Ai+ Nova 2 स्मार्टफोन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इसमें 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा मिलता है।
Photo Credit: AI+
Ai+ Nova 2 आज से खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने हाल ही में अपने कई स्मार्टफोन मॉडल्स लॉन्च किए थे, जिनमें Ai+ Nova 2 Ultra और Nova Flip भी शामिल है। इनमें से Nova 2 को अब ग्राहक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए खरीद सकेंगे। नए स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह Android 16-बेस्ड NxtQ OS के साथ आता है।
Ai+ Nova 2 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं, इसके 6GB + 128GB वेरिएंट को 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन को पांच कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता। सेल Flipkart के साथ-साथ चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर शुरू हो गई है।
Ai+ Nova 2 में 6.745 इंच का V-Notch डिस्प्ले दिया गया है, जिसका HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड NxtQ OS पर काम करता है। इस फोन में ऑक्टा कोर 6nm @ 2.3GHz के साथ Mali-G57 MP2 दिया गया है। इस फोन में 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज के ऑप्शन हैं। फोन 6000mAh की बैटरी से लैस आता है और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Nova 2 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G NSA+SA, ब्लूटूथ 5.0,ड्यूल बैंड वाई-फाई, टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।
Ai+ Nova 2 Ultra की बिक्री 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसके के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। फोन में 6.78 इंच का पंच होल AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड NxtQ OS पर काम करता है और MediaTek Dimensity 7400 पर रन करता है। फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। फोन में 50MP रियर मेन कैमरा शामिल है। फ्रंट में 13MP कैमरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें