 Pro Max को लेकर टैगलाइन दी थी 'शायद यह सही लेंस से देखने का समय है' और इस कैमरा को 'क्यूट' कहा था। 

एक अन्य विज्ञापन में शाओमी ने लिखा था कि उन सभी को 'हैपी अप्रैल फूल्स' डे जो यह मानते हैं कि iPhone 16 Pro Max का कैमरा शाओमी के हाल ही में लॉन्च किए गए Xiaomi 15 Ultra को पीछे छोड़ सकता है। इन दोनों विज्ञापनों को लेकर एपल और सैमसंग की नाराजगी दिख रही है और उन्हें चाइनीज स्मार्टफोन मेकर को सीज-एंड-डिजिस्ट नोटस भेजा है। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शाओमी ने सैमसंग के खिलाफ भी इस तरह के ऐड कैम्पेन दिए हैं। एपल और सैमसंग का दावा है कि इन विज्ञापनों में अपमान करने वाला कंटेंट है, जिसे तुरंत रोका जाना चाहिए। इसके साथ ही इन दोनों कंपनियों का मानना है कि चाइनीज स्मार्टफोन मेकर के विज्ञापन निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के खिलाफ हैं और उनके प्रोडक्ट्स को खराब दिखा रहे हैं। 

देश में प्रीमियम स्मार्टफोन्स की कैटेगरी में एपल और सैमसंग की बड़ी हिस्सेदारी है। एपल की नई iPhone सीरीज को अगले महीने की शुरुआत में 'Awe Dropping' इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। नई आईफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air शामिल हो सकते हैं। कंपनी की योजना भारत में इस सीरीज के सभी मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  2. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  3. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  4. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  5. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  6. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  8. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  10. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »