A

A - ख़बरें

  • H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
    H1N1 स्वाइन फ्लू से बचाव करना है तो साफ-सफाई का खास ध्यान देना होगा और भीड़-भाड़ मास्क लगाकर जाना होगा। बाजार में कई ऐसे गैजेट्स मौजूद हैं, जिनकी कीमत ₹100 से शुरू होती है। इन गैजेट्स के जरिए आप अपना काफी हद तक बचाव कर सकते हैं, क्योंकि वायरस से बचाव के लिए उसे रोकना बहुत जरूरी है, जिसमें सफाई सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण चीज है।
  • EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
    अगर आपका बजट 10 लाख रुपये तक है और आप नई इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं, तो भारतीय बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। Tata Tiago EV और MG Comet EV इस सेगमेंट की किफायती इलेक्ट्रिक कारों में शामिल हैं। वहीं Tata Punch EV SUV जैसी डिजाइन के साथ 10 लाख रुपये के आसपास उपलब्ध है। MG Windsor EV की सामान्य कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा है, लेकिन BaaS यानी Battery-as-a-Service विकल्प के साथ इसकी शुरुआती कीमत कम हो जाती है। BaaS मॉडल में बैटरी की कीमत अलग से चुकानी होती है। यहां इन चारों इलेक्ट्रिक कारों की कीमत, बैटरी और रेंज के बारे में जानें।
  • Optimist 1.4 Ton Inverter Split AC Review: सिर्फ AC नहीं, एक स्मार्ट कूलिंग सिस्टम!
    Optimist A Series 1.4 Ton 5 Star+ Inverter Split AC भारतीय बाजार में एक नए ब्रांड की एंट्री है, जो स्मार्ट फीचर्स और ऐप-सेंट्रिक एक्सपीरियंस पर जोर देता है। करीब एक सप्ताह के शुरुआती उपयोग में इसकी कूलिंग अच्छी रही और Turbo+ मोड ने भी प्रभावित किया। इसका मोबाइल ऐप Gas Level Indicator, Filter Health, Diagnostics और Energy Monitoring जैसे फीचर्स देता है, जो इसे कई पारंपरिक AC से अलग बनाते हैं। हालांकि रिमोट काफी बेसिक है और लॉन्ग-टर्म रिलायबिलिटी व आफ्टर-सेल्स सर्विस पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। अगर आप स्मार्ट AC चाहते हैं तो यह एक दिलचस्प विकल्प बन सकता है।
  • Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
    हम आपको इस हफ्ते OTT पर रिलीज हुईं लेटेस्ट सीरीज, मूवी और शो की पूरी लिस्ट बताने जा रहे हैं। इनमें रियलिटी, ड्रामा, देशभक्ति, रोमांस जैसे जॉनर की फिल्में और सीरीज शामिल हैं। निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में इस हफ्ते आई हैं।
  • ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
    Zoom में एक गंभीर सिक्योरिटी खामी सामने आई है, जिसके जरिए हमलावर बिना किसी क्लिक या फाइल डाउनलोड के मीटिंग में मौजूद यूजर के डिवाइस को निशाना बना सकता था। साइबर सिक्योरिटी कंपनी A Security के मुताबिक, यह खामी Zoom के Annotation फीचर से जुड़ी थी और इसे Zero-Click Attack के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था। रिसर्च में तीन खामियों को CVE-2026-53413, CVE-2026-53414 और CVE-2026-53415 के नाम से दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि रिसर्चर्स ने AI की मदद से खामी खोजने और हमले का तरीका तैयार करने का दावा किया है। Zoom ने इसके लिए सुरक्षा अपडेट जारी कर दिए हैं।
  • सस्ती EV की तलाश? ₹4.69 लाख से शुरू होती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, कुछ में मिलती है 400km+ रेंज
    भारतीय बाजार में 10 लाख रुपये तक के बजट में कई इलेक्ट्रिक कारें उपलब्ध हैं। इनमें Tata Tiago EV, MG Comet EV और Tata Punch EV जैसे मॉडल शामिल हैं। वहीं, Tata Tiago EV और MG Windsor EV को Battery-as-a-Service (BaaS) विकल्प के साथ और भी कम शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। हालांकि, BaaS मॉडल में बैटरी की कीमत अलग होती है और उसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है। अगर आप नई EV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कीमत के साथ रेंज, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, बैटरी वारंटी और सर्विस नेटवर्क पर भी ध्यान देना जरूरी है।
  • अब Cryptocurrency से बुक करें Emirates की फ्लाइट, जानिए किन यात्रियों को मिलेगी सुविधा
    Emirates ने Crypto.com Pay के साथ साझेदारी के तहत Cryptocurrency से फ्लाइट टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी है। अब पात्र UAE निवासी एयरलाइन की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर डिजिटल एसेट्स के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। फिलहाल यह सुविधा केवल AED (UAE Dirham) में होने वाली बुकिंग के लिए उपलब्ध है। पेमेंट के लिए ग्राहकों को Crypto.com Pay का इस्तेमाल करना होगा। Emirates का कहना है कि यह कदम Dubai Cashless Strategy और D33 Economic Agenda के तहत डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया है।
  • New OTT Release This Week: मुसाफिर कैफे, कॉन सिटी, टॉक्सिक लव स्टोरी जैसी फिल्में OTT पर, यहां देखें
    जुलाई का आखिरी हफ्ता शुरू होने जा रहा है। तीसरे वीकेंड पर आपके मनोरंजन के लिए कई सारी फिल्में और सीरीज आई हैं। इन्हें Netflix, Amazon Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म्स ने रिलीज किया है।
  • Oppo A7 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
    Oppo A7 Pro Max पर कथित तौर काम चल रहा है। A7 Pro Max में 6.78 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इस फोन में 10,000mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी सिक्योरिटी के लिए Oppo A सीरीज के फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी प्रदान कर सकती है।
  • Android डिवाइस पर सुरक्षित तरीके से VPN कैसे करें इस्तेमाल, डाटा चोरी का नहीं रहेगा खतरा
    कई जियो-ब्लॉक वेबसाइट और सर्विस सिर्फ कुछ खास इलाकों में ही सीमित होती हैं। ऐसे में आप एक सुरक्षित वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए वेब ब्राउज करते हुए खुद की सेफ्टी कर सकते हैं। VPN के जरिए यूजर्स चुपचाप वेबसाइट इस्तेमाल कर सकते हैं और पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क पर वेबसाइट इस्तेमाल करते हुए इंटरनेट ट्रैफिक भी एन्क्रिप्ट रहता है।
  • Google Pixel 11a के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें कितना है खास
    Google Pixel 11a के स्पेसिफिकेशन का खुलासा लीक में हो गया है। कथित फोन का इंटरनल कोडनेम 'Formosan' है और यह आगामी Tensor G6 चिपसेट से लैस होगा। जो शायद इसी फोन के साथ लॉन्च होगा। प्रोसेसर के साथ Google का Titan M3 सिक्योरिटी चिप भी मिल सकता है जो कि पिछले मॉडल्स में दिया गया था। A सीरीज मॉडल मार्च 2027 के आसपास आधिकारिक तौर पर पेश होने की उम्मीद है।
  • Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
    Samsung जल्द Android 17 पर आधारित One UI 9 लॉन्च कर सकता है। कंपनी 22 जुलाई 2026 को Galaxy Unpacked इवेंट में नए सॉफ्टवेयर से पर्दा उठा सकती है। इसके बाद सितंबर से पुराने Galaxy डिवाइसेज के लिए स्टेबल अपडेट रोल आउट होने की उम्मीद है। फिलहाल One UI 9 का बीटा प्रोग्राम Galaxy S26 सीरीज तक सीमित है। Galaxy S, A, M, F और Z सीरीज के कई स्मार्टफोन्स को यह अपडेट मिल सकता है। नए अपडेट में Galaxy AI फीचर्स, विजुअल बदलाव और इंटरफेस में कई सुधार देखने को मिल सकते हैं।
  • iPhone पर किसी कॉल को होल्ड पर कैसे रखें, ये है आसान तरीका
    आज हम कॉल ऑन होल्ड फीचर की बात कर रहे हैं। इस फीचर के जरिए आप चल रही कॉल को होल्ड पर रख सकते हैं। यहां हम आपको इस छिपे हुए ट्रिक  के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपको कॉल को दौरान उसे होल्ड पर रखने की सुविधा मिलती है। यह विकल्प एक्टिव कॉल यूजर इंटरफेस पर नजर नहीं आता है, लेकिन आप म्यूट बटन को कुछ सेकेंड तक प्रेस करके वॉइस कॉल को होल्ड पर रख सकते हैं।
  • सरकारी योजना के लिए कैसे करें आवेदन, ऐसे लगाएं बेस्ट स्कीम का पता
    आप बिना कई टैब खोले ही सरकारी स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि आपको सभी स्कीम एक ही जगह पर देखने को मिलेंगी। सबसे पहले आपको अपना वेब ब्राउजर खोलें और myScheme सर्च करना है या फिर इस लिंक पर क्लिक करना है। उसके बाद आपको "फाइंड स्कीम फॉर यू" बटन सर्च करना है और उसे प्रेस करना है। अपनी आयु, कैटेगरी,निवास स्थान आदि जैसी जानकारी दर्ज करनी है। फिर स्क्रीन पर दिए गए सवालों के जवाब देने के बाद "नेक्स्ट" बटन प्रेस करके अगले पेज पर जाना है।
  • Instagram पर कैसे पोस्ट करें Instants, यहां जानें सबकुछ
    Instagram ने यूजर्स के लिए फोटो शेयर करने का एक नया तरीका Instagram Instants पेश किया है। इसके जरिए यूजर्स कुछ समय के लिए दिखने वाले कंटेंट को शेयर कर सकते हैं। यह दोस्तों और फॉलोअर्स द्वारा देखे जाने के बाद अपने आप गायब हो जाता है। Instagram इंस्टेंट्स पर पोस्ट की गई फोटो दूसरों के इनबॉक्स में नजर आती है। इसमें यूजर्स कम से कम एडिटिंग के साथ फोटो शेयर कर सकते हैं।

A - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »