• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ

JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ

JUST CORSECA ने आज होम एंटरटेनमेंट कैटेगरी में एंट्री करते हुए में दो नए स्मार्ट प्रोजेक्टर्स JUST CORSECA JC STUDIOX और JC STUDIOX PRO को लॉन्च कर दिया है।

JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ

Photo Credit: JUST CORSECA

JC STUDIOX PRO (JST 832) में 1920×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन है।

ख़ास बातें
  • JC STUDIOX (JST 830) में 1280×720 पिक्सल रेजोल्यूशन है।
  • JC STUDIOX PRO (JST 832) में 1920×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन है।
  • JC STUDIOX एंड्रॉयड 11 पर काम करता है।
विज्ञापन

JUST CORSECA ने आज होम एंटरटेनमेंट कैटेगरी में एंट्री करते हुए दो नए स्मार्ट प्रोजेक्टर्स JUST CORSECA JC STUDIOX और JC STUDIOX PRO को लॉन्च कर दिया है। JC STUDIOX एंड्रॉयड 11 पर काम करता है और H713 क्वाड-कोर ARM Cortex-A53 प्रोसेसर से लैस है। जबकि JC STUDIOX PRO एंड्रॉयड 12 पर काम करता है। ये दोनों ही प्रोजेक्टर 1GB रैम और 8GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस किए गए हैं। आइए JUST CORSECA JC STUDIOX और JC STUDIOX PRO  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

JUST CORSECA JC STUDIOX & JC STUDIOX PRO Price

JUST CORSECA JC STUDIOX (JST 830) की कीमत ₹6,999 और JC STUDIOX PRO (JST 832) की कीमत ₹10,999 है। ये दोनों ही प्रोजेक्टर्स बिक्री के लिए JUST CORSECA की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।

JUST CORSECA JC STUDIOX Features

JC STUDIOX (JST 830) में 1280×720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 170 ANSI ल्यूमेन्स ब्राइटनेस और 4000:1 FOFO कंट्रास्ट रेशियो मिलता है। यह 40 इंच से 120 इंच के प्रोजेक्टेड स्क्रीन साइज के साथ 1080p और 4K कंटेंट का सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह 16:9 और 4:3 आस्पेक्ट रेशियो का सपोर्ट करता है। इसमें ऑटो कीस्टोन करेक्शन फीचर दिया गया है जो कि प्रोजेक्टर को किसी एंगल पर रखे जाने पर इमेज के साइज को एडजस्ट कर देता है।

JUST CORSECA JC STUDIOX PRO Features

JC STUDIOX PRO (JST 832) में 1920×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन, 350 ANSI ल्यूमेन्स ब्राइटनेस और 6000:1 कंट्रास्ट रेशियो दिया गया है। यह 4K कंटेंट के साथ 40 से 130 इंच तक प्रोजेक्टेड स्क्रीन का सपोर्ट करता है। इस प्रोजेक्टर में ऑटो कीस्टोन करेक्शन और ऑटो डिजिटल फोकस दिया गया है जो कि फोकस को अपने आप एडजस्ट कर लेता है। यह 360-डिग्री तक घूम सकता है, जिससे दीवारों और छतों पर आसानी से प्रोजेक्शन हो सकता है। इस प्रोजेक्टर का वजन कुल 1.2 किलो है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »