Flipkart पर Samsung Galaxy A56 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 2,500 रुपये की बचत होगी।
Flipkart पर Samsung Galaxy A56 5G खरीदने पर SBI कार्ड से मिल रहा डिस्काउंट
Flipkart पर Samsung Galaxy A56 5G पर डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला Super AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1580 प्रोसेसर और 50MP का OIS कैमरा दिया गया है। इसमें 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। फोन Android 15 पर आधारित One UI 7 पर चलता है। Flipkart पर इसकी खरीदारी के साथ SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर बैंक डिस्काउंट का फायदा लिया जा सकता है। क्रेडिट कार्ड ऑफर के बाद फोन को 30,848 रुपये की इफेक्टिव कीमत में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं फोन की कीमत और इसके फीचर्स की पूरी डिटेल्स।
Flipkart पर Samsung Galaxy A56 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Light Violet कलर ऑप्शन में 33,348 रुपये में लिस्टेड है। इस पर SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 2,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, SBI डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। ऐसे में क्रेडिट कार्ड ऑफर के साथ फोन की इफेक्टिव कीमत 30,848 रुपये हो जाती है। जबकि डेबिट कार्ड ऑफर के बाद इसे 31,348 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि, बता दें कि कि इस डील में No-Cost EMI का ऑप्शन उपलब्ध नहीं है।
Samsung Galaxy A56 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में ऑक्टा कोर Exynos 1580 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A56 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके अलावा f/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999