वियरेबल में एडेप्टिव होल्ड डिजाइन दिया गया है।
Photo Credit: Sony
Reon Pocket Pro Plus एक नेकबैंड टाइप का वियरेबल डिवाइस है।
Sony ने एक नया और अनोखा गैजेट लॉन्च किया है जो गर्मी में आपको कूल-कूल रखेगा! यह गैजेट एक पॉकेट साइज डिवाइस है जिसे Reon Pocket Pro Plus नाम दिया गया है। यह एक वियरेबल थर्मो डिवाइस है जो पर्सनल कूलिंग डिवाइस की तरह काम करता है। इतना ही नहीं, इसमें दोनों फीचर हैं, और यह हीटिंग के लिए भी इस्तेमाल हो सकता है। डिजाइन ऐसा है कि इसे रोजमर्रा के आवागमन, सफर में, या कहीं भी आउटडोर में आसानी से साथ लेकर चला जा सकता है। इसमें ऐसे सेंसर लगे हैं जो यूजर की त्वचा के तापमान, और वातावरण के तापमान को लगातार मॉनिटर करते रहते हैं। उसी के अनुसार यह बॉडी में कूलिंग, या हीटिंग इफेक्ट पैदा करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में।
Sony Reon Pocket Pro Plus की कीमत का खुलासा कंपनी ने अभी तक नहीं किया है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। कंपनी ने उपलब्धता पर Notify Me का विकल्प दिया है। सभी फीचर्स के साथ गैजेट को लिस्ट किया गया है।
Reon Pocket Pro Plus एक नेकबैंड टाइप का वियरेबल डिवाइस है। यह एडवांस थर्मल कंट्रोल डिवाइस है जिसमें मल्टीपल सेंसर लगे हैं। यह रियल टाइम में बॉडी टेम्परेचर मॉनिटर करता है। इसमें ऐसे सेंसर लगे हैं जो यूजर की त्वचा के तापमान, और वातावरण के तापमान को लगातार मॉनिटर करते रहते हैं। उसी के अनुसार यह बॉडी में कूलिंग, या हीटिंग इफेक्ट पैदा करता है। वियरेबल में एडेप्टिव होल्ड डिजाइन दिया गया है। यह लगातार बॉडी के टच में रहता है जिससे कि डिवाइस की हीट या कूलिंग लगातार शरीर को मिलती रहती है।
Reon Pocket Pro Plus की खासियत यह है कि इसमें कोई पंखा नहीं लगा है। यह एकदम से शोर-रहित कूलिंग या हीटिंग करता है। कंपनी के अनुसार इसमें लम्बी बैटरी लाइफ दी गई है जो एक बार के चार्ज में 15 घंटे तक चल सकती है। इसका एयरफ्लो डिजाइन इस तरह से तैयार किया गया है कि यह हर तरह के पहनावे के साथ एडजस्ट हो जाता है। यूजर इसकी वेंट लेंथ को भी बढ़ा सकता है और एंगल को भी एडजस्ट कर सकता है।
डिवाइस हर तरह के कपड़ों के साथ एडजस्ट हो जाता है। कॉलर की ऊंचाई, कपड़े का फेब्रिक, लेयर आदि का प्रभाव इसकी परफॉर्मेंस पर नहीं पड़ता है। रिऑन पॉकेट सीरीज को कंपनी ने जापान में 2019 में लॉन्च किया था। यह एक कॉम्पेक्ट वियरेबल है जो आसपास के तापमान और शरीर के तापमान का सटीक माप दे सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी