Vodafone Idea अब TRAI के निर्देशों के अनुसार, देश में सिर्फ वॉयस कॉलिंग और एसएमएस वाले प्लान लेकर आई है।
Photo Credit: Pexels
वोडाफोन आइडिया के ₹179 वाले प्रीपेड प्लान में 25 दिनों की वैधता मिलती है।
Vodafone Idea ने अब डाटा का झंझट खत्म करते हुए अपने चार नए सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने यह कदम टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए उठाया है। Vi के इन वॉयस ओनली प्लान में बंडल डाटा को शामिल नहीं किया गया है, इनमें सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस के लाभ ही मिलते हैं, जैसे एयरटेल और जियो के हाल ही में लॉन्च किए गए प्रीपेड प्लान में मिलते हैं।
रेगुलेटरी का उद्देश्य ग्राहकों को बिना हैवी डाटा बंडल के अलावा अन्य रिचार्ज के विकल्प प्रदान करना है। यह खासतौर पर फीचर फोन इस्तेमाल करने वालों, दूसरी सिम इस्तेमाल करने वालों और उन ग्राहकों के लिए उपयोगी हैं जो सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस की सुविधाओं का उपयोग करते हैं।
वोडाफोन आइडिया का ₹179 वाला प्रीपेड प्लान
वोडाफोन आइडिया के ₹179 वाले प्रीपेड प्लान में 25 दिनों की वैधता मिलती है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है। इस प्लान में कुल 300 एसएमएस भी मिलते हैं। इसके अलावा इसमें Vi मूवीज एंड टीवी ऐप का एक्सेस मिलता है। वहीं डाटा उपयोग के लिए 50 पैसे प्रति एमबी चार्ज लगता है।
वोडाफोन आइडिया का ₹185 वाला प्रीपेड प्लान
वोडाफोन आइडिया के ₹185 वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। यह प्लान कुल 300 एसएमएस प्रदान करता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों तक चल सकती है। डाटा के लिए 50 पैसे प्रति एमबी चार्ज लगता है।
वोडाफोन आइडिया का ₹203 वाला प्रीपेड प्लान
वोडाफोन आइडिया का ₹203 वाला प्रीपेड प्लान कुल 300 एसएमएस प्रदान करता है। यह प्लान 30 दिनों तक की वैधता के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड घरेलू वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। डाटा के लिहाज से 50 पैसे प्रति एमबी चार्ज लगता है।
वोडाफोन आइडिया का ₹206 वाला प्रीपेड प्लान
वोडाफोन आइडिया के ₹206 वाले प्रीपेड प्लान की वैधता 1 कैलंडर महीने तक चलती है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ कुल 300 एसएमएस भी दिए जाते हैं। यह प्लान महीने में सामान दिन रिन्यू होता है। इसमें भी 50 पैसे प्रति एमबी डाटा चार्ज लगता है।
वोडाफोन आइडिया का ₹470 वाला प्रीपेड प्लान
वोडाफोन आइडिया के ₹470 वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड घरेलू वॉयस कॉलिंग दी जाती है। यह प्लान कुल 900 एसएमएस प्रदान करता है। यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। एसएमएस की कोटा लिमिट पूरी होने पर लोकल के लिए ₹1 और एसटीडी के लिए ₹1.5 चार्ज देना होता है।
वोडाफोन आइडिया का ₹1849 वाला प्रीपेड प्लान
वोडाफोन आइडिया का ₹1849 वाला प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैधता प्रदान करता है। इस प्लान में कुल 3600 एसएमएस दिए जाते हैं। यह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा देता है। एसएमएस कोटा लिमिट पूरी हो जाने पर ₹1 लोकल के लिए और ₹1.5 एसटीडी मैसेज के लिए चार्ज लगता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999