डिजिटल युग में खुद को सुरक्षित रखने के लिए कई चीजों का ध्यान रखना होता है।
Photo Credit: Unsplash/Towfiqu barbhuiya
डिजिटल युग में खुद को सुरक्षित रखने के लिए कई चीजों का ध्यान रखना होता है। इसमें सबसे अहम चीजों में से एक अपने डिवाइस, ईमेल अकाउंट, अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स, बैंक ऐप/ वेबसाइट लॉगिन, ऑफिस के सॉफ्टवेयर और टूल आदि के लिए मजबूत पासवर्ड बनाना और समय-समय पर बदलते रहना भी बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर आप खुद को सिक्योर रखा चाहते हैं तो एक ऐसा पासवर्ड तैयार करना चाहिए जिसमें लंबे, अनोखे और जटिल संयोजन के साथ अक्षरों का उपयोग किया जाएगा। इसमें निजी जानकारी या सामान्य शब्दों का उपयोग नहीं होना चाहिए। एक मजबूत पासवर्ड ऐसा हो, जिसे आप याद भी रख पाएं और दूसरे व्यक्ति उसका अनुमान न लगा पाएं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
पासवर्ड की लंबाई: एक मजबूत पासवर्ड में आपको कम से कम 12-15 अक्षरों का चयन करना चाहिए, क्योंकि पासवर्ड जितना लंबा होगा उतना ही बेहतर होगा।
कठिन पासवर्ड: पासवर्ड को कठिन बनाने के लिए बड़े अक्षरों, छोटे अक्षरों, संख्याओं और प्रतीकों जैसे !, @, #, $, % आदि का उपयोग होना चाहिए।
यूनिक पासवर्ड: आपको हर ऑनलाइन अकाउंट के लिए एक अलग और अनोखा पासवर्ड उपयोग करना चाहिए, क्योंकि अगर एक जगह पासवर्ड हैक हुआ तो बाकि जगह सुरक्षा बरकरार रहेगी।
निजी जानकारी: पासवर्ड में कभी भी अपनी निजी जानकारी जैसे कि जन्मतिथि, अपने या परिवार के नाम, पालतू जानवरों के नाम, अपने इलाके के नाम, सामान्य शब्दों या जैसे 1234 या qwerty आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए।
पासफ्रेज का उपयोग: पासवर्ड को मजूबत बनाने के साथ-साथ यादगार बनाने के लिए आप किसी गीत की लाइन के साथ अपने अनुसार शब्दों और नंबर का चयन कर सकते हैं।
मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA): पासवर्ड को सुरक्षित बनाने के साथ सिक्योरिटी की एक अतिरिक्त परत जोड़ने के लिए MFA चालू कर सकते हैं। इसमें आपके पासवर्ड के अलावा एक दूसरे वेरिफिकेशन के लिए फोन पर भेजे गए कोड की जरूरत होती है।
पासवर्ड सुरक्षित रखें: कभी भी अपने पासवर्ड को किसी दूसरे के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। इसके अलावा ईमेल या इंस्टेंट मैसेज आदि के जरिए भी नहीं भेजना चाहिए। अगर आप लिखना चाहते हैं तो आप अपने किसी बंद या प्राइवेट स्थान पर स्टोर कर सकते हैं।
सामान्य गलतियां न करें: मजबूत पासवर्ड में सीधे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। बल्कि उसकी जगह पर आपको a के लिए @ या o के लिए 0 का उपयोग करना चाहिए। इससे पासवर्ड जटिल हो जाता है और अंदाजा लगाना आसान नहीं होता है।
पासवर्ड मैनेजर: आप पासवर्ड मैनेजर के जरिए अपने लिए ऑटोमैटिक लंबे, कठिन और यूनिक पासवर्ड बना सकते हैं। पासवर्ड को एन्क्रिप्टेड वॉल्ट में सुरक्षित तरीके से स्टोर कर सकते हैं।
पासवर्ड नियमित रूप से बदलें: अगर आपने किसी अकाउंट या टूल के लिए एक पासवर्ड तैयार किया है तो उसे 2-3 महीने के अंतराल पर बदलने रहना चाहिए। कभी भी किसी पासवर्ड पर हमेशा टिके नहीं रहना चाहिए।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी