Xiaomi ने लॉन्च किया Central AC, AI तय करेगा कितनी कूलिंग की जरूरत!

Xiaomi ने नया Mijia central air conditioner लॉन्च किया है, जिसमें स्मार्ट एयरफ्लो, ह्यूमन सेंसिंग और हाई एनर्जी एफिशिएंसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Xiaomi ने लॉन्च किया Central AC, AI तय करेगा कितनी कूलिंग की जरूरत!

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • डुअल एयर आउटलेट डिजाइन से बेहतर बैलेंस्ड कूलिंग मिलती है
  • ह्यूमन सेंसिंग टेक्नोलॉजी से खुद एडजस्ट होता है एयरफ्लो
  • APF 4.62 रेटिंग के साथ हाई एनर्जी एफिशिएंसी ऑफर करता है
विज्ञापन

Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia central air conditioner लॉन्च कर दिया है, जो कंपनी के मुताबिक कम्फर्ट, एनर्जी एफिशिएंसी और स्मार्ट एयरफ्लो पर फोकस करता है। यह सिस्टम डुअल एयर-आउटलेट डिजाइन के साथ आता है, जो कूलिंग और हीटिंग एयरफ्लो को अलग-अलग मैनेज करता है। कंपनी के मुताबिक इसमें APF 4.62 की हाई एनर्जी एफिशिएंसी रेटिंग मिलती है, जो इसे पावर सेविंग के मामले में टॉप कैटेगरी में रखती है। साथ ही इसमें ह्यूमन-सेंसिंग एयरफ्लो टेक्नोलॉजी और स्मार्ट इकोसिस्टम इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

कीमत की बात करें तो Xiaomi Mijia central air conditioner को चीन में 8999 युआन (करीब 1.22 लाख रुपये) में लॉन्च किया गया है। फिलहाल यह प्रोडक्ट सिर्फ चीन मार्केट में उपलब्ध है और कंपनी ने अभी तक इसके ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इसके साथ कंपनी कुछ ऑप्शनल एक्सेसरीज जैसे स्मार्ट एयर मैनेजमेंट पैनल और हेल्थ-फोकस्ड मॉड्यूल भी ऑफर कर रही है।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो इस एसी में डुअल एयर-आउटलेट डिजाइन दिया गया है, जो कूलिंग और हीटिंग के लिए अलग-अलग एयरफ्लो चैनल बनाता है। कंपनी के मुताबिक इससे कमरे में ज्यादा बैलेंस्ड टेम्परेचर मिलता है और एयरफ्लो ज्यादा स्मूद रहता है।

इसमें अपग्रेडेड हीट एक्सचेंज सिस्टम भी दिया गया है, जिसमें ट्रिपल-रो इंडोर यूनिट और डुअल-रो आउटडोर यूनिट शामिल है, जो कॉपर कंपोनेंट्स के साथ आते हैं। कंपनी के अनुसार इससे हीट एक्सचेंज एफिशिएंसी करीब 15 प्रतिशत तक बेहतर होती है, जिससे कूलिंग तेज और परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है। साथ ही यह सिस्टम हाई एयरफ्लो वॉल्यूम सपोर्ट करता है, जो बड़े कमरों या ओपन स्पेस के लिए उपयोगी हो सकता है।

एक खास फीचर ह्यूमन-सेंसिंग एयरफ्लो टेक्नोलॉजी है, जो कमरे में मौजूद लोगों को डिटेक्ट करके एयरफ्लो को एडजस्ट करती है। जैसे यह हवा को सीधे व्यक्ति की तरफ भेज सकती है, या जरूरत के हिसाब से एयरफ्लो को अवॉइड कर सकती है। वहीं जब कमरे में कोई नहीं होता, तो यह सिस्टम ऑटोमैटिकली एनर्जी-सेविंग मोड में शिफ्ट हो जाता है।

स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो यह एसी Xiaomi के स्मार्ट इकोसिस्टम के साथ इंटीग्रेट होता है, जिससे इसे मोबाइल ऐप, वॉयस कमांड और यहां तक कि कार से भी रिमोटली कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें OTA अपडेट का भी सपोर्ट है, यानी समय के साथ इसके फीचर्स को अपडेट किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »