6

6 - ख़बरें

  • Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
    इन स्मार्टफोन्स में 6.9 इंच HD+ (1,600 x 720 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ होगा। इस डिस्प्ले को लो ब्लू लाइट इमिशन के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में 13 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी कैमरा है।
  • Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
    Xiaomi ने चीन में अपने अपकमिंग Xiaomi 18 स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर लेने शुरू कर दिए हैं। कंपनी के टीजर में Leica ब्रांडिंग दिखाई दी है, जिससे फोन में Leica के साथ तैयार किया गया कैमरा सेटअप मिलने का संकेत मिलता है। इसकी लॉन्च डेट और कीमत अभी सामने नहीं आई है, लेकिन दिसंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। लीक के मुताबिक, फोन में 6.4 इंच का 120Hz LTPO OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट और 200MP कैमरा मिल सकता है। इसमें 7,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की भी चर्चा है।
  • GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
    मार्केट रिसर्च फर्म Sensor Tower के अनुसार, GTA 6 के प्री-ऑर्डर्स और पहले दिन की सेल्स 2.45 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा की है और इससे लगभग 2.36 अरब डॉलर का रेवेन्यू मिला है। इसकी तुलना में इस वर्ष की सबसे अधिक रेवेन्यू हासिल करने वाली मूवी, Spider-Man: Brand New Day ने सिनेमा में शोज से लगभग 2.5 अरब डॉलर जुटाए हैं।
  • Temple डिवाइस हुआ आउट ऑफ स्टॉक, डॉक्टर ने दीपिंदर गोयल पर उठाए सवाल, अब तक रिसर्च क्यों नहीं पब्लिश की
    Zomato के को-फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस आउट ऑफ स्टॉक हो गया है, जिसको लेकर अब एक डॉक्टर ने सवाल उठाएं हैं कि अब तक रिसर्च पब्लिश क्यों नहीं की गई।
  • Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, खुद बताएगा कहां करनी है सफाई, 6 महीने चलेगी बैटरी!
    Xiaomi ने चीन में Mijia Sonic Sweep Electric Toothbrush 2 लॉन्च किया है। इसकी खासियत LED इंडिकेटर रिंग है, जो ब्रश करते समय बताती है कि दांतों के किन हिस्सों की सफाई हो चुकी है और कहां ध्यान देना बाकी है। इसमें तीन-एक्सिस सेंसर, 24,000 वाइब्रेशन प्रति मिनट वाला मोटर और तीन ब्रशिंग मोड मिलते हैं। टूथब्रश के साथ दो तरह के ब्रश हेड दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी Gentle मोड में 180 दिन और Cleaning मोड में 100 दिन तक चल सकती है।
  • घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
    XElectron ने भारत में CineLux 4K स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹49,990 रखी गई है। यह प्रोजेक्टर Native 4K Ultra HD रिजॉल्यूशन, HDR सपोर्ट और 4,000 ANSI Lumens ब्राइटनेस के साथ आता है। इसकी मदद से 300 इंच तक की स्क्रीन पर कंटेंट देखा जा सकता है। इसमें Android 13, 2GB RAM और 32GB स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा Auto Focus, Auto Keystone Correction, 20W Dolby Audio स्पीकर्स, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.0 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • ₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
    Samsung Galaxy Z Flip 6 5G को ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 4,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
    Honor Watch 6 Pro में 1.5 इंच का डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 5,500 निट्स है। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन और स्ट्रेस मॉनिटर करने के लिए Intelligent Sense System मिलता है। वॉच में 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, AI Running Coach और डुअल-बैंड GNSS सपोर्ट भी है। इसकी 515mAh बैटरी Ultra-Long Battery Mode में 18 दिनों तक चलने का दावा करती है। इसके अलावा इसमें 5ATM, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ NFC पेमेंट की सुविधा भी मिलती है।
  • GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
    GTA 6 की लॉन्च के बाद कमाई को लेकर बड़े अनुमान सामने आए हैं। Oppenheimer के एनालिस्ट्स का अनुमान है कि Rockstar Games का यह गेम शुरुआती तीन दिनों में करीब 1.85 अरब डॉलर का ग्रॉस रेवेन्यू कमा सकता है। इसकी तुलना में GTA 5 ने लॉन्च के पहले तीन दिनों में करीब 1 अरब डॉलर की बिक्री की थी। Sensor Tower के मुताबिक, बुधवार दोपहर तक GTA 6 की लगभग 1.71 करोड़ यूनिट बिकने का अनुमान था। वहीं Wells Fargo ने चालू वित्त वर्ष में इसकी बिक्री 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंचने का अनुमान लगाया है।
  • GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
    बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में Rockstar India के स्टूडियो में लगभग 1,615 डिवेलपर्स ने इस प्रोजेक्ट पर कार्य किया है। GTA 6 में ओपन-वर्ल्ड एनवायरमेंट्स, इन-गेम एसेट्स और अमेरिका में एक काल्पनिक राज्य Leonida में लोकेशंस बनाने में इन डिवेलपर्स ने योगदान दिया है। इससे पहले भी Rockstar India के बेंगलुरु के स्टूडियो में डिवेलपर्स Grand Theft Auto V सहित कुछ गेम्स को डिवेलप करने में शामिल रहे हैं।
  • GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! मिले रिकॉर्डतोड़ रिव्यू, बना टॉप रेटेड गेम
    GTA 6 के रिव्यू सामने आते ही गेमिंग की दुनिया में इसकी चर्चा तेज हो गई है। Rockstar Games के इस गेम को Metacritic पर 100 में से 99 स्कोर मिला है। इसके साथ ही इसने The Legend of Zelda: Ocarina of Time के ऐतिहासिक स्कोर की बराबरी कर ली है। IGN और GameSpot जैसे बड़े गेमिंग पब्लिकेशन ने भी इसे 10 में से 10 रेटिंग दी है। क्रिटिक्स ने गेम की ओपन वर्ल्ड, कहानी, किरदारों और विजुअल्स की तारीफ की है। हालांकि, कुछ रिव्यूज में कंट्रोल और परफॉर्मेंस से जुड़ी कमियां भी बताई गई हैं।
  • Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Philips ने भारतीय बाजार में TAB4304/94 2.2 चैनल साउंडबार और TAX2504/94, TAX2304/94 ब्लूटूथ पार्टी स्पीकर और TAX7404BK/94 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च कर दिए हैं। Philips TAB4304/94 की कीमत ₹18,999, Philips TAX2504/94 की कीमत ₹6,999 और Philips TAX2304/94 की कीमत ₹5,999 की कीमत है।
  • iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
    चीन में पेश किए गए iQOO 16 में 6.85 इंच 2K+ सैमसंग M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले (3,168 × 1,440 पिक्सल्स) 165 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 5 और Adreno GPU है। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलता है।
  • Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
    Redmi Turbo 6 Max में 7 इंच फ्लैट डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन के पैनल में लो इंजेक्शन प्रेशर ओवर-मोल्डिंग (LIPO) पैकेजिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे बेजेल्स को चारों साइड पर लगभग 1 mm तक थिक रखा जा सकेगा। Redmi Turbo 6 Max में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
    Xiaomi 18 में 6.4 इंच LTPO OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 दिया जा सकता है। Xiaomi 18 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है।

6 - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »