6000mAh बैटरी, 6GB रैम, 128GB स्टोरेज वाला सस्ता फोन Tecno Pova Neo लॉन्च! जानें कीमत

टेक्नो के इस फोन में 6,000mAh बैटरी है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

6000mAh बैटरी, 6GB रैम, 128GB स्टोरेज वाला सस्ता फोन Tecno Pova Neo लॉन्च! जानें कीमत

Tecno Pova Neo में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ क्वाड एलईडी फ्लैश दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Tecno Pova Neo की भारत में कीमत 12,999 रुपये है।
  • यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है।
  • इसमें गीक ब्लू, ऑब्सिडियन ब्लैक और पावर ब्लैक कलर ऑप्शन मिलते हैं।
विज्ञापन
Tecno Pova Neo भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इस फोन को युवा स्मार्टफोन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है। इसमें डुअल सेल्फी फ्लैश और 6000एमएएच की बैटरी है। इसकी डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच दी गई है और डुअल रियर कैमरा हैं। स्मार्टफोन में 5जीबी तक वर्चुअली एक्सपेंड हो सकने वाली रैम है। इसके मुकाबले में स्मार्टफोन मार्केट में पहले से ही Poco M3 और Realme Narzo 30 जैसे फोन मौजूद हैं जिनसे Tecno Pova Neo को कड़ी टक्कर मिल सकती है। ये दोनों ही फोन कम दाम में बेहतर स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं। 
 

Tecno Pova Neo price in India, availability

Tecno Pova Neo की भारत में कीमत 12,999 रुपये है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है। इसमें गीक ब्लू, ऑब्सिडियन ब्लैक और पावर ब्लैक कलर ऑप्शन मिलते हैं। स्मार्टफोन को 22 जनवरी से रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। कंपनी फोन के साथ Tecno इयरबड्स कॉम्पलिमेंट्री तौर पर दे रही है जिनकी कीमत 1499 रुपये है। ओरिजनली इस फोन को पिछले महीने नाइजीरिया में लॉन्च किया गया था जिसकी कीमत 75,100 नाइजीरियन नायरा (लगभग 13,600 रुपये) रखी गई थी। इस कीमत में फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया गया था। 
 

Tecno Pova Neo specifications

Tecno Pova Neo एक डुअल नैनो सिम फोन है जो Android 11 आधारित HiOS 7.6 पर रन करता है। फोन में 6.8 इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20.5:9 और पीक ब्राइटनेस 480 निट्स की है। टेक्नो की यह डिवाइस MediaTek Helio G25 प्रोसेसर से लैस है। फोन का खास फीचर MemFusion है जिससे रैम वर्चुअली 5 जीबी तक बढ़ जाती है। यह मल्टीटास्किंग करते समय इनबिल्ट स्टोरेज को रैम की तरह इस्तेमाल कर लेता है। 

कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ क्वाड एलईडी फ्लैश दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है और यह डुअल एलईडी फ्लैश के साथ है। 

Tecno Pova Neo में 128 जीबी की eMMC 5.1 स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कार्ड के लिए फोन में डेडीकेटेड स्लॉट मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth v5.1, GPS/ A-GPS, FM radio, USB Type-C और 3.5mm का ऑडियो जैक भी है। फोन में एक्सिलरोमीटर, एम्बियंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी मिलता है। रियर पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। टेक्नो के इस फोन में 6,000mAh बैटरी है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कंपनी का कहना है कि यह सिंगल चार्ज में 43 घंटे का टॉकटाइम और 55 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। फोन के डायमेंशन 171.39x77.25x9.1mm हैं।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  2. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  4. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  5. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  7. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  8. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  9. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  10. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »