Ac Features

Ac Features - ख़बरें

  • 15 सेकेंड में कूलिंग करता है Xiaomi का नया AC, 3 हॉर्सपावर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने नया स्टैंडिंग एयर कंडीशनर लॉन्च किया है जो कि कंपनी का Mijia Powerful Wind Ultra 3HP AC है। शाओमी ने कहा है कि यह हाई कैपिसिटी क्लाइमेट कंट्रोल यूनिट है। दावा है कि यह मात्र 15 सेकेंड में ही कूलिंग कर सकता है। इसमें 3 हॉर्सपावर का सिस्टम है जो खासतौर पर बड़े कमरों में कूलिंग के लिए बना है। एसी में 25.1cc का डुअल सिलेंडर लगा है।
  • Xiaomi ने नया पावर सेविंग AC किया लॉन्च, 3 मिनट में करता है फास्ट कूलिंग, जानें कीमत
    Xiaomi ने नया एसी मार्केट में लॉन्च किया है। यह कंपनी का Mijia Air Conditioner Giant Power Saver 2026 मॉडल है जो कि 3 मिनट के फास्ट कूलिंग फीचर के साथ आता है। इसका खास फीचर इसकी पावर सेविंग क्षमता को बताया गया है। कंपनी का दावा है कि यह हर साल 208kWh की बिजली बचा सकता है।
  • AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
    AKAI India ने भारतीय बाजार में अपनी नई 2026 Summer Collection पेश की है। कंपनी ने नए Nilgiree Split Inverter AC और Direct Cool रेफ्रिजरेटर लॉन्च किए हैं। AKAI का दावा है कि नई AC सीरीज 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी कूलिंग देने के लिए डिजाइन की गई है। इसमें 9-in-1 Flexi Mode, Frost Self-Clean और 100 प्रतिशत कॉपर कंडेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं नई रेफ्रिजरेटर रेंज में Deep Direct Cool टेक्नोलॉजी, Wide Voltage Operation और R600a रेफ्रिजरेंट मिलता है। नई रेंज की शुरुआती कीमत 16,398 रुपये रखी गई है।
  • गर्मियों में बढ़ रहे AC ब्लास्ट! जानिए कौन से फीचर्स बचा सकते हैं बड़ी दुर्घटना
    गर्मी बढ़ने के साथ AC ब्लास्ट और इलेक्ट्रिकल हादसों के मामले भी सामने आने लगे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ओवरहीटिंग, गैस लीक, खराब वायरिंग और वोल्टेज फ्लक्चुएशन जैसी वजहें इसके पीछे हो सकती हैं। ऐसे में नया AC खरीदते समय Thermal Protection, Refrigerant Leak Detection, Built-in Voltage Protection और Smart Compressor Cut-Off जैसे सेफ्टी फीचर्स पर ध्यान देना जरूरी माना जा रहा है। इसके अलावा Fire Resistant PCB, Copper Wiring और समय-समय पर सर्विसिंग भी AC को सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया नया AI पावर्ड AC, 15 सेकेंड में कर सकता है कूलिंग! जानें कीमत
    Xiaomi ने नया एयर कंडीशनर लॉन्च किया है जो AI पावर्ड एसी है। यह एक स्प्लिट मॉडल है जो Mijia Air Conditioner Powerful Wind Pro के नाम से आता है। कंपनी ने इसी एसी का पिछले महीने बेस मॉडल पेश किया था। अब नया मॉडल अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशंस के साथ आया है। यह एक 1.5HP का वाल माउंटेड एसी है।
  • पॉकेट में AC! Sony ने लॉन्च किया गजब का गैजेट, कॉलर में लगाएं और पूरा दिन मिलेगी कूलिंग
    Sony ने एक नया और अनोखा गैजेट लॉन्च किया है जो गर्मी में आपको कूल-कूल रखेगा! यह गैजेट एक पॉकेट साइज डिवाइस है जिसे Reon Pocket Pro Plus नाम दिया गया है। यह एक वियरेबल थर्मो डिवाइस है जो पर्सनल कूलिंग डिवाइस की तरह काम करता है। इतना ही नहीं, इसमें दोनों फीचर हैं, और यह हीटिंग के लिए भी इस्तेमाल हो सकता है।
  • Hitachi Cooling & Heating 2026 AC भारत में हुए लॉन्च, 5 साल तक की वारंटी, स्मार्ट फीचर्स, जानें सबकुछ
    बॉश होम कंफर्ट इंडिया लिमिटिड की ओर से नए AC भारत में लॉन्च किए गए हैं। कंपनी ने अपने नए Hitachi Cooling & Heating एयर कंडीशनर मार्केट में पेश किए हैं। कंपनी ने पूर्वी क्षेत्र में उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए इन्हें खासतौर पर डिज़ाइन किया गया है। ये BEE अनुरूप मॉडल हैं जो यूजर्स की हर तरह की जरूरत को पूरा करते हैं।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया Central AC, AI तय करेगा कितनी कूलिंग की जरूरत!
    Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia central air conditioner लॉन्च किया है, जो स्मार्ट एयरफ्लो और एनर्जी एफिशिएंसी पर फोकस करता है। इसमें डुअल एयर-आउटलेट डिजाइन दिया गया है, जो कूलिंग और हीटिंग को अलग-अलग मैनेज करता है। कंपनी के मुताबिक APF 4.62 रेटिंग के साथ यह सिस्टम कम बिजली में बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। इसमें ह्यूमन-सेंसिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कमरे में मौजूद लोगों के हिसाब से एयरफ्लो एडजस्ट करती है। साथ ही यह Xiaomi के स्मार्ट इकोसिस्टम से जुड़कर ऐप और वॉयस के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।
  • Xiaomi का नया AC लॉन्च, 15 सेकंड में ठंडा और 30 सेकंड में गर्म! जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में Mijia Strong Air Super 1.5 HP एयर कंडीशनर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 2,699 युआन रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह AC 15 सेकंड में कूलिंग और 30 सेकंड में हीटिंग करने में सक्षम है। इसमें 13cc डुअल-सिलेंडर कंप्रेसर, 900m³/h एयरफ्लो और AI-बेस्ड स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यह 55 डिग्री सेलसियस तक की गर्मी में भी काम कर सकता है और इसमें एनर्जी सेविंग टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट मिलता है।
  • Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Haier की ओर से भारत में नए हैवी ड्यूटी एसी लॉन्च किए गए हैं। कंपनी ने नए Desert Rose Super Heavy Duty AC पेश किए हैं जिनमें AI-AtmoX सपोर्ट है। यानी इनमें ऑटोमेटेड कूलिंग, एनर्जी मॉनिटरिंग, और मेंटेनेंस दिया गया है। कंपनी ने कूलिंग, कंट्रोल, और पावर प्रबंधन के साथ-साथ सेल्फ क्लीनिंग फीचर भी इनमें दिया है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया AI वाला स्मार्ट AC, लोगों के हिसाब से बदलेगा कूलिंग, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में नया Mijia Air Conditioner Human Sensing Wind 1.5HP लॉन्च किया है। यह स्मार्ट एयर कंडीशनर डुअल मिलिमीटर वेव रडार के साथ आता है, जो कमरे में मौजूद लोगों की पोजिशन और मूवमेंट को पहचानकर एयरफ्लो को अपने आप एडजस्ट कर सकता है। कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम लोगों की दिशा के अनुसार कूलिंग को बदल सकता है और कमरे में कोई न होने पर एनर्जी सेविंग मोड में चला जाता है। AC में AI आधारित कंट्रोल, Xiaomi HyperOS सपोर्ट और Mi Home ऐप के जरिए स्मार्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
    Hisense ने भारत में अपनी नई Intelli Cool Pro Series Room Air Conditioners लॉन्च किए हैं। कंपनी के मुताबिक, इन AC में QSD Rapid Inverter Technology दी गई है, जो तेजी से कूलिंग देने में मदद करती है। इसमें AI Smart Mode भी मिलता है, जो कमरे की स्थिति के अनुसार कूलिंग को एडजस्ट करता है। इसके अलावा AC में 3D Cool Air Flow, 4 Way Auto Swing और Long Distance Airflow जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह WiFi सपोर्ट के साथ आता है और Hisense ConnectLife ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।
  • Amazon Great Freedom Festival Sale: Samsung, LG, Hitachi  और कई ब्रांड्स के 2 टन ACs पर भारी डिस्काउंट
    एमेजॉन की सेल में चुनिंदा बैंकों के कार्ड्स पर 2,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा बहुत से प्रोडक्ट्स पर 1,000 रुपये तक का कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस सेल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड से नॉन-EMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट है। इस डिस्काउंट की लिमिट 1,250 रुपये की है। इसके अलावा EMI ट्रांजैक्शन पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है।
  • Elista ने लॉन्च किए 6 नए AC, 45 डिग्री सेल्सियस में भी देंगे कूलिंग, जानें फीचर्स
    Elista ने भारत में Elista EL-SAC लाइनअप में 6 नए एयर कंडीशनर लॉन्च किए हैं। Elista EL-SAC18-3FSBNC की कीमत 52,990 रुपये, EL-SAC24-3INVBP की कीमत 65,900 रुपये, EL-SAC18-5INVBP5 की कीमत 57,000 रुपये, EL-SAC18-3INBNC की कीमत 49,990 रुपये, EL-SAC18-3INVBP48 की कीमत 47,990 रुपये और EL-SAC12-3INVBPN की कीमत 44,490 रुपये है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया 30 सेकंड में कूलिंग करने वाला AC, स्मार्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
    Xiaomi ने स्मार्टहोम स्पेस में नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है। कंपनी ने नया Mijia Central Air Conditioner Pro पेश किया है। इसमें डुअल सिलेंडर कम्प्रेशर लगा है और डुअल-रो कंडेंसर लगा है। इसमें थ्री-रो इवेपोरेटर सिस्टम मिलता है जो कि फास्ट और बेहतर कूलिंग कर सकता है। इसमें कंपनी ने एल्युमीनियम के फिंस दिए हैं। यह एसी डिजाइन में स्लीक है और केवल 198mm प्रोफाइल में आता है।

Ac Features - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »