Xiaomi का नया AC लॉन्च, 15 सेकंड में ठंडा और 30 सेकंड में गर्म! जानें कीमत

Xiaomi ने Mijia Strong Air AC लॉन्च किया है, जो 15 सेकंड में कूलिंग और 30 सेकंड में हीटिंग का दावा करता है।

Xiaomi का नया AC लॉन्च, 15 सेकंड में ठंडा और 30 सेकंड में गर्म! जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Xiaomi AC 15 सेकंड में कूलिंग और 30 सेकंड में हीटिंग का दावा करता है
  • इसमें 900m³/h एयरफ्लो और AI स्मार्ट कंट्रोल फीचर्स मिलते है
  • 55 डिग्री सेलसियस तक गर्मी में भी काम करने का कंपनी का दावा
विज्ञापन

Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia Strong Air Super 1.5 HP एयर कंडीशनर लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह AC तेज कूलिंग और हीटिंग के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें 15 सेकंड में कूलिंग और 30 सेकंड में हीटिंग की क्षमता दी गई है। इसमें डुअल-सिलेंडर कंप्रेसर, 900m³/h एयरफ्लो और AI-बेस्ड स्मार्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Xiaomi Mijia Strong Air Super 1.5 HP AC की कीमत 2,699 युआन (करीब 36,900 रुपये) रखी गई है। यह 28 अप्रैल से JD.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल इसकी ग्लोबल या भारत लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस AC में 13cc का डु्अल-सिलेंडर कंप्रेसर दिया गया है, जो कंपनी के मुताबिक लो-फ्रीक्वेंसी स्टेबिलिटी को 30 प्रतिशत तक बेहतर करता है और नॉइज को 5 प्रतिशत तक कम करता है। इसके साथ डुअल-रो कॉपर इवेपोरेटर और कंडेंसर दिए गए हैं, जिसमें कंडेंसर का हीट एक्सचेंज एरिया 75 प्रतिशत ज्यादा बताया गया है।

कंपनी के अनुसार, इसमें 118mm का बड़ा फैन और डुअल एयर डिफ्लेक्टर दिए गए हैं, जो 900m³/h तक एयरफ्लो जनरेट कर सकते हैं। यह AC 15 सेकंड में कमरे को ठंडा और 30 सेकंड में गर्म कर सकता है। इसमें कैनोपी-स्टाइल कूलिंग दी गई है, जिससे सीधी हवा से बचाव होता है, और कारपेट-स्टाइल हीटिंग फीचर भी मिलता है।

स्मार्ट फीचर्स के तौर पर यह AC HyperOS Connect के साथ आता है, जिसमें AI मॉड्यूल, OTA अपडेट्स और क्लाउड-बेस्ड डायग्नोस्टिक्स सपोर्ट मिलता है। यह Xiaomi के स्मार्ट होम इकोसिस्टम के साथ भी काम करता है और वॉइस कमांड को सपोर्ट करता है। इसमें वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल स्विंग, सेल्फ-क्लीनिंग और 58°C तक हाई-टेम्परेचर स्टेरिलाइजेशन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

यह AC एक्सट्रीम कंडीशन्स में भी काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह 55 डिग्री सेलसियस तक की गर्मी में कूलिंग और -15 डिग्री सेलसियस तक के तापमान में हीटिंग सपोर्ट करता है। एनर्जी एफिशिएंसी की बात करें तो इसमें सुपर लेवल 1 एनर्जी रेटिंग और 6.01 APF दिया गया है। Xiaomi का दावा है कि Lingyun एनर्जी-सेविंग एल्गोरिदम की मदद से यह सालाना करीब 344 kWh तक बिजली बचा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »