Act

Act - ख़बरें

  • बिटकॉइन ने पार किया 82,000 डॉलर का लेवल, अमेरिका के क्लेरिटी एक्ट से मार्केट में तेजी
    अमेरिका में इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस बनाने से जुड़े CLARITY एक्ट के जल्द पास होने की संभावना है। इस एक्ट के लागू होने के बाद इंटरनेशनल क्रिप्टो मार्केट में कॉरपोरेट्स की ओर से इनवेस्टमेंट बढ़ सकता है। सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने 82,000 डॉलर का लेवल पार किया था। हालांकि, बाद में बिटकॉइन में कुछ गिरावट हुई है।
  • YouTube वीडियो से शुरू हुआ खेल, नकली ऐप और WhatsApp ग्रुप ने कराई 11.8 लाख की ठगी
    एक महिला ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कैम का शिकार हो गई, जिसमें उससे 11.8 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत के मुताबिक उसने YouTube पर एक ट्रेडिंग वीडियो देखा, जिसके बाद उसे WhatsApp ग्रुप में जोड़ लिया गया। यहां उसे निवेश के लिए प्रेरित किया गया और अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में पैसे ट्रांसफर करवाए गए। महिला ने 6 मार्च से 14 मार्च के बीच कई किश्तों में रकम जमा की, लेकिन उसे कोई रिटर्न नहीं मिला। मामले में IT Act और BNS के तहत केस दर्ज किया गया है।
  • सरकार ने ब्लॉक की 300 बेटिंग और गैंबलिंग वेबसाइट्स
    यह अभियान रियल मनी कार्ड और कैसिनो गेमिंग ऐप्स के साथ ही सट्टा और मटका नेटवर्क्स से जुड़े प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ चलाया गया है। इस वर्ष की शुरुआत में सरकार ने 242 गैर कानूनी गैंबलिंग और बेटिंग वेबसाइट्स को ब्लॉक किया था। इससे पहले गेमिंग की आड़ में सट्टे को चलाने वाली बहुत सी वेबसाइट्स को भी बंद किया गया था।
  • AI से कंटेंट बनाने वाले सावधान! डीपफेक और AI वीडियो पर भारत सरकार की लगाम, यहां पढ़ें नए नियम
    सरकार ने Information Technology Rules में संशोधन कर AI-जनरेटेड कंटेंट को औपचारिक रूप से रेगुलेट किया है। 20 फरवरी से लागू होने वाले IT Rules 2026 के तहत “synthetically generated information” की परिभाषा तय की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अब AI से बने कंटेंट पर स्पष्ट लेबल लगाना होगा और यूजर्स से इसकी घोषणा भी लेनी होगी। टेकेडाउन और शिकायत निपटान की समयसीमा को काफी कम कर दिया गया है, जिसमें कुछ मामलों में कंटेंट हटाने का समय 2 घंटे तक सीमित किया गया है।
  • सरकार ने ब्लॉक की 242 गैर कानूनी गैंबलिंग और बेटिंग वेबसाइट्स
    पिछले वर्ष केंद्र सरकार ने ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग पर बैन लगाया था। इस बैन के खिलाफ कुछ ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों ने सरकार को कोर्ट में खींचा था। इस मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने बताया था कि अनरेगुलेटेड ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स के आतंकवादियों को फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग से लिंक हैं।
  • 1Gbps तक स्पीड के साथ मुफ्त Netflix, Prime Video, ZEE5 एक्सेस: ACT Fibernet के नए प्लान अब Rs 499 से शुरू!
    ACT Fibernet ने अपने सभी 30+ ऑपरेटिंग सिटीज में ब्रॉडबैंड प्लान्स का बड़ा रिवैम्प कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह नया पोर्टफोलियो उन यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिन्हें अलग-अलग बजट और अलग तरह की कनेक्टिविटी सॉल्यूशन्स की जरूरत होती है। नए प्लान्स आज से सभी ACT Fibernet यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं और ग्राहक इन्हें कंपनी की वेबसाइट actcorp.in पर जाकर देख सकते हैं। अलग-अलग शहरों के वैल्यू-पैक प्राइसिंग भी जारी की गई है। दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, चेन्नई और बेंगलुरु में वैल्यू पैक 749 रुपये से शुरू होता है। हैदराबाद में 798 रुपये, विजयवाड़ा में 778 रुपये, पुणे में 848 रुपये, जबकि होसुर और तुमकुर जैसे शहरों में यह 650-899 रुपये के बीच उपलब्ध है।
  • Dating App के चक्कर में गवां दिए Rs 1.29 करोड़, बेंगलुरु का शख्स ऐसे फंसा जाल में
    ऑनलाइन फ्रॉड के नए-नए तरीके अब रिश्तों के बहाने तक पहुंच चुके हैं। बेंगलुरु में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 42 साल के व्यक्ति को डेटिंग ऐप के जरिए 1.29 करोड़ रुपये की ठगी का शिकार बना दिया गया। आरोपी ने पहले दोस्ती की, फिर भरोसा जीतकर झूठे इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म में पैसा लगवाया। पुलिस ने इस मामले में IT Act, 2000 और BNS 2023 की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जांच फिलहाल जारी है और साइबरक्राइम यूनिट आरोपी को ट्रेस करने और पैसे की रिकवरी की कोशिश में लगी है।
  • फ्री Netflix के साथ 365 दिन चलेंगे ये ब्रॉडबैंड प्लान, अनलिमिटेड इंटरनेट और गजब के फायदे
    JioFiber, Airtel Xstream Fiber और ACT Fibernet के प्लान साल भर की वैधता के साथ Netflix का मुफ्त एक्सेस प्रदान करते हैं। इन प्लान में अनलिमिटेड हाई स्पीड डाटा के साथ वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी प्रदान की जाती है। इसके अलावा ये प्लान अन्य फ्री ओटीटी एक्सेस भी देते हैं। ये प्लान फ्री टीवी चैनल का एक्सेस भी प्रदान करते हैं।
  • क्रिप्टो एक्सचेंजों के लिए जरूरी हुआ सायबर सिक्योरिटी ऑडिट, केंद्र सरकार का फैसला
    वर्चुअल डिजिटल एसेट (VDA) सर्विस प्रोवाइडर्स को इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) के साथ सम्बद्ध ऑडिटर्स को नियुक्त करना होगा। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के तहत आने वाली नोडल एजेंसी, CERT-In को सायबरस्पेस की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। क्रिप्टो एक्सचेंजों को यह निर्देश फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU-IND) ने दिया है।
  • OTT Ban: Ullu, ALTT, Desiflix सहित 25 प्लेटफॉर्म पर लगा बैन, जानें क्या है वजह
    Ministry of Information and Broadcasting (MIB) ने शुक्रवार को देश में Ullu, ALTT (AltBalaji), Desiflix समेत 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को बैन कर दिया है। सरकार का कहना है कि इन डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने "अश्लील" और "सॉफ्ट पॉर्न" कंटेंट दिखाकर भारतीय IT कानूनों का उल्लंघन किया है। अब यूजर्स भारत में इन ऐप्स, वेबसाइट्स और इनसे जुड़े सोशल मीडिया हैंडल्स को एक्सेस नहीं कर पाएंगे।
  • नए पासपोर्ट नियम! कलर कोड, डॉक्यूमेंट्स और एड्रेस अपडेट; रजिस्ट्रेशन से पहले जान लें ये जरूरी बदलाव
    सरकार ने पासपोर्ट एप्लिकेशन प्रोसेस में बदलाव किए हैं, जिससे अब डॉक्यूमेंट्स के वैरिफिकेशन के नियम सख्त हो गए हैं। 1 अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे बच्चों के लिए जन्म प्रमाणपत्र (Birth Certificate) ही एकमात्र वैध डॉक्यूमेंट होगा जो जन्म तिथि प्रमाणित करेगा। यह बदलाव Registration of Births and Deaths (Amendment) Act, 2023 के तहत किया गया है ताकि वेरिफिकेशन प्रक्रिया को आसान और एकसमान बनाया जा सके।
  • चलती कार में व्लॉगिंग करने वाले सावधान! अब लगेगा भारी जुर्माना
    सोशल मीडिया के जमाने में हर कोई रील्स और व्लॉग बनाने का शौकीन हो चुका है। लेकिन केरल हाईकोर्ट ने इस प्रवृत्ति पर सख्ती दिखाई है।
  • फैक्ट्री में 12 घंटे काम करने वाले बिल पर लगी रोक, जानें क्या है यह नया नियम
    श्रम कल्याण मंत्री सी वी गणेशन ने कहा था कि सरकार जांच के बाद ही विधेयक को लागू करेगी।
  • 1000 Mbps की रफ्तार से चलेगा इंटरनेट, 2999 रुपये के इस प्लान से पाएं 6 महीने तक लाभ
    ACT Giga Promo 2,999 रुपये वाला प्लान बेंगलुरु में उपलब्ध है। इस प्लान में 6 महीने के लिए 1000 Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा प्रदान किया जाता है।
  • कलश स्थापना करने पर ट्रोल हुए बॉलीवुड एक्टर आमिर खान!
    Aamir Khan: आमिर खान की पूजा करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनकी एक्स वाइफ किरण राव भी पूजा के दौरान उनके साथ नजर आईं। आमिर ने में हिंदू रीति- रिवाजों से पूजा की। आमिर को इसी दौरान कलश स्थापना करते हुए भी देखा गया। वहीं कुछ यूजर उनको इंटरनेट पर जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »