Portronics ने भारत में Zyron 3-in-1 चार्जर लॉन्च किया है। इसमें 25W Qi2-सर्टिफाइड मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट, मैग्नेटिक चार्जिंग पैड और एडजस्टेबल माउंट मिलता है। इसे कार के AC वेंट पर लगाने के साथ डेस्क स्टैंड की तरह भी यूज किया जा सकता है।
Photo Credit: Portronics
Portronics Zyron Magnetic Wireless Charger की कीमत 1,549 रुपये है
Portronics ने भारत में नया 3-in-1 Magnetic Wireless Charger लॉन्च किया है। इसका नाम Portronics Zyron है और इसे कार में फोन चार्ज करने के साथ डेस्क पर स्टैंड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस चार्जर में 25W Qi2-सर्टिफाइड मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसकी खासियत है कि यूजर इसे कार के AC Vent Mount से हटाकर डेस्क स्टैंड के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने इसे खास तौर पर iPhone यूजर्स के लिए पेश किया है।
Portronics Zyron में एक कॉम्पैक्ट और राउंड शेप का मैग्नेटिक चार्जिंग पैड दिया गया है। इसमें Qi2-सर्टिफाइड वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है, जो 25W तक की चार्जिंग आउटपुट सपोर्ट करती है। इसके मैग्नेटिक डिजाइन की मदद से कंपैटिबल iPhone को चार्जिंग पैड पर आसानी से अटैच किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, यह iPhone 12 से लेकर iPhone 17 सीरीज तक के मॉडल्स के साथ कंपैटिबल है। हालांकि, अलग-अलग iPhone मॉडल के हिसाब से चार्जिंग स्पीड अलग हो सकती है।
इस वायरलेस चार्जर को कार में इस्तेमाल करने के लिए AC वेंट माउंट दिया गया है। इसमें हुक-स्टाइल अटैचमेंट मिलता है, जिसकी मदद से इसे कार के AC वेंट पर लगाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें एडजस्टेबल बॉल जॉइंट दिया गया है, जिससे फोन का एंगल अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल ड्राइविंग के दौरान नेविगेशन देखने या म्यूजिक कंट्रोल करने के लिए किया जा सकता है। हालांकि, इसे इस तरह लगाना जरूरी है कि ड्राइविंग के दौरान सड़क देखने में कोई रुकावट न आए।
Portronics Zyron को सिर्फ कार चार्जर के तौर पर ही नहीं, बल्कि डेस्क स्टैंड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ एक अलग फोन स्टैंड अटैचमेंट मिलता है। यूजर मैग्नेटिक चार्जिंग पैड को कार माउंट से हटाकर इस स्टैंड के साथ अटैच कर सकते हैं। इसके बाद इसे घर या ऑफिस में डेस्क पर रखकर फोन चार्ज किया जा सकता है। इस तरह यूजर को कार और डेस्क के लिए अलग-अलग चार्जिंग स्टैंड खरीदने की जरूरत नहीं होगी।
चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है। कंपनी ने बॉक्स में Type-C केबल भी दी है, लेकिन पावर एडॉप्टर अलग से खरीदना होगा। 25W तक की वायरलेस चार्जिंग स्पीड पाने के लिए 30W या उससे ज्यादा क्षमता वाला USB-C पावर डिलीवरी एडॉप्टर इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। ध्यान देने वाली बात है कि हर iPhone मॉडल पर 25W की स्पीड नहीं मिलेगी। वास्तविक चार्जिंग आउटपुट फोन की कंपेटिबिलिटी और इस्तेमाल किए जा रहे एडॉप्टर पर निर्भर करेगा।
कीमत की बात करें तो Portronics Zyron की MRP 3,499 रुपये है। हालांकि, कंपनी की वेबसाइट पर इसे फिलहाल 1,549 रुपये की स्पेशल कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसके साथ एक साल की वारंटी मिलती है। इसे Portronics की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon और Flipkart से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर