• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज

2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज

Lava Virat Curve 5G भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज

Photo Credit: Lava Mobiles

Lava Virat Curve 5G का इंडिया प्राइस 23,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Lava Virat Curve 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है
  • फोन में 50MP कैमरा और 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है
  • लॉन्च ऑफर में फोन ₹19,999 की इफेक्टिव कीमत पर मिलेगा
विज्ञापन

Lava Virat Curve 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है। फोन की यूएसपी इसकी बड़ी 6000mAh बैटरी, 50MP मेन रियर कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है। कंपनी ने फोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इसमें 6.67 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1,100 nits तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट लगाया है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है। नीचे Lava Virat Curve 5G की कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है।

Lava Virat Curve 5G price in India

Lava Virat Curve 5G की सेल भारत में Flipkart के जरिए होगी। इसके अलावा फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीदा जा सकेगा। फोन को तीन कलर शेड्स में पेश किया गया है, जिसमें Heritage Indigo, Makrana Ivory और Ellora Slate शामिल हैं। फोन में वीगन लेदर फिनिश मिलती है। इसकी कीमत 23,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगी। लॉन्च ऑफर में चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए खरीदारी पर इसे 19,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत में खरीदा जा सकता है। सेल 28 सितंबर से शुरू होगी।

Lava Virat Curve 5G specifications

Lava Virat Curve 5G में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो कि फोन का मेन डिस्प्ले है। फोन में Full-HD+ रिजॉल्यूशन (2,400 x 1,080 पिक्सल) के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 1,100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन के रियर में भी डिस्प्ले दिया गया है। यह एक मिनी डिस्प्ले है, जिसे रियर कैमरा आइलैंड में फिट किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह यूजर को बैटरी स्टेटस, वॉल्यूम लेवल, टाइम, इमोजी, कस्टम टेक्स्ट मैसेज और नोटिफिकेशन आदि दिखाएगा। यानी जरूरी अलर्ट देखने के लिए फोन का मेन डिस्प्ले बार-बार ऑन नहीं करना पड़ेगा।

Lava Virat Curve 5G में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट लगाया है। यह 6nm प्रोसेस पर बना है। कहा गया है कि इसने 8 लाख का Antutu स्कोर हासिल किया है। चिप के साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी ई है। फोन 6GB वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि इसमें दो साल तक Android वर्जन अपग्रेड और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे। 

Lava Virat Curve 5G में रियर में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है जिसमें Sony IMX752 प्राइमरी सेंसर बताया गया है। यह EIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके सपोर्ट में दूसरा कैमरा भी मौजूद है। कहा गया है कि फोन 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। फ्रंट साइड में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का कैमरा दिया गया है।  

Lava Virat Curve 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। कंपनी ने बॉक्स में 33W का चार्जर भी दिया है। चार्जिंग के लिए फोन में USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिला है। Lava का दावा है कि यह 92 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है, जबकि 55 घंटे का टॉकटाइम दे सकता है। 

इसमें धूल और पानी से सुरक्षा के लिए कंपनी ने IP64 रेटिंग भी दी है। इसके साथ ही यह MIL-STD-810H सर्टिफाइड भी है। फोन के डाइमेंशन 162.26x 73.51x 8.55mm और वजन 184 ग्राम है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »