• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • वोडाफोन जल्द शुरू करेगी यूपी, गुजरात, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में 4जी सेवा

वोडाफोन जल्द शुरू करेगी यूपी, गुजरात, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में 4जी सेवा

वोडाफोन जल्द शुरू करेगी यूपी, गुजरात, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में 4जी सेवा
विज्ञापन
प्रमुख टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन इंडिया ने गुरुवार को कहा कि उसकी अपना नेटवर्क बढ़ाने के लिये और स्पेक्ट्रम खरीदने की योजना है। इसके साथ ही कंपनी कुछ दूसरे सर्किल में 4जी सेवा भी जल्द लॉन्च कर सकती है।

वोडाफोन इंडिया के प्रबंध निदेशक तथा सीईओ सुनील सूद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी और स्पेक्ट्रम लेने की योजना है, चाहे वह कारोबारी मार्ग से हो या साझेदारी मार्ग से या फिर नीलामी मार्ग से। हमने इस बारे में अबत क घोषणा नहीं की है। लेकिन हमारी और स्पेक्ट्रम हासिल करने की योजना है।’’

सूद ने कहा कि अगले दौर में 4जी की शुरूआत के तहत गुजरात, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख सर्किलों में कवर किया जाएगा। कंपनी पहले से पांच सर्किल मुंबई, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, कोलकाता, कर्नाटक तथा केरल में 4जी सेवा की पेशकश कर रही है।

कंपनी के अनुसार इन सर्किल के कवर होने के बाद देशभर के 1000 से ज्यादा शहरों में वोडाफोन 4जी सर्विस उपलब्ध होगी।

कंपनी ने बताया कि मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, कर्नाटक, केरल, हरियाणा, गुजरात, यूपी (ईस्ट) और पश्चिम बंगाल समेत 9 सर्किलों से वोडाफोन के डेटा रेवेन्यू का 70 प्रतिशत हिस्सा आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 4G, India, Spectrum, Telecom, Vodafone
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  2. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  4. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  5. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  6. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
  7. भारत में अचानक बंद हुए कई WhatsApp अकाउंट, सोशल मीडिया पर उमड़ी भीड़; Meta ने बताई वजह
  8. Oppo A7 Pro Max हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. iQOO Z11 में मिलेगा नया डिजाइन, 2 कलर के ऑप्शन
  10. Lava Probuds Xplore 25° भारत में लॉन्च, ₹2 हजार में डिस्प्ले वाले TWS ईयरबड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »