6000mAh बैटरी, 3GB रैम, 32GB स्टोरेज के साथ सस्ता Tecno Pop 5 Pro लॉन्च, जानें कीमत

टेक्नो पॉप 5 प्रो में 6,000mAh की बैटरी है जो कंपनी के अनुसार, 54 घंटे का टॉकटाइम देती है और 120 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है।

6000mAh बैटरी, 3GB रैम, 32GB स्टोरेज के साथ सस्ता Tecno Pop 5 Pro लॉन्च, जानें कीमत

Tecno Pop 5 Pro में 14 रीजनल लैंग्वेज और Android 11 के गो एडिशन का सपोर्ट है।

ख़ास बातें
  • इसके डिस्प्ले में 480 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
  • बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए इसमें अल्ट्रा पावर सेविंग मोड भी दिया गया है।
  • फोन के कैमरा में AI पोट्रेट मोड के अलावा HDR मोड जैसे फीचर्स भी हैं।
विज्ञापन
Tecno Pop 5 Pro भारत में सस्ती कीमत में लॉन्च हो गया है। Tecno की पॉप सीरीज का यह एक और किफायती स्मार्टफोन है जो Tecno Pop 5 LTE के बाद लॉन्च किया गया है। Tecno Pop 5 Pro में 6.52 इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले है जिसमें वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच दी गई है। फोन में 6,000mAh की विशाल बैटरी है और 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 14 रीजनल लैंग्वेज और Android 11 के गो एडिशन का सपोर्ट है। इसमें IPX2 रेटिंग भी दी गई है। 
 

Tecno Pop 5 Pro price in India, availability

Tecno Pop 5 Pro का भारत में प्राइस 8,499 रुपये है। यह 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है। कंपनी ने इसे 3 कलर वेरिएंट्स में उतारा है जो हैं- डीप सी लस्टर, आईस ब्लू और स्काई स्यान। इसे कंपनी के रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है। अभी फोन को कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट्स जैसे Amazon और Flipkart पर लिस्ट नहीं किया गया है। 
 

Tecno Pop 5 Pro specifications

Tecno Pop 5 Pro डुअल सिम फोन है जो Android 11 Go Edition पर आधारित HiOS 7.6 पर ऑपरेट करता है। इसमें 6.52 इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले है जिसमें 269ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ 480 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह 120Hz के टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसके प्रोसेसर के बारे में डीटेल्स नहीं दी हैं। यह 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और AI पोट्रेट मोड के अलावा HDR मोड जैसे फीचर्स भी हैं। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसमें फ्रंट फ्लैश भी है। 

टेक्नो पॉप 5 प्रो में 6,000mAh की बैटरी है जो कंपनी के अनुसार, 54 घंटे का टॉकटाइम देती है और 120 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है। बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए इसमें अल्ट्रा पावर सेविंग मोड भी दिया गया है। फोन में HiOS की खास फीचर्स जैसे स्मार्ट पैनल 2.0, किड्स मोड, सोशल टर्बो, डार्क थीम, पीक प्रूफ, वॉयस चार्जर और एंटी थेफ्ट अलार्म आदि भी हैं।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.52 इंच
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11 (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »