8gb Ram Mobiles Phones

8gb Ram Mobiles Phones - ख़बरें

  • Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 और Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में 10,000mAh या उससे ज्यादा बैटरी वाले स्मार्टफोन पर डील्स मिल रही हैं। इनमें Realme P4 Power 5G, Realme Narzo Power 5G, Poco X8 Power 5G और Redmi Note 17 Pro Max 5G शामिल हैं। Realme P4 Power 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Flipkart पर ₹29,999 में मिल रहा है। ICICI Bank क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट के बाद इसका इफेक्टिव प्राइस ₹26,999 हो जाता है। वहीं, Amazon पर Realme Narzo Power 5G ₹27,999 के इफेक्टिव प्राइस पर मिल रहा है। Poco X8 Power 5G का इफेक्टिव प्राइस ₹28,999 और Redmi Note 17 Pro Max 5G का ₹45,998 है। इन डील्स में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और No-Cost EMI के ऑप्शन भी शामिल हैं।
  • HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
    HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है। यह Vibe 2 5G का अपग्रेडेड मॉडल है और इसमें डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी में बदलाव किए गए हैं। फोन में 6.78 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है। कैमरे की बात करें तो फोन में 64MP Sony IMX682 प्राइमरी कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है। वहीं 6000mAh बैटरी 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। लॉन्च ऑफर में फोन की कीमत ₹14,999 से शुरू होती है।
  • 8GB,12GB या 16GB RAM; आपके लिए कितनी रैम काफी है? नया फोन लेने से पहले समझें पूरा हिसाब
    नया स्मार्टफोन खरीदते समय 8GB और 12GB RAM के बीच चुनाव करना आसान नहीं है। क्या 12GB RAM वाला फोन हमेशा 8GB से बेहतर होता है? क्या गेमिंग और AI फीचर्स के लिए ज्यादा RAM जरूरी है? दरअसल, फोन की RAM का सीधा असर मल्टीटास्किंग और बैकग्राउंड ऐप्स को संभालने पर पड़ता है। 2026 में ऑन-डिवाइस AI के बढ़ते इस्तेमाल के कारण ज्यादा RAM की जरूरत पर चर्चा भी बढ़ी है। वहीं, सामान्य इस्तेमाल के लिए 8GB RAM अभी भी काफी हो सकती है। इस फीचर में जानिए 8GB, 12GB और 16GB RAM में किस यूजर के लिए कौन सा ऑप्शन सही है और ज्यादा RAM के लिए पैसे खर्च करना कब समझदारी है।
  • Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
    Techno Pova 8 Pro 5G भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन की शुरुआती कीमत ₹49,999 है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। इसका 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट ₹54,999 में आता है। चुनिंदा बैंक कार्ड से खरीदारी पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद शुरुआती वेरिएंट की प्रभावी कीमत ₹46,999 हो जाती है। फोन में 6.78 इंच का 144Hz HyperLux AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate 5G चिपसेट और 6500mAh बैटरी दी गई है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा भी मिलता है।
  • OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
    OnePlus Nord 6 पर कंपनी की Independence Day Sale 2026 के तहत बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 44,499 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी MRP 52,999 रुपये है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड पर 2,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे कुल बचत 11,000 रुपये तक पहुंच सकती है। फोन में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट और 9,000mAh बैटरी मिलती है। इसमें 50MP OIS कैमरा और IP66/68/69/69K रेटिंग भी दी गई है।
  • Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
    Vivo ने अपना नया Vivo S2 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है। फोन 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। डिवाइस में 7050mAh बैटरी के साथ 44W FlashCharge सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन IP68 + IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।
  • Nothing Phone 4b Launched in India: 6,000mAh बैटरी, Glyph डिजाइन और 256GB तक स्टोरेज के साथ आया फोन
    Nothing ने भारतीय बाजार में Nothing Phone 4b लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 34,999 रुपये रखी गई है और यह 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन में 6.7-इंच 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग और 50MP OIS कैमरा दिया गया है। यह Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है और कंपनी तीन साल के OS अपग्रेड तथा छह साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है। फोन की बिक्री 14 जुलाई से Flipkart और Nothing की वेबसाइट पर शुरू होगी।
  • सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
    Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का नया स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन है, जिसे इटालियन डिजाइन हाउस Pininfarina के साथ मिलकर तैयार किया गया है। फोन में 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें एक्टिव मैट्रिक्स रियर डिस्प्ले, 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। स्मार्टफोन 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा और इसकी बिक्री 29 जून से शुरू होगी।
  • Vivo Y37+ हुआ लॉन्च, जानें 6000mAh बैटरी और रिमोट कंट्रोल फीचर वाले फोन की कीमत
    Vivo ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y37+ लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, फोन में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज मिलती है। कैमरा के लिए फोन में 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत 6000mAh बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित OriginOS 5 पर काम करता है।
  • Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
    Realme ने भारत में Narzo Power 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 10,001mAh Titan बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में 6.8 इंच 144Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और 8GB RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज मिलती है। कैमरा के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। Android 16 आधारित realme UI 7.0 के साथ आने वाले इस फोन की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये रखी गई है।
  • Tecno Pova Curve 2 5G फोन 8000mAh बैटरी, 256GB तक स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Tecno ने भारत में अपना नया Pova Curve 2 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कीमत की बात करें तो Tecno Pova Curve 2 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB + 256GB मॉडल 29,999 रुपये में आएगा। यह फोन Mystic Purple, Storm Titanium और Melting Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। सेल 20 फरवरी से Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी, जबकि प्री बुकिंग 13 फरवरी से चालू है। लॉन्च ऑफर के तहत सभी बैंकों पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 3 या 6 महीने के नो कॉस्ट EMI पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है।
  • OnePlus Turbo 6 सीरीज हुई लॉन्च: जानें 9000mAh बैटरी, 16GB तक रैम वाले मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की कीमत
    OnePlus ने अपनी नई Turbo 6 सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसमें OnePlus Turbo 6 और OnePlus Turbo 6V शामिल हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स को बड़े डिस्प्ले, बेहद बड़ी 9,000mAh बैटरी और फ्लैगशिप-लेवल ड्यूरेबिलिटी के साथ पेश किया गया है। Turbo 6 सीरीज में IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी हाई-एंड वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग दी गई है। OnePlus Turbo 6 की चीन में शुरुआती कीमत 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 2,099 (लगभग 27,000 रुपये) रखी गई है। OnePlus Turbo 6V की कीमत CNY 1,699 (करीब 21,000 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें 8GB + 256GB स्टोरेज मिलता है।
  • CES 2026: TCL Nxtpaper 70 Pro फोन हुआ लॉन्च, एक बटन दबाने से बदलेगा डिस्प्ले एक्सपीरिएंस! जानें कीमत
    TCL ने CES 2026 में अपना नया स्मार्टफोन Nxtpaper 70 Pro लॉन्च किया है, जो Nxtpaper 4.0 डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आता है। फोन में डेडिकेटेड Nxtpaper Key दी गई है, जिससे यूजर्स अलग-अलग डिस्प्ले मोड्स के बीच स्विच कर सकते हैं। इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 8GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलती है। TCL Nxtpaper 70 Pro में 5,200mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा और IP68 रेटिंग दी गई है। यह फोन फरवरी से चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में उपलब्ध होगा।
  • 20 हजार रुपये में आने वाले स्मार्टफोन Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में हुए सस्ते, ये हैं बेस्ट डील्स
    Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में 20 हजार रुपये वाले स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। Oppo K13 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट 17,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। Poco X7 Pro 5G फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 19,999 रुपये में मिल रहा है। CMF Phone 2 Pro का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 18,999 रुपये के बजाय 14,999 रुपये में मिल रहा है। Realme P4 Pro 5G फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान 24,999 रुपये के बजाय 19,999 रुपये में मिल रहा है।
  • Flipkart Big Billion Days Sale 2025: Nothing Phone 3a Pro, X7 Pro 5G और CMF Phone 2 Pro पर डिस्काउंट
    Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। Poco X7 Pro 5G फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 19,999 रुपये में मिलेगा। इसमें बैंक ऑफर और अन्य ऑफर भी शामिल है। Nothing Phone (3a) Pro फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान 29,999 रुपये के बजाय 24,999 रुपये में मिलेगा। CMF Phone 2 Pro का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 18,999 रुयपे के बजाय 14,999 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »