OnePlus Nord 6 पर Independence Day Sale 2026 के तहत 11,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। फोन पर कीमत कटौती के साथ बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
OnePlus Nord 6 पर Independence Day Sale में 11,000 रुपये तक की बचत हो रही है
अगर आप 40-45 हजार रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो OnePlus Nord 6 पर चल रही डील आपके काम की हो सकती है। कंपनी ने Independence Day Sale 2026 के तहत अपने स्मार्टफोन पर कई ऑफर्स पेश किए हैं। इनमें Nord 6 भी शामिल है, जो हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है। फोन की कीमत लॉन्च के बाद बढ़ चुकी है, लेकिन मौजूदा ऑफर के साथ इसकी इफेक्टिव कीमत फिर से कम हो रही है।
OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट पर Nord 6 का 8GB + 256GB वेरिएंट 44,499 रुपये में लिस्टेड है, जबकि इसकी MRP 52,999 रुपये है। इसके अलावा Independence Day Sale में चुनिंदा बैंक कार्ड पर 2,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। यानी बैंक ऑफर जोड़ने के बाद कुल बचत 11,000 रुपये तक पहुंच सकती है। फोन Fresh Mint, Quick Silver और Pitch Black कलर में उपलब्ध है।
HDFC Bank, ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank, IDFC Bank और IndusInd Bank के क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 2,500 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं Axis Bank क्रेडिट कार्ड EMI पर 2,500 रुपये और नॉन-EMI ट्रांजैक्शन पर 2,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है।
OnePlus Nord 6 में बड़ी 9,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है और यह 165Hz रिफ्रेश रेट, 3600 निट्स तक मैक्सिमम ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। Nord 6 फोन Qualcomm के Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस है। फोन के रियर में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में