• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • दुनिया में सस्‍ते मोबाइल डेटा के मामले में भारत 5वें नंबर पर, जानें भारत से भी सस्ता किस देश में है डेटा

दुनिया में सस्‍ते मोबाइल डेटा के मामले में भारत 5वें नंबर पर, जानें भारत से भी सस्ता किस देश में है डेटा

वर्ल्डवाइड मोबाइल डेटा प्राइसिंग 2022 लिस्‍ट को Cable.co.uk ने कंपाइल किया है। यह एक प्राइस कंपेरिजन साइट है।

दुनिया में सस्‍ते मोबाइल डेटा के मामले में भारत 5वें नंबर पर, जानें भारत से भी सस्ता किस देश में है डेटा

इजरायल, इटली, सैन मैरिनो, फिजी और भारत मोबाइल डेटा के लिए भुगतान करने वाले टॉप 5 सबसे सस्ते देश हैं।

ख़ास बातें
  • इजरायल में मोबाइल डेटा की कीमतें सबसे कम हैं
  • वहां एक जीबी डेटा की कीमत 0.04 डॉलर (लगभग 3 रुपये प्रति जीबी) है
  • भारत 0.17 डॉलर (लगभग 14 रुपये प्रति जीबी) की लागत के साथ 5वें नंबर पर
विज्ञापन
मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज की कीमतों में बीते कुछ साल में बढ़ोतरी हुई है, इसके बावजूद देश में मोबाइल डेटा इस्‍तेमाल करना काफी सस्‍ता है। वर्ल्डवाइड मोबाइल डेटा प्राइसिंग 2022 (Worldwide Mobile Data Pricing 2022) की लिस्‍ट में भारत को पांचवें स्थान पर रखा गया है। इस रिपोर्ट में 233 देशों में 1GB मोबाइल डेटा की लागत मापी गई है। लिस्‍ट के मुताबिक इजरायल में मोबाइल डेटा की कीमतें सबसे कम हैं। वहां एक जीबी डेटा की कीमत 0.04 डॉलर (लगभग 3 रुपये प्रति जीबी) है। दूसरी ओर, दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र सेंट हेलेना में मोबाइल डेटा की कीमत सबसे ज्‍यादा है। वहां एक जीबी डेटा की लागत 41.06 डॉलर (लगभग 3,500 रुपये) है। वहीं उत्तरी अमेरिका में एक जीबी मोबाइल डेटा की कीमत 4.98 डॉलर (लगभग 400 रुपये) है। 

वर्ल्डवाइड मोबाइल डेटा प्राइसिंग 2022 लिस्‍ट को Cable.co.uk ने कंपाइल किया है। यह एक प्राइस कंपेरिजन साइट है। वेबसाइट का दावा है कि इजरायल, इटली, सैन मैरिनो, फिजी और भारत मोबाइल डेटा के लिए भुगतान करने वाले टॉप 5 सबसे सस्ते देश हैं। लिस्‍ट के मुताबिक, भारत 0.17 डॉलर (लगभग 14 रुपये प्रति जीबी) की लागत के साथ पांचवें स्थान पर है।

रिपोर्ट बताती है कि भारत की आबादी मोबाइल डेटा पर बहुत अधिक निर्भर करती है। इसने डिमांड को बढ़ाया है, जिससे सर्विस प्रोवाइडर्स को कॉम्पिटिशन में बने रहने के लिए कीमतों में कटौती करने पर मजबूर होना पड़ा है। वहीं इजरायल 5G तकनीक के मामले में ग्‍लोबल लीडर माना जाता है और इसने प्राइसिंग में भी खुद को टॉप पर बनाए रखा है। 

लिस्‍ट के अनुसार, सेंट हेलेना, फॉकलैंड द्वीप समूह, साओ टोमे और प्रिंसिपे, टोकेलाऊ और यमन मोबाइल डेटा के मामले में  पांच सबसे महंगे देश हैं। इनमें से चार द्वीपीय देश हैं और दो सब-सहारा अफ्रीकी रीजन में स्थित हैं। दुनिया के 13 वैश्विक क्षेत्रों की बात करें, तो इनमें सब-सहारा अफ्रीका दूसरा सबसे महंगा मोबाइल डेटा वाला देश है, जिसकी औसत लागत 4.47 डॉलर (लगभग 400 रुपये) है। नॉर्थ अमेरिका सबसे महंगा है और नॉर्थ अफ्रीका 1.05 डॉलर (लगभग 80 रुपये) के औसत के साथ सबसे सस्ता है। डेटा की लागत में अंतर के लिए रिसर्चर्स ने चार चीजों को जिम्मेदार ठहराया है। इनमें उत्कृष्ट बुनियादी ढांचा, बहुत ज्‍यादा निर्भरता, कम खपत और एक समृद्ध अर्थव्यवस्था शामिल हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »