• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!

₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!

Vivo Y400 5G को अगर Flipkart Axis बैंक या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन 1600 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं।

₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!

Photo Credit: Flipkart

Vivo Y400 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • फोन पर वर्तमान में जबरदस्त ऑफर चल रहा है।
  • एमआरपी से फोन 30 हजार से भी ज्यादा सस्ते में खरीदा जा सकता है।
  • स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है।
विज्ञापन

Vivo Y400 5G कंपनी का पॉपुलर फोन है जो कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। इस फोन पर वर्तमान में जबरदस्त ऑफर चल रहा है। एमआरपी से फोन 30 हजार से भी ज्यादा सस्ते में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है। Vivo Y400 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा है। फोन 6,000mAh की बैटरी 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। आइए जानते हैं फोन पर मिल रही धांसू डील के बारे में। 

Vivo Y400 5G Discount Price Offer

Vivo Y400 5G को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन का एमआरपी यूं तो 60,999 रुपये है। लेकिन Flipkart पर फोन 48 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन के 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,998 रुपये रह जाती है, जो कि इसका लॉन्च प्राइस भी रहा है। यह कंपनी का सीधा डिस्काउंट है जो पूरे 30 हजार रुपये का है। लेकिन इसे कंपनी और अधिक सस्ता खरीदने का ऑफर भी दिया है।

Vivo Y400 5G को अगर Flipkart Axis बैंक या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन 1600 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। यानी फोन को 30,388 रुपये की प्रभावी कीमत पर पा सकते हैं। फोन को EMI पर खरीदने का भी विकल्प दिया गया है। इसके लिए आप 12 महीने की किश्तों में इसे मात्र 2666 रुपये मासिक खर्च के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी ने नो-कॉस्ट EMI का ऑफर दिया है। यानी एक्स्ट्रा चार्ज से आप बच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Vivo Y400 5G Specifications

Vivo Y400 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल HD+ (1,080×2,400 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। Vivo Y400 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा, और 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Vivo के Y400 5G में 6,000mAh की बैटरी 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, OTG और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के Glam White वर्जन का साइज 162.29 × 75.31 × 7.99 mm और भार लगभग 198 ग्राम का है। इसके Olive Green वेरिएंट का साइज 162.29 × 75.31 × 7.90 mm और भार 197 ग्राम का है। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »