घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector

XGIMI Z6X Pro 2026 प्रोजेक्टर 1500 CVIA Lumens ब्राइटनेस, 3-कलर लेजर और 1080p रिजॉल्यूशन के साथ लॉन्च हुआ है।

घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector

Photo Credit: XGIMI

XGIMI Z6X Pro 2026 की शुरुआती कीमत 2,399 युआन रखी गई है

ख़ास बातें
  • XGIMI Z6X Pro 2026 में 1500 CVIA Lumens ब्राइटनेस मिलेगी
  • प्रोजेक्टर में RGB 3-कलर लेजर और 1080p रिजॉल्यूशन दिया गया है
  • चीन में इसकी शुरुआती कीमत 2,399 युआन रखी गई है
विज्ञापन

XGIMI ने अपने लोकप्रिय Z6X Pro प्रोजेक्टर का नया 2026 मॉडल लॉन्च किया है। नए मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव इसकी ब्राइटनेस में देखने को मिलता है, जो अब 1,500 CVIA Lumens हो गई है। इसके लिए कंपनी ने QuaLas 42 RGB 3-कलर लेजर तकनीक का इस्तेमाल किया है। प्रोजेक्टर में 1080p रिजॉल्यूशन, 110 प्रतिशत BT.2020 कलर स्पेस और 1,600:1 नेटिव कॉन्ट्रास्ट रेशियो मिलता है। इसके अलावा इसमें 64GB मेमोरी, 7W Harman Kardon स्पीकर और 150 डिग्री तक घूमने वाला स्टैंड दिया गया है।

XGIMI Z6X Pro 2026 की शुरुआती कीमत 2,399 युआन रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 34,300 रुपये बैठती है। यह कीमत चीन के लिए है। कंपनी ने फिलहाल भारत में इसकी कीमत या बिक्री को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

XGIMI Z6X Pro 2026 मॉडल 2025 वाले Z6X Pro की तुलना में ज्यादा ब्राइटनेस के साथ आया है। पिछले मॉडल में 910 CVIA Lumens की ब्राइटनेस थी, जबकि नए मॉडल में इसे बढ़ाकर 1,500 CVIA Lumens कर दिया गया है। इसमें QuaLas 42 RGB 3-कलर लेजर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह लेजर सिस्टम ज्यादा रोशनी देने के साथ कम गर्मी पैदा करता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान ब्राइटनेस को स्थिर रखने में मदद मिलती है। इसमें 0.23 इंच DMD चिप का इस्तेमाल किया गया है और प्रोजेक्टर का नेटिव रिजॉल्यूशन 1080p है। इसका थ्रो रेशियो 1.2:1 है।

प्रोजेक्टर BT.2020 कलर स्पेस का 110 प्रतिशत कवर करता है। इसका नेटिव कॉन्ट्रास्ट रेशियो 1,600:1 है। इसमें AI लाइट कंट्रोल फीचर भी दिया गया है, जो तस्वीर के काले हिस्सों की रोशनी को अपने हिसाब से बदल सकता है। कंपनी के मुताबिक इससे डायनेमिक कॉन्ट्रास्ट रेशियो 30,000:1 तक पहुंच सकता है। इसमें HDR Vivid का सपोर्ट भी मिलता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek MT9660 चिपसेट, 1.5GB RAM और 64GB मेमोरी दी गई है। यह XGIMI के GMUI 6.0 सॉफ्टवेयर पर चलता है। इसमें NPU की मदद से तस्वीर को फोकस करने, कीस्टोन सुधारने, स्क्रीन के हिसाब से तस्वीर सेट करने और दीवार पर मौजूद रुकावट से बचने जैसे काम अपने आप किए जा सकते हैं। तेज मूवमेंट वाली वीडियो के लिए MEMC भी दिया गया है। साउंड के लिए इसमें 7W Harman Kardon स्पीकर दिया गया है, जो Dolby Audio को सपोर्ट करता है।

प्रोजेक्टर में गेमिंग के लिए अलग मेन्यू दिया गया है। कंपनी के मुताबिक Nintendo Switch, PlayStation या Xbox जैसे गेमिंग डिवाइस को जोड़ने पर यह उन्हें पहचानकर गेमिंग मेन्यू खोल सकता है। इसमें 21:9 अल्ट्रावाइड मोड, वर्चुअल क्रॉसहेयर और नाइट विजन मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं।

XGIMI Z6X Pro 2026 का वजन सिर्फ 1.28 किलोग्राम है और इसकी मोटाई 7.5 सेंटीमीटर है। इसमें 150 डिग्री तक घूमने वाला बिल्ट-इन स्टैंड दिया गया है। इसकी मदद से प्रोजेक्टर को अलग स्टैंड या माउंट के बिना ऊपर छत की तरफ भी घुमाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI पोर्ट eARC के साथ, USB पोर्ट और पावर पोर्ट मिलता है। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.1 दिया गया है। साथ ही Apple AirPlay, DLNA और Xiaomi Mijia ऐप का सपोर्ट भी मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »