Vodafone का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान, मिलेगा 84 जीबी 4जी डेटा

रिलायंस जियो और एयरटेल की आक्रामक रणनीति के जवाब में अब वोडाफोन ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 349 रुपये का नया पैक लॉन्च किया है।

Vodafone का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान, मिलेगा 84 जीबी 4जी डेटा
ख़ास बातें
  • 349 रुपये वाले प्लान में Vodafone ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल की सुविधा
  • वोडाफोन यूज़र हर दिन 3 जीबी 3जी/ 4जी डेटा पाएंगे
  • Vodafone के इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है
विज्ञापन
रिलायंस जियो और एयरटेल की आक्रामक रणनीति के जवाब में अब वोडाफोन ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 349 रुपये का नया पैक लॉन्च किया है। Vodafone के इस प्रीपेड पैक से रीचार्ज करवाने वाले यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए 3 जीबी डेटा मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि कुछ दिन पहले भी इस टेलीकॉम कंपनी ने 569 रुपये का रीचार्ज पैक उतारा था। इसमें भी ग्राहकों को हर दिन इस्तेमाल के लिए 3 जीबी डेटा दिया जाता है। हालांकि, दोनों प्लान में मुख्य अंतर वैधता का है। 569 रुपये वाले वोडाफोन प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है, जबकि लेटेस्ट 349 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है।

349 रुपये वाले प्लान के तहत Vodafone के ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। इसमें लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल शामिल हैं। हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त होगा। इन सबके अलावा यूज़र हर दिन 3 जीबी 3जी/ 4जी डेटा पाएंगे। देखा जाए तो नया प्लान कंपनी के पुराने 348 रुपये वाले प्रीपेड पैक का नया अवतार है। अब इस प्लान में कंपनी की ओर से हर दिन 500 एमबी ज़्यादा डेटा दिया जा रहा है। इससे पहले Vodafone अपने सब्सक्राइबर को 348 रुपये में हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 2.5 जीबी डेटा देती थी। इस रीचार्ज प्लान में भी अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। इसकी वैधता 28 दिनों की है।
 
vodafone

Vodafone के 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को Reliance Jio और Airtel के उन प्लान से चुनौती मिलेगी जिनमें हर दिन इस्तेमाल के लिए 3 जीबी डेटा उपलब्ध होता है। एयरटेल अपने 349 रुपये वाले प्लान में यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए 3 जीबी डेटा देती है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल की सुविधा है। हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त होते हैं। इस प्लान की वैधता 28 दनों की है।

हालांकि, Reliance Jio यही सुविधाएं मात्र 299 रुपये में देती है। 299 रुपये वाले प्लान में जियो अपने ग्राहकों को हर दिन इस्तेमाल के लिए 3 जीबी 4जी डेटा देती है। इसकी वैधता 28 दिनों की है। Jio का प्लान हर दिन 100 मुफ्त एसएमएस के साथ आता है। अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा तो है ही।इन सबके अलावा जियोम्यूजिक, जियोमूवीज़, जियोटीवी और अन्य जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन तो मिलता ही है।

याद रहे कि वोडाफोन ने हाल ही में 569 रुपये का रीचार्ज पैक पेश किया था। इस प्लान में ग्राहकों को 84 दिन के लिए हर दिन 3 जीबी डेटा मिलता है। इसके साथ वोडाफोन ने नया 511 रुपये वाला रीचार्ज पैक भी उतारा था। इसमें ग्राहकों को 84 दिनों तक हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी डेटा मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »