यह एक 1.5HP का वाल माउंटेड एसी है। इसमें 13cc का डुअल सिलेंडर कम्प्रेशर मिलता है।
Photo Credit: Xiaomi
Mijia Air Conditioner Powerful Wind Pro कई एडवांस फीचर्स के साथ आता है।
Xiaomi ने नया एयर कंडीशनर लॉन्च किया है जो AI पावर्ड एसी है। यह एक स्प्लिट मॉडल है जो Mijia Air Conditioner Powerful Wind Pro के नाम से आता है। कंपनी ने इसी एसी का पिछले महीने बेस मॉडल पेश किया था। अब नया मॉडल अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशंस के साथ आया है। यह एक 1.5HP का वाल माउंटेड एसी है। इसमें 13cc का डुअल सिलेंडर कम्प्रेशर मिलता है। यह डुअल-रो प्योर कॉपर कंडेंसर और इवेपोरेटर से लैस है। इन सभी की बदौलत एसी 6500W की कूलिंग क्षमता से लैस हो जाता है और यह 8800W की हीटिंग कर सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Mijia Air Conditioner Powerful Wind Pro को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। इसमें इसे चीन के अंदर Xiaomi Mall से खरीदा जा सकता है। एसी की कीमत 3,299 युआन (लगभग 46,500 रुपये) है।
Mijia Air Conditioner Powerful Wind Pro कई एडवांस फीचर्स के साथ आता है। यह एक 1.5HP का वाल माउंटेड एसी है। इसमें 13cc का डुअल सिलेंडर कम्प्रेशर मिलता है। यह डुअल-रो प्योर कॉपर कंडेंसर और इवेपोरेटर से लैस है। इन सभी की बदौलत एसी 6500W की कूलिंग क्षमता से लैस हो जाता है और यह 8800W की हीटिंग कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह 15 सेकंड के अंदर कूलिंग कर सकता है और 30 सेकंड के अंदर गर्म हवा दे सकता है।
कंपनी ने इसमें थर्मल एक्सचेंज सिस्टम में अपग्रेड किया है और कंडेंसर के एरिया को दोगुना कर दिया है जिससे हीट एक्सचेंज ज्यादा होता है। यह कठिन मौसम को भी हैंडल कर सकता है। इसके लिए इसमें रफ्रिजेरेंट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। कहा गया है कि यह -20°C से लेकर 55°C तक के तापमान के लिए बराबर परफॉर्मेंस दे सकता है।
इसमें 118mm का क्रॉस फ्लो फैन लगा है। यह 1000 क्यूबिक मीटर हवा प्रति घंटा फेंक सकता है। कूलिंग के दौरान यह ठंडी हवा को सीलिंग की तरफ फेंकता है और धीरे धीरे यह नीचे की ओर आती है। वहीं, गर्म हवा फेंकते समय यह हवा को सीधे फर्श की ओर फेंकता है। यह शाओमी के स्मार्ट होम ईकोसिस्टम के साथ कनेक्ट हो सकता है। यह HyperOS पर रन करता है। इसमें एक डेडीकेटेड AI मॉड्यूल दिया गया है। इसमें XiaoAI वॉयस कंट्रोल भी मिलता है। कंपनी ने इसमें सेल्फ क्लिनिंग फीचर भी दिया है। साथ ही चाइल्ड लॉक जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन