Dating App के चक्कर में गवां दिए Rs 1.29 करोड़, बेंगलुरु का शख्स ऐसे फंसा जाल में

North CEN Crime Police, Bengaluru (FIR) को मिली शिकायत के मुताबिक, पीड़ित जगदीश सी. नाम के व्यक्ति से कुछ अज्ञात लोगों ने Quack Quack नाम के डेटिंग ऐप पर संपर्क किया।

Dating App के चक्कर में गवां दिए Rs 1.29 करोड़, बेंगलुरु का शख्स ऐसे फंसा जाल में

Photo Credit: Unsplash/ NordWood Themes

ख़ास बातें
  • डेटिंग ऐप Quack Quack पर बना रिश्ता, उड़ गए 1.29 करोड़ रुपये
  • महिला ने “ओल्ड एज होम” के नाम पर लिया पैसा
  • बेंगलुरु साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

ऑनलाइन फ्रॉड के नए-नए तरीके अब रिश्तों के बहाने तक पहुंच चुके हैं। बेंगलुरु में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 42 साल के व्यक्ति को डेटिंग ऐप के जरिए 1.29 करोड़ रुपये की ठगी का शिकार बना दिया गया। आरोपी ने पहले दोस्ती की, फिर भरोसा जीतकर झूठे इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म में पैसा लगवाया। पुलिस ने इस मामले में IT Act, 2000 और BNS 2023 की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जांच फिलहाल जारी है और साइबरक्राइम यूनिट आरोपी को ट्रेस करने और पैसे की रिकवरी की कोशिश में लगी है।

North CEN Crime Police, Bengaluru (FIR) को मिली शिकायत (via NDTV) के मुताबिक, पीड़ित जगदीश सी. नाम के व्यक्ति से कुछ अज्ञात लोगों ने Quack Quack नाम के डेटिंग ऐप पर संपर्क किया। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपी ने उसे “हाई-रिटर्न” इन्वेस्टमेंट वेबसाइट में पैसे लगाने के लिए राजी कर लिया। यह वेबसाइट खुद को इंटरनेशनल स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट रिटर्न देने वाली बताती थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों में एक महिला मेघना रेड्डी का नाम सामने आया है, जिसने पीड़ित को भावनात्मक रूप से प्रभावित किया। उसने कहा कि वह उसके पिता के नाम पर एक ओल्ड एज होम बनाना चाहती है और इस उद्देश्य के लिए उसने जगदीश से आर्थिक मदद मांगी। महिला के झांसे में आकर जगदीश ने 5 और 6 नवंबर के बीच कई RTGS और NEFT ट्रांजेक्शन्स के जरिए कुल 1,29,33,253 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

लेकिन पैसे भेजने के बाद ना तो कोई इन्वेस्टमेंट रिटर्न मिला, ना ही रकम वापस आई। जब कई दिन तक संपर्क नहीं हुआ तो पीड़ित को एहसास हुआ कि वह ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो चुका है। इसके बाद उसने North CEN पुलिस स्टेशन, बेंगलुरु में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने इस मामले में Information Technology Act, 2000 और Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS), 2023 की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हाल के महीनों में इस तरह के “रोमांस + इन्वेस्टमेंट फ्रॉड्स” तेजी से बढ़े हैं, जहां स्कैमर्स डेटिंग ऐप्स या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर यूजर्स से पैसे ऐंठते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »