• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Hitachi Cooling & Heating 2026 AC भारत में हुए लॉन्च, 5 साल तक की वारंटी, स्मार्ट फीचर्स, जानें सबकुछ

Hitachi Cooling & Heating 2026 AC भारत में हुए लॉन्च, 5 साल तक की वारंटी, स्मार्ट फीचर्स, जानें सबकुछ

कंपनी ने पूर्वी क्षेत्र में उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए इन्हें खासतौर पर डिज़ाइन किया गया है।

Hitachi Cooling & Heating 2026 AC भारत में हुए लॉन्च, 5 साल तक की वारंटी, स्मार्ट फीचर्स, जानें सबकुछ

Photo Credit: hitachiaircon

बॉश होम कंफर्ट इंडिया लिमिटिड की ओर से नए AC भारत में लॉन्च किए गए हैं।

ख़ास बातें
  • ये BEE अनुरूप मॉडल हैं
  • SUMO सीरीज के तहत हैवी ड्यूटी कूलिंग एसी लॉन्च हुए
  • कंपनी की Signature सीरीज में 5 स्टार और 3 स्टार एसी पेश किए गए हैं
विज्ञापन

बॉश होम कंफर्ट इंडिया लिमिटिड की ओर से नए AC भारत में लॉन्च किए गए हैं। कंपनी ने अपने नए Hitachi Cooling & Heating एयर कंडीशनर मार्केट में पेश किए हैं। कंपनी ने पूर्वी क्षेत्र में उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए इन्हें खासतौर पर डिज़ाइन किया गया है। ये BEE अनुरूप मॉडल हैं जो यूजर्स की हर तरह की जरूरत को पूरा करते हैं। इसके लिए कोलकाता में कंपनी का नया इंजीनियरिंग एक्सिलेंस सेंटर (EEC) भी शुरू किया गया है जो कि ट्रेनिंग, सर्विस और उपभोक्ता के लिए वचनबद्धता को सुनिश्चित करता है। पोर्टफोलियो में कंपनी ने कई मॉडल्स को शामिल किया है। आइए जानते हैं इनके बारे में खास बातें, और कितनी होगी इनकी कीमत। 

Hitachi Cooling & Heating 2026 AC Price
हिताची कूलिंग एंड हीटिंग 2026 एयर कंडीशनर लाइनअप भारत भर में अधिकृत रिटेल और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध है। एसी की कीमत सीरीज के अनुसार अलग-अलग होगी।

Hitachi Cooling & Heating 2026 AC Features
Hitachi Cooling & Heating 2026 AC पोर्टफोलियो के तहत कंपनी ने कई मॉडल पेश किए हैं। इसमें SUMO सीरीज के तहत हैवी ड्यूटी कूलिंग एसी लॉन्च हुए हैं जो बड़े एरिया में कूलिंग कर सकते हैं। इनमें 7400W तक कूलिंग परफॉर्मेंस बताई गई है। ये हाई टेम्परेचर पर कूलिंग करने की क्षमता रखते हैं। कंपनी की Signature सीरीज में 5 स्टार और 3 स्टार एसी पेश किए गए हैं। ये इनवर्टर बेस्ड हैं और स्टैंडर्ड घरेलू कूलिंग की जरूरतों को पूरा करते हैं। 

कंपनी ने iZen और Yoshi सीरीज के तहत स्मार्ट और एनर्जी सेविंग एसी पेश किए हैं। यह स्मार्ट कूलिंग कंट्रोल के साथ आते हैं। इनमें एयर क्लाउड गो ऐप का सपोर्ट मिलता है और वॉइस कंट्रोल भी दिया गया है। ये एनर्जी यूसेज को ट्रैक भी करते हैं। कंपनी ने इनमें हाईब्रिड कनवर्टिबल कूलिंग मोड भी दिए हैं। एसी में कई तरह के सेंसर मिलते हैं तो जरूरत के अनुसार परफॉर्म करते हैं। ये नैनो टेक एंटी कोरिजन कोटिंग से लैस हैं और बॉडी में बहुत जल्दी जंग नहीं लगता है। कंपनी ने स्प्लिट एसी वेरिएंट्स भी पेश किए हैं। कैसेट एसी रेंज में 5 साल तक की वारंटी वाले एसी आते हैं। ये डिजाइन में स्लिम हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »