बजट में 5G फोन! HMD ने भारत में लॉन्च किया 6,000mAh बैटरी वाला Vibe 2 5G, जानें कीमत

HMD ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन HMD Vibe 2 5G लॉन्च कर दिया है। फोन में 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, Android 16 और 50MP AI डुअल कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

बजट में 5G फोन! HMD ने भारत में लॉन्च किया 6,000mAh बैटरी वाला Vibe 2 5G, जानें कीमत

Photo Credit: HMD Global

HMD Vibe 2 5G की भारत में शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • HMD Vibe 2 5G की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये रखी गई
  • स्मार्टफोन में 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले मिलता है
  • फोन Android 16 और 50MP AI डुअल कैमरे के साथ आता है
विज्ञापन

HMD ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन HMD Vibe 2 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन बड़ी 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक फोन को लंबे बैटरी बैकअप और रोजमर्रा की परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। HMD Vibe 2 5G में 50MP AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और USB Type-C पोर्ट भी मिलता है।

HMD Vibe 2 5G के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 10,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल को 11,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। स्मार्टफोन को Nordic Blue, Peach Pink और Cosmic Lavender कलर ऑप्शन्स में HMD की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है।

HMD Vibe 2 5G में 6.75 इंच HD+ V-Notch IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन का रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। स्मार्टफोन का डिजाइन 2D स्क्रीन प्रोफाइल के साथ आता है और इसका वजन 210 ग्राम व मोटाई 8.6mm है।

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 4GB और 6GB RAM ऑप्शन में आता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 64GB और 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। साथ ही माइक्रोSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक फोन Android 16 पर चलता है और इसमें 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

फोटोग्राफी के लिए HMD Vibe 2 5G में 50MP AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसके साथ LED फ्लैश मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें Bluetooth 5.0, Wi-Fi, GPS, GLONASS, Galileo और Beidou सपोर्ट मिलता है।

फोन में 6000mAh बैटरी दी गई है, जिसे 18W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस 4G नेटवर्क पर 24 घंटे तक का टॉक टाइम दे सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  11. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  12. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  13. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »