000

000 - ख़बरें

  • Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, खुद बताएगा कहां करनी है सफाई, 6 महीने चलेगी बैटरी!
    Xiaomi ने चीन में Mijia Sonic Sweep Electric Toothbrush 2 लॉन्च किया है। इसकी खासियत LED इंडिकेटर रिंग है, जो ब्रश करते समय बताती है कि दांतों के किन हिस्सों की सफाई हो चुकी है और कहां ध्यान देना बाकी है। इसमें तीन-एक्सिस सेंसर, 24,000 वाइब्रेशन प्रति मिनट वाला मोटर और तीन ब्रशिंग मोड मिलते हैं। टूथब्रश के साथ दो तरह के ब्रश हेड दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी Gentle मोड में 180 दिन और Cleaning मोड में 100 दिन तक चल सकती है।
  • घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
    XElectron ने भारत में CineLux 4K स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹49,990 रखी गई है। यह प्रोजेक्टर Native 4K Ultra HD रिजॉल्यूशन, HDR सपोर्ट और 4,000 ANSI Lumens ब्राइटनेस के साथ आता है। इसकी मदद से 300 इंच तक की स्क्रीन पर कंटेंट देखा जा सकता है। इसमें Android 13, 2GB RAM और 32GB स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा Auto Focus, Auto Keystone Correction, 20W Dolby Audio स्पीकर्स, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.0 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
    Airtel Travel Week की शुरुआत हो गई है। Airtel Travel Week में कनेक्टिविटी पर मिलने वाले डिस्काउंट के साथ-साथ, ट्रैवल और फाइनेंशियल सर्विस देने वाले थर्ड-पार्टी पार्टनर्स के प्रमोशन को भी शामिल किया गया है। एयरटेल ट्रैवल वीक 2026 के सभी ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए लागू हैं।
  • Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
    एक सिक्योरिटी सर्टिफिकेशन डॉक्यूमेंट में Motorola का Parker कोडनेम वाला स्मार्टफोन मॉडल नंबर - XT2761 के साथ दिखा है। इसमें Android 17 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon SM8845 Pro चिपसेट है। Snapdragon SM8845 Pro को रिलीज नहीं किया गया है और इसे Snapdragon 8 Gen 5 Pro के तौर पर लाया जा सकता है।
  • ₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
    विजय सेल्स पर Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra 5G पर छूट मिल रही है। Galaxy Z Fold 8 Ultra 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹1,94,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹10,000 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,84,999 हो जाएगी।
  • iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
    चीन में पेश किए गए iQOO 16 में 6.85 इंच 2K+ सैमसंग M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले (3,168 × 1,440 पिक्सल्स) 165 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 5 और Adreno GPU है। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलता है।
  • Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
    Xiaomi 18 में 6.4 इंच LTPO OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 दिया जा सकता है। Xiaomi 18 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है।
  • 12 महीने तक मुफ्त चलाएं ChatGPT Plus, इन लोगों को फ्री मिल रहा है सब्सक्रिप्शन
    OpenAI ने भारत के योग्य रिसर्च फैकल्टी और पोस्टडॉक्टोरल रिसर्चर्स के लिए फ्री ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम का विस्तार किया है। इसके तहत चुनिंदा संस्थानों के रिसर्चर्स को 12 महीने तक मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। खास बात यह है कि हर ग्रांट में तीन ChatGPT Plus अकाउंट दिए जाएंगे, जिन्हें रिसर्चर अपने दो सहयोगियों के साथ इस्तेमाल कर सकेंगे। आवेदन 30 नवंबर से शुरू होंगे और चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। OpenAI इस ग्लोबल राउंड में कुल 50,000 नए ग्रांट देने की तैयारी कर रही है।
  • Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
    फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S26 Ultra 5G पर तगड़ा ऑफर आया है। Galaxy S26 Ultra 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹1,29,999 में लिस्ट हुआ है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट के जरिए भुगतान करने पर ₹4,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,25,999 हो जाएगी।
  • इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
    डुअल SIM वाले ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड Xiaomi के नए HyperOS 4 पर चलते हैं। Xiaomi 18 Pro Max में 6.9 इंच फुल HD+ (1,208 x 2,624 पिक्सल्स) डिस्प्ले और Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच फुल HD+ (1,120 x 2,436 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।
  • 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
    Motorola Edge 70 Neo जल्द भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। कंपनी ने Flipkart पर नए Neo स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है। टीजर के URL में मौजूद 'nov26' से 26 नवंबर संभावित लॉन्च डेट का संकेत मिलता है। फोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 6.78-इंच 1.5K 144Hz डिस्प्ले और 50MP Sony LYTIA 710 कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा 7,000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसकी संभावित कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है। Motorola ने अभी इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
    Samsung Galaxy S26 FE ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। कंपनी ने इसे इस साल सितंबर में ₹79,999 में लॉन्च किया गया था, लेकिन यह फोन अमेजन पर ₹66,999 में लिस्ट किया गया है। HSBC Taj क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 20% डिस्काउंट (₹3,000 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹63,999 हो जाएगी।
  • Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
    डुअल SIM वाला यह स्मार्टफोन Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलेगा। Vivo V80 FE में 6.59 इंच फुल HD+ (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। इस चिपसेट में 2.06 GHz पर क्लॉक्ड चार एफिशिएंसी कोर्स और 2.6 Hz की पीक क्लॉक स्पीड वाले चार परफॉर्मेंस कोर्स हैं।
  • मोबाइल से लैपटॉप तक, हर जगह आएगा काम! AOC ने लॉन्च किया 16-इंच स्लिम मॉनिटर, जानें कीमत
    AOC ने चीन में अपना नया Q16T36 पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च किया है। इसकी कीमत 999 युआन (करीब 14,000 रुपये) रखी गई है। इसमें 16 इंच का IPS LCD पैनल मिलता है, जो 2560×1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में HDR10, Adaptive-Sync और AMD FreeSync का सपोर्ट भी है। इसकी खासियत 45W रिवर्स चार्जिंग है, जिससे कम्पैटिबल डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है। इसमें दो USB-C पोर्ट, HDMI 2.0 और 3.5mm ऑडियो जैक दिए गए हैं। मॉनिटर में बिल्ट-इन किकस्टैंड और VESA माउंटिंग सपोर्ट भी मिलता है।
  • इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
    इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में चीन का पहला रैंक है। हालांकि, पिछले महीने चीन में EV की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 12 प्रतिशत घटी है। चीन में EV की डिमांड कमजोर रही है लेकिन चाइनीज EV मेकर्स ने बड़ी संख्या में इन व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट किया है। पिछले महीने यूरोप में EV की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 36 प्रतिशत बढ़ी है।

000 - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »