• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत

Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत

Vivo S2 लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन में 7050mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 32MP सेल्फी कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत

Photo Credit: Vivo

Vivo S2 में 7050mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है

ख़ास बातें
  • Vivo S2 में 7050mAh बैटरी और 44W FlashCharge का सपोर्ट दिया गया है
  • MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर और 120Hz AMOLED डिस्प्ले शामिल
  • 50MP रियर और 32MP फ्रंट कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं
विज्ञापन

Vivo ने भारत में अपना नया Vivo S2 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन 7050mAh बैटरी, 6.83-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर और 32MP सेल्फी कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा डिवाइस में IP68 + IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी दी गई है।

Vivo S2 को Sapphire Blue, Regal Bronze और Silk White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके लिए प्री-बुकिंग लाइव है और सेल 11 अगस्त से शुरू होगी। फोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिसमें 8GB+128GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 39,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये रखी गई है।

कुछ शुरुआती ऑफर्स भी हैं, जिसमें कंपनी के ऑफिशियल पोर्टल से फोन खरीदने पर 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है। इसके अलावा, 4,500 रुपये का एक्सचेंज बोनस और HDFC Bank, Axis Bank या SBI Bank के क्रेडिट कार्ड के जरिए EMI ट्रांजेक्शन पर 4,500 रुपये और फुल स्वाइप ट्रांजेक्शन पर 2,250 रुपये का ऑफ मिलेगा। 

Vivo S2 में 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1260×2800 पिक्सल है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 7050mAh बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट है। इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इसमें 8GB तक Extended RAM का सपोर्ट भी दिया है, जिससे जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त वर्चुअल RAM का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए Vivo S2 में डुअल 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C, OTG, GPS और GLONASS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन को IP68 + IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है। फोन की मोटाई 7.99 mm और वजन 197-199 ग्राम (वेरिएंट्स के हिसाब से) है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  3. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  4. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  5. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  7. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  8. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  10. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »