6000mah Battery Smartphone India

6000mah Battery Smartphone India - ख़बरें

  • HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
    HMD Vibe 2 Pro 5G को कंपनी जल्द ही मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। फोन 29 सितंबर के दिन मार्केट में लॉन्च होगा। फोन को कंपनी Flipkart Unique डिवाइस के तौर पर लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने X पर अधिकारिक रूप से लॉन्च की घोषणा कर दी है।
  • 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
    Lava Virat Curve 5G भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,100 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP Sony IMX752 मुख्य कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6,000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसकी कीमत ₹23,999 है, जबकि लॉन्च ऑफर में चुनिंदा बैंक कार्ड से ₹19,999 की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है।
  • Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
    Lava Bold N4 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है। नए 5G फोन में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP AI Dual Rear Camera और 50MP AI Front Camera मिलता है। फोन में Unisoc T820 5G चिपसेट के साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। इसमें 6000mAh की बैटरी और Android 16 मिलता है। फोन को Monaco Blue और Opulent Lilac कलर में पेश किया गया है। इसकी स्पेशल लॉन्च कीमत सभी ऑफर्स को मिलाकर ₹13,999 है और सेल 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
  • ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
    Vivo Y400 5G कंपनी का पॉपुलर फोन है जो कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। इस फोन पर वर्तमान में जबरदस्त ऑफर चल रहा है। एमआरपी से फोन 30 हजार से भी ज्यादा सस्ते में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है।
  • बजट में 5G फोन! HMD ने भारत में लॉन्च किया 6,000mAh बैटरी वाला Vibe 2 5G, जानें कीमत
    HMD Vibe 2 5G भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। यह बजट 5G स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और Android 16 जैसे फीचर्स के साथ आता है। स्मार्टफोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर, 50MP AI डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन को 4GB + 64GB, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। HMD Vibe 2 5G को Nordic Blue, Peach Pink और Cosmic Lavender कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है।
  • Ai+ Nova 2 की सेल शुरू, 6000mAh बैटरी वाले बजट 5G फोन को यहां से खरीदें
    Ai+ Nova 2 स्मार्टफोन अब भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। यह डिवाइस 6000mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाले HD+ डिस्प्ले और Android 16 बेस्ड NxtQ OS के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 8,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट 10,999 रुपये में उपलब्ध है। फोन Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें 50MP रियर कैमरा, 5G सपोर्ट और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • HMD जल्द लॉन्च करेगा 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन? लीक हुई Crest 2 Pro की डिटेल्स
    HMD Global का अपकमिंग HMD Crest 2 Pro हालिया लीक्स में सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में 6.78-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। बैटरी भी इसकी खासियत हो सकती है, क्योंकि इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 33W चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन को 20,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किए जाने की चर्चा है।
  • Samsung Galaxy M17e 5G भारत में 17 मार्च को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स हुए कंफर्म
    Samsung ने अपने नए स्मार्टफोन Galaxy M17e 5G के लॉन्च से पहले कुछ अहम डिटेल्स शेयर की हैं। कंपनी के मुताबिक, यह फोन भारत में 17 मार्च को लॉन्च होगा। इसमें 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलेगा और इसमें 6000mAh बैटरी दी गई है। कैमरा के लिए इसमें 50MP मेन कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8 पर काम करेगा और इसमें Google Gemini AI और Circle to Search जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
  • Samsung के 6,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Galaxy F70e स्मार्टफोन की सेल शुरू, जानें कीमत
    Samsung Galaxy F70e 5G अब भारत में खरीद के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन को 9 फरवरी को लॉन्च किया गया था और आज से इसकी बिक्री Flipkart और Samsung इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर शुरू हो चुकी है। फोन की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6.7 इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले और 6,000mAh बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर शामिल है। कंपनी 6 OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।
  • 6000mAh बैटरी वाला Motorola फोन 10500 रुपये सस्ता! Amazon का धमाका
    Motorola Edge 60 Pro को इस वक्त सबसे सस्ते प्राइस में खरीदा जा सकता है। Amazon ने फोन को 25% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन अपने MRP से 9000 रुपये सस्ता मिल रहा है।
  • 6000mAh बैटरी, 6GB रैम, 45W चार्जिंग के साथ सस्ता फोन Realme C75 5G लॉन्च, जानें कीमत
    Realme ने एक और बजट फोन Realme C75 5G मार्केट में उतार दिया है। Realme C75 5G फोन भारत में सस्ते दाम में कुछ आकर्षक फीचर्स लेकर आता है। फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में मजबूती के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी है, साथ में IP64 रेटिंग भी मिलती है। यह फोन 6000mAh की विशाल बैटरी से लैस है।
  • 6000mAh बैटरी, 6GB रैम, 128GB स्टोरेज वाला सस्ता फोन Tecno Pova Neo लॉन्च! जानें कीमत
    Tecno Pova Neo MediaTek Helio G25 प्रोसेसर से लैस है। फोन का खास फीचर MemFusion है जिससे रैम वर्चुअली 5 जीबी तक बढ़ जाती है।
  • 6000mAh बैटरी, 3GB रैम, 32GB स्टोरेज के साथ सस्ता Tecno Pop 5 Pro लॉन्च, जानें कीमत
    Tecno Pop 5 Pro डुअल सिम फोन है जो Android 11 Go Edition पर आधारित HiOS 7.6 पर ऑपरेट करता है। इसमें 6.52 इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले है जिसमें 269ppi पिक्सल डेंसिटी है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »