4k Projector

4k Projector - ख़बरें

  • 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
    Dangbei ने अपना नया X9 Max 4K Projector लॉन्च किया है। इसमें RGB लेजर तकनीक के साथ 5,000 ISO Lumens की ब्राइटनेस दी गई है। यह प्रोजेक्टर 4K में 60Hz और 1080p में 240Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Dolby Vision, 100% DCI-P3 कलर गैमट और 1,600:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो दिया गया है। प्रोजेक्टर में लेंस को ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं एडजस्ट करने की सुविधा मिलती है और 80 से 200 इंच तक की स्क्रीन तैयार की जा सकती है। इसमें MediaTek MT9681 चिपसेट, 3GB रैम और 64GB मेमोरी दी गई है। इसकी चीन में कीमत 6,999 Yuan यानी करीब ₹1 लाख है।
  • 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
    OBE ने चीन में R3 Ultra Max नाम से नया Projector लॉन्च किया है। इसमें 1080p LCD पैनल के साथ 4K इनपुट, 1,800 CVIA ल्यूमेंस ब्राइटनेस और 150 इंच तक की स्क्रीन का सपोर्ट मिलता है। Projector में 120 डिग्री वर्टिकल टिल्ट और 360 डिग्री हॉरिजॉन्टल रोटेशन वाला Z-शेप गिम्बल दिया गया है। ऑडियो के लिए 2.1 चैनल सिस्टम में 25W सबवूफर मिलता है। इसमें MediaTek MT9681 प्रोसेसर, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। Projector में 3ms इनपुट लैग, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 और ऑटोमैटिक स्क्रीन सेटअप जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
  • 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
    boAt ने भारत में नया CineHead F1 Pro Smart Projector लॉन्च किया है। इसकी इंट्रोडक्टरी कीमत 32,999 रुपये रखी गई है। प्रोजेक्टर में 1920x1080 पिक्सल का Full HD नेटिव रिजॉल्यूशन दिया गया है और यह 4K इनपुट सपोर्ट करता है। इसमें 500 ANSI Lumens ब्राइटनेस और 40 से 120 इंच तक प्रोजेक्शन साइज मिलता है। डिवाइस Official Google TV 5.0 पर चलता है और MediaTek प्रोसेसर के साथ 2GB RAM व 32GB स्टोरेज से लैस है। ऑडियो के लिए 10W Dolby Audio स्पीकर दिया गया है। इसमें Auto Focus, Auto Keystone Correction और Intelligent Obstacle Avoidance जैसे फीचर्स भी हैं।
  • ₹10 हजार में 4K प्रोजेक्टर, 130 इंच तक दिखाएगा फिल्में! TecSox Prime भारत में लॉन्च
    TecSox ने भारतीय बाजार में Prime Smart Projector लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 10,000 रुपये रखी गई है। यह स्मार्ट प्रोजेक्टर Android 11, 4K Video Decoding, 1080p Video Input और 180° Rotating Design के साथ आता है। इसमें Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar और YouTube जैसे OTT ऐप्स का इनबिल्ट सपोर्ट मिलता है, जिससे अलग से स्ट्रीमिंग डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ती। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Dual-Band Wi-Fi 6, Bluetooth और Android व iOS डिवाइस के साथ वायरलेस स्क्रीन मिररिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा Auto Image Correction और Plug-and-Play सेटअप जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
  • बड़े पर्दे पर पहुंचा Samsung, लॉन्च की 14 मीटर Onyx Cinema LED स्क्रीन
    Samsung ने CinemaCon 2026 में अपने Onyx सिनेमा LED लाइनअप के लिए नया 14 मीटर स्क्रीन साइज लॉन्च किया है। यह प्रीमियम बड़े थिएटर्स के लिए डिजाइन किया गया है और बेहतर स्पेस उपयोग के साथ ज्यादा इमर्सिव एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। कंपनी के मुताबिक, इस स्क्रीन को 20 मीटर तक बढ़ाया जा सकता है और इसमें 4K, 120Hz, HDR और 300 निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह DCI-सर्टिफाइड डिस्प्ले है जो अलग-अलग कंटेंट फॉर्मेट्स को सपोर्ट करता है और Dolby जैसे मीडिया सर्वर्स के साथ कंपैटिबल है।
  • HD रिजॉल्यूशन, ऑटो एडजस्ट और Android OS वाला प्रोजेक्टर Rs 6,999 में! लॉन्च हुआ TecSox AURA
    TecSox ने भारत में अपना नया AURA Projector लॉन्च कर दिया है और कंपनी इसे " अफोर्डेबल स्मार्ट सिनेमा एक्सपीरिएंस" कह रही है। 6,999 रुपये की कीमत पर आने वाला यह प्रोजेक्टर डिजाइन, पोर्टेबिलिटी और स्मार्ट स्ट्रीमिंग फीचर्स का ऐसा कॉम्बिनेशन लाता है, जो इस बजट में आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। कंपनी का कहना है कि AURA को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो छोटे कमरे, बेडरूम, रेंटल अपार्टमेंट या आउटडोर सेटअप में भी एक आसानी से ले जाने वाला होम-थिएटर चाहते हैं।
  • होम प्रोजेक्टर का मार्केट अगले 4 वर्षों में होगा दोगुनाः BenQ के MD, Rajeev Singh
    इस सेगमेंट की प्रमुख कंपनी BenQ ने दो नए फ्लैगशिप 4K मॉडल्स: W5850 और W4100i को लॉन्च किया है। इनमें से W5850 का प्राइस 7,00,000 रुपये और W4100i का 4,00,000 रुपये का है। ये दोनों प्रोजेक्टर देश भर में सभी प्रमुख Home AVSI पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध होंगे। इन प्रोजेक्टर्स में BenQ की CinematicColor टेक्नोलॉजी (100% DCI-P3) और बेहतर कलर एक्युरेसी के लिए HDR-PRO दिया गया है।
  • BenQ ने भारत में लॉन्च किए 2 प्रीमियम Android TV-पावर्ड प्रोजेक्टर, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
    BenQ ने इंडिया में दो नए प्रीमियम 4K प्रोजेक्टर्स - W5850 और W4100i लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी का कहना है कि ये खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लाए गए हैं जो अपने घर में ही एक रियल सिनेमैटिक एक्सपीरियंस चाहते हैं। BenQ W5850 की कीमत भारत में 7,00,000 रुपये रखी गई है, जबकि W4100i 4,00,000 रुपये में उपलब्ध होगा। दोनों प्रोजेक्टर मई 2025 से देशभर के प्रमुख AV पार्टनर्स के जरिए खरीदे जा सकेंगे। कलर ऑप्शन का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी ने इन प्रोजेक्टर्स को हाई-एंड होम थिएटर मार्केट को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है, जिसमें बिल्ट-इन स्ट्रीमिंग और इमर्सिव ऑडियो सपोर्ट शामिल हैं।
  • 4K वीडियो, Dolby Atmos सपोर्ट के साथ LG ने नए प्रोजेक्टर किए पेश, जानें खास फीचर्स
    LG की ओर से दो नए प्रोजेक्टर पेश किए गए हैं जो लाइफस्टाइल प्रोजेक्टर्स हैं। इनमें PF600U और CineBeam S को पेश किया गया है। PF600U एक फ्लोर लैम्प साइज का LED प्रोजेक्टर है जिसे ब्लूटूथ स्पीकर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। CineBeam S को सबसे छोटे 4K अल्ट्रा शॉर्ट थ्रो (UST) प्रोजेक्टर के रूप में पेश किया गया है। इनकी प्राइसिंग का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
  • 4K वीडियो के साथ Xiaomi Smart Projector L1 Pro लॉन्च, घर में देगा सिनेमा हॉल जैसा मजा! जानें फीचर्स
    Xiaomi ने नया स्मार्ट प्रोजेक्टर L1 Pro लॉन्च किया है। यह पोर्टेबल प्रोजेक्टर है और कहीं भी आसनी से कैरी किया जा सकता है। इसमें 1080p रिजॉल्यूशन और 4K वीडियो प्लेबैक सपोर्ट दिया गया है। यह 400 ISO Lumens की ब्राइटनेस और 1.21:1 थ्रो रेश्यो के साथ आता है। Smart Projector L1 Pro में MT9630 चिपसेट लगा है। इसमें 2GB रैम और 16GB स्टोरेज दी गई है।
  • रूम को बना देगा सिनेमा हॉल! Xiaomi Smart Projector L1 लॉन्च हुआ 1080p HD 4K वीडियो प्ले फीचर के साथ, जानें डिटेल
    Xiaomi ने अपने होम एंटरटेनमेंट सेग्मेंट में नए स्मार्ट प्रोजेक्टर को लॉन्च किया है। Smart Projector L1 का डिजाइन काफी सिम्पल है और यह इस्तेमाल में भी आसान है। इसमें 1080p HD रिजॉल्यूशन और 4K वीडियो सपोर्ट है। इसमें MT9630 चिपसेट है जिसके साथ में 2 जीबी रैम, और 16 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसमें Dolby Audio सर्टीफाइड डुअल स्पीकर मिलते हैं।
  • Xming Q5 Neo प्रोजेक्टर हुआ लॉन्च, 300CVIA ब्राइटनेस, 4K डिकोडिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
    Xiaomi की सब-ब्रैंड Xming की ओर से नया प्रोजेक्टर Q5 Neo लॉन्च किया गया है। इसमें कई आकर्षक फीचर्स जैसे 300CVIA ब्राइटनेस, 4K डिकोडिंग, 360 डिग्री गिम्बल आदि का सपोर्ट दिया गया है। यह साइज में कॉम्पेक्ट है और काफी कम जगह में आ सकता है। यह यूनीक पिंक-ब्लू कलर स्कीम में पेश किया गया है। कीमत 699 युआन (लगभग 8,000 रुपये) है।
  • Portronics ने पेश किया चलता फिरता सिनेमा, छोटी सी डिवाइस बना देगी 120 इंच की बड़ी स्क्रीन
    Portronics Pico 13 स्मार्ट प्रोजेक्टर 1.3 से 3 मीटर तक प्रोजेक्शनण दूरी का सपोर्ट करता है, जिसमें 0.5 मीटर पर 20 इंच, 1.8 मीटर पर 70 इंच और 3 मीटर पर 120 इंच तक स्क्रीन साइज मिलता है। स्मार्ट प्रोजेक्टर में 4K स्ट्रीमिंग और डीएलपी टेक्नोलॉजी शामिल है। बिल्ट इन रिचार्जेबल बैटरी के साथ हैंडहेल्ड है। Portronics Pico 13 कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 31,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
  • 34 इंच डिस्प्ले के साथ Philips EVNIA गेमिंग मॉनिटर पेश, 165Hz रिफ्रेश रेट का मिलेगा सपोर्ट
    फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Philips EVNIA गेमिंग मॉनिटर में 34 इंच की कर्व्ड स्क्रीन दी गई है जो कि VA पैनल से तैयार की गई है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »