₹10 हजार में 4K प्रोजेक्टर, 130 इंच तक दिखाएगा फिल्में! TecSox Prime भारत में लॉन्च

TecSox ने भारत में अपना नया Prime Smart Projector लॉन्च किया है। यह 4K Video Decoding, Android 11, 180° Rotating Design, Wi-Fi 6, Bluetooth और इनबिल्ट OTT ऐप्स जैसे फीचर्स के साथ आता है।

₹10 हजार में 4K प्रोजेक्टर, 130 इंच तक दिखाएगा फिल्में! TecSox Prime भारत में लॉन्च

Photo Credit: TecSox

ख़ास बातें
  • TecSox Prime Smart Projector की कीमत 10,000 रुपये रखी गई है
  • इसमें Android 11, 4K Video Decoding और 180° Rotating Design मिलता है
  • प्रोजेक्टर में Wi-Fi 6, Bluetooth और इनबिल्ट OTT ऐप्स सपोर्ट दिया गया है
विज्ञापन

TecSox ने भारतीय बाजार में अपना नया TecSox Prime Smart Projector लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्ट प्रोजेक्टर 4K वीडियो डिकोडिंग, Android 11, 180° रोटेटिंग डिजाइन और डुअल-बैंड Wi-Fi 6 जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा इसमें इनबिल्ट OTT ऐप्स, Bluetooth कनेक्टिविटी और वायरलेस स्क्रीन मिररिंग का भी सपोर्ट मिलता है।

TecSox ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि Prime Smart Projector की कीमत 10,000 रुपये रखी गई है। हालांकि, प्रोजेक्टर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर फिलहाल 15,000 रुपये में लिस्ट किया गया है।

TecSox Prime Smart Projector Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिससे यूजर्स बिना किसी एक्सटर्नल स्ट्रीमिंग डिवाइस के सीधे प्रोजेक्टर पर OTT ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar, YouTube समेत कई लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का सपोर्ट दिया गया है, जिससे बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट देखना आसान हो जाता है।

बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए इसमें 4K Video Decoding और 1080p Video Input का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार, यह शार्प विजुअल्स और बेहतर कलर आउटपुट देने में सक्षम है। इसके अलावा Auto Image Correction फीचर प्रोजेक्ट की गई तस्वीर को अपने आप एडजस्ट करता है, जिससे सेटअप में कम समय लगता है और देखने का अनुभव बेहतर होता है।

इस प्रोजेक्टर की सबसे बड़ी खासियत इसका 180 डिग्री रोटेटिंग डिजाइन है। इसकी मदद से यूजर्स दीवार के साथ-साथ छत या अन्य उपयुक्त सतहों पर भी आसानी से प्रोजेक्शन कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह डिजाइन अलग-अलग परिस्थितियों में इस्तेमाल को अधिक सुविधाजनक बनाता है।

कनेक्टिविटी के लिए TecSox Prime Smart Projector में Dual-Band Wi-Fi 6 और Bluetooth का सपोर्ट दिया गया है। Wi-Fi 6 की मदद से तेज वायरलेस स्पीड और स्मूद स्ट्रीमिंग का दावा किया गया है, जबकि Bluetooth के जरिए स्पीकर, हेडफोन और अन्य एक्सेसरीज को वायरलेस तरीके से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा यह Android और iOS डिवाइस के साथ वायरलेस स्क्रीन मिररिंग को भी सपोर्ट करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »