• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Elon Musk को पसंद नहीं है QR कोड, X पर छिड़ी कमेंट्स की जंग, एक यूजर ने दे डाला आइडिया

Elon Musk को पसंद नहीं है QR कोड, X पर छिड़ी कमेंट्स की जंग, एक यूजर ने दे डाला आइडिया

दरअसल, COVID-19 महामारी के दौरान QR कोड मेन्यू रेस्टोरेंट्स में काफी ट्रेंड में आ गए थे। बिना छुए मेन्यू देखने और ऑर्डर करने का यह तरीका उस वक्त सेफ और कॉस्ट-इफिशिएंट माना गया था।

Elon Musk को पसंद नहीं है QR कोड, X पर छिड़ी कमेंट्स की जंग, एक यूजर ने दे डाला आइडिया

Photo Credit: Reuters

ख़ास बातें
  • Elon Musk बोले – “I hate QR codes, such an eyesore.”
  • पोस्ट पर यूजर्स के बीच शुरू हुई बहस, सपोर्ट और मजाक दोनों मिले
  • कुछ ने सुझाया नया कॉन्सेप्ट - “Voice Menu Chat” बतौर QR कोड का ऑप्शन
विज्ञापन

Tesla और X (पहले Twitter) के CEO Elon Musk एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार किसी रॉकेट या AI अपडेट की वजह से नहीं, बल्कि QR कोड्स को लेकर। दरअसल, Musk ने हाल ही में X पर लिखा कि “मुझे QR कोड्स से नफरत है, ये आंखों के लिए परेशान करने वाली चीज हैं।” ये कमेंट उन्होंने स्वीडिश जर्नलिस्ट पीटर इमैनुएलसन के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए किया, जिसमें लिखा था – “I'm never ordering from a QR code menu at a restaurant", यानी मैं रेस्टोरेंट में कभी भी QR कोड मेन्यू के जरिए ऑर्डर नहीं करूंगा।

दरअसल, COVID-19 महामारी के दौरान QR कोड मेन्यू रेस्टोरेंट्स में काफी ट्रेंड में आ गए थे। बिना छुए मेन्यू देखने और ऑर्डर करने का यह तरीका उस वक्त सेफ और कॉस्ट-इफिशिएंट माना गया था। कई जगहों पर आज भी रेस्टोरेंट्स इस सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि इससे पेपर प्रिंटिंग की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन कई लोगों को यह सिस्टम अब भी झंझट भरा और “इम्पर्सनल” लगता है, जिसमें खाने से पहले फोन यूज करना मजा खराब कर देता है।

Musk के इस पोस्ट के बाद X पर बहस शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने Musk की राय से सहमति जताई, तो कई लोगों ने QR कोड्स के सपोर्ट में जवाब दिए। एक यूजर ने पूछा, (अनुवादित) “क्या आपके पास कोई अन्य उपाय है? मुझे ये सुविधाजनक लगते हैं।" वहीं दूसरे ने लिखा "अगर QR कोड नहीं तो और क्या?"

कई लोगों ने QR कोड्स की खामियों पर मजाक भी किया। एक यूजर ने लिखा, “सबसे मजेदार वो वेबसाइट्स हैं जिन पर खुद QR कोड दिखता है, जिसे स्कैन करने के लिए वही फोन चाहिए जिससे साइट खुली है। ये तो विडंबना की हद है।” वहीं किसी ने कहा, “डिजिटल मेन्यू से पहले अगर फोन अपडेट आ जाए, तो खाने का मूड ही चला जाता है। असली मेन्यू वापस लाओ।” एक ने तो आइडिया दे डाला कि "QR की जगह वॉइस-बेस्ड मेन्यू सिस्टम बनाओ, जहां लोग बोलकर ऑर्डर दे सकें।"

भले ही Elon Musk का यह बयान किसी बड़े टेक अपडेट से जुड़ा नहीं था, लेकिन उनके हर पोस्ट की तरह इस पर भी सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं - कुछ सीरियस, तो कुछ मजेदार।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: X, Elon Musk, QR Code, Twitter
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  8. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  9. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »