जियो को चुनौती देने के लिए वोडाफोन की दो नए प्रीपेड पैक उतारने की तैयारी!

खबर है कि भारती एयरटेल और रिलायंस जियो को चुनौती देने के विचार से वोडाफोन इंडिया 549 और 799 रुपये के दो मासिक प्लान लॉन्च करने वाली है। इन प्लान में हर दिन इस्तेमाल के लिए क्रमशः 3.5 जीबी और 4.5 जीबी डेटा मिलेगा।

जियो को चुनौती देने के लिए वोडाफोन की दो नए प्रीपेड पैक उतारने की तैयारी!
ख़ास बातें
  • वोडाफोन इंडिया 549 और 799 रुपये के दो मासिक प्लान लॉन्च करने वाली है
  • 549 रुपये वाले पैक की सीधी भिड़ंत रिलायंस जियो के 509 रुपये वाले पैक से
  • 799 रुपये वाले पैक में कुल 126 जीबी 4जी डेटा दिया जाएगा
विज्ञापन
खबर है कि भारती एयरटेल और रिलायंस जियो को चुनौती देने के विचार से वोडाफोन इंडिया 549 और 799 रुपये के दो मासिक प्लान लॉन्च करने वाली है। इन प्लान में हर दिन इस्तेमाल के लिए क्रमशः 3.5 जीबी और 4.5 जीबी डेटा मिलेगा। 549 रुपये वाले पैक की सीधी भिड़ंत रिलायंस जियो के 509 रुपये वाले पैक से होगी जिसमें ग्राहकों को 28 दिन के लिए प्रतिदिन 3 जीबी डेटा मिलता है। वहीं, जियो के पास 799 रुपये का प्लान भी है। 28 दिन की वैधता वाले इस प्लान में हर दिन इस्तेमाल के लिए 5 जीबी डेटा मिलेगा। पिछले महीने एयरटेल ने भी 799 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया था। इस पैक में हर दिन इस्तेमाल के लिए 3.5 जीबी डेटा मिलता है। इसके बाद ही रिलायंस जियो ने अपने 799 रुपये वाले पैक को अपग्रेड किया था।

प्रतिदिन 3.5 जीबी डेटा के हिसाब से 549 रुपये वाले पैक में वोडाफोन यूज़र को 28 दिनों में कुल 98 जीबी डेटा मिलेगा। दूसरी तरफ, 799 रुपये वाले पैक में कुल 126 जीबी 4जी डेटा दिया जाएगा। इस पैक में अनलिमिटेड कॉल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल की सुविधा है। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, हर दिन 100 एसएमएस भेजने की भी सुविधा है। इसके अलावा नए वोडाफोन सब्सक्राइबर के लिए वोडाफोन प्ले का मुफ्त सब्सक्रिप्शन है।

भले ही कंपनी इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉल की सुविधा देने की बात कर रही हो, लेकिन इसकी एक सीमा भी है। यूज़र एक दिन में सर्वाधिक 250 मिनट कॉल कर पाएंगे और हर हफ्ते इसकी सीमा 1,000 मिनट होगी। इसके अलावा 300 अलग अलग नंबर पर ही कॉल किया जा सकेगा। आपको जियो और एयरटेल के पैक के साथ इस तरह की सीमा नहीं मिलेगी।

पिछले हफ्ते ही वोडफोन ने 158 रुपये वाले प्लान को अपग्रेड करने की जानकारी दी थी। अब इस पैक में ग्राहकों को 28 दिन तक इस्तेमाल के लिए प्रतिदिन 1 जीबी डेटा मिलता है। अपग्रेड किए गए पैक में हर दिन अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 100 एसएमएस की सुविधा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »