Vodafone Plans

Vodafone Plans - ख़बरें

  • Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
    Vodafone Idea (Vi) ने भारत में Prepaid Family Plan पेश किया है। इस सुविधा के तहत एक फैमिली ग्रुप में अधिकतम 4 Vi प्रीपेड यूजर्स शामिल हो सकते हैं। ग्रुप के सदस्य एक-दूसरे के साथ एक बार में 500MB मोबाइल डेटा शेयर कर सकते हैं। डेटा ट्रांसफर की सुविधा पर रोजाना, साप्ताहिक और मासिक लिमिट लागू है। इसके अलावा, योग्य यूजर्स Vi ऐप से रिचार्ज करने पर 10% तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। इस सुविधा के लिए सभी सदस्यों के नंबर पर एक्टिव सर्विस वैलिडिटी पैक होना जरूरी है। यूजर्स Vi ऐप के जरिए फैमिली ग्रुप बना सकते हैं।
  • Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
    वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने भारत में पहली बार प्रीपेड फैमिली प्लान लॉन्च किया है। इसमें यूजर अपने फैमिली मेंबर्स के साथ डेटा शेयरिंग कर सकते हैं। यानी किसी फैमिली मेंबर के पास डेटा की कमी पड़ती है तो सीधे दूसरा मेंबर उसको अपना डेटा भेज सकता है। यह एक ग्रुप शेयरिंग प्लान होगा जिसमें जोड़े गए मेंबर्स को डेटा शेयर किया जा सकता है।
  • हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
    डेली रिचार्ज के झंझट से छुटकारा चाहिए तो Jio, Airtel और Vodafone Idea के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान बेस्ट विकल्प साबित हो सकते हैं। इन प्लान में यूजर्स को डेली 2जीबी डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस फ्री दिए जाते हैं। इसके अलावा ये प्लान फ्री रोमिंग बेनिफिट्स, फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन और रात भर फ्री डाटा जैसे लाभ प्रदान करते हैं।
  • विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
    Vodafone Idea के प्लान के आधार पर ग्राहक साल में 3 बार तक फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मिलने वाले फायदे हर प्लान के हिसाब से अलग-अलग हैं। इनमें इंटरनेशनल डाटा, आउटगोइंग कॉलिंग मिनट, कॉलिंग और एसएमएस और ट्रैवल की वैधता शामिल है। वोडाफोन आइडिया का कहना है कि इस ऑफर से सालाना ₹9,000 तक की बचत हो सकती है। इन पोस्टपेड प्लान में डाटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट जैसे रेगुलर फायदे भी शामिल हैं।
  • Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
    Vodafone Idea 365 दिन यानी कि पूरे 1 साल की वैधता के साथ ₹3749 में एक प्रीपेड प्लान प्रदान करता है। इस प्रीपेड प्लान में रोजाना 4G और 5G दोनों ही स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट प्रदान किया जाता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है। इसमें डेली 100 एसएमस भी मिलते हैं। हालांकि, इसमें अन्य बंडल फायदे नहीं दिए जाते हैं।
  • Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
    Vodafone Idea के ₹1099 वाले प्लान में अनलिमिटेड डाटा मिलता है। सबसे खास बात यह है कि यह रोजाना अनलिमिटेड 5G और 4G डाटा प्रदान करता है, जिसमें कोई भी लिमिट नहीं है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 84 दिनों तक चलता है, जिसस हिसाब से प्रति माह की कीमत ₹366 बैठती है। इस हिसाब से यह आमतौर पर आने वाले मासिक प्लान की तुलना में महंगा रहता है।
  • Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
    Airtel, Jio और Vodafone idea भारत में 1 साल की वैधता के साथ कई प्रीपेड प्लान की पेशकश करती हैं, लेकिन हम आज इन तीनों कंपनियों के ₹3599 में आने वाले ऐसे प्लान प्रीपेड प्लान की बात कर रहे हैं जो कि 365 दिनों की वैधता प्रदान करते हैं। यहां पर एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के इन तीनों प्लान के बीच की गई तुलना से आप यह जान सकते हैं कि किस प्लान में बेहतर फायदे मिल रहे हैं।
  • BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
    BSNL का ₹2399 वाला प्लान रोजाना 2GB डाटा प्रदान करता है। इसमें 365 दिनों की वैधता मिलती है। यह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा देता है। यह प्लान अनलिमिटेड डाटा प्रदान करता है, क्योंकि हाई स्पीड के बाद डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 40kbps की स्पीड हो जाती है। इस प्लान में डेली 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। अगर ग्राहक 12 अगस्त, 2026 तक रिचार्ज करवाते हैं तो 47 दिनों की अतिरिक्त वैधता भी मिलती है।
  • अपने हिसाब से चुने डेटा! Vi ने लॉन्च किया स्मार्ट रिचार्ज प्लान, ऐसे मिलेगा बेनिफिट
    Vodafone Idea (Vi) ने चेन्नई और तमिलनाडु सर्किल के प्रीपेड यूजर्स के लिए नया 249 रुपये का Smart Recharge प्लान पेश किया है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 0.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं। खास बात यह है कि यूजर्स रिचार्ज वाले दिन *188# डायल करके रोजाना डेटा की जगह पूरे 28 दिनों के लिए 14GB लंपसम डेटा का विकल्प चुन सकते हैं। Vi के 249 रुपये वाले प्लान दूसरे सर्किल में अलग बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध हैं। असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट और ओडिशा में 1.5GB/Day वाला Hero प्लान मिलता है।
  • Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
    Vi (Vodafone Idea) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 250 रुपये, 230 रुपये और 435 रुपये के नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत Spotify Premium का मुफ्त सब्सक्रिप्शन है। 435 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड 4G/5G Data, JioHotstar (Mobile), अनलिमिटेड कॉलिंग और Spotify Premium मिलता है। वहीं, 230 रुपये के ऐड-ऑन पैक में 30GB डेटा और 20 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस शामिल है। यूजर्स Vi App के जरिए Spotify Premium को आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं।
  • ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
    Vi ने भारत में नया 200 रुपये Vi Movies & TV प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस रिचार्ज में यूजर्स को 28 दिनों की वैधता के साथ 20 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस, 30GB हाई-स्पीड डेटा और उपलब्ध क्षेत्रों में Unlimited 5G बेनिफिट्स मिलते हैं। प्लान में JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play और FanCode समेत कई लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवाएं शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, यह कंटेंट 16 भाषाओं में उपलब्ध होगा और एक सब्सक्रिप्शन को चार डिवाइस तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। नया प्लान Vi ऐप और अन्य रिचार्ज चैनलों के जरिए खरीदा जा सकता है।
  • Vi लाई 202 रुपये में 5GB डेटा, फ्री Jiohotstar, SonyLiv समेत 17 OTT का भरपूर मनोरंजन! Jio, Airtel को कड़ी टक्कर
    Vi अपने ग्राहकों के लिए 202 रुपये का प्लान पेश करती है। यह प्लान एक इंटरनेट प्लान है जिसमें 5GB का बंडल डेटा मिलता है। प्लान में कंपनी यूजर को 1 महीने के लिए यह बेनिफिट देती है। इसके साथ टेलीकॉम ऑपरेटर 17 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस भी देती है। इसमें JioHotstar, SonyLIv, MXPlayer समेत Lionsgate Play, Playflix, Fancode, Manoramax जैसे ओटीटी प्लेयर शामिल हैं।
  • मात्र 99 रुपये में अनलिमिटेड इंटरनेट, Vodafone Idea का धांसू प्लान, Jio-Airtel के उड़े होश
    Vodafone Idea यूजर्स महज 99 रुपये में अनलिमिटेड इंटरनेट का लाभ उठा सकते हैं। Vodafone Idea के 99 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है। यह एक ऐड ऑन डाटा पैक है जो कि 2 दिन तक अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा प्रदान करता है। हालांकि,  इस प्लान में कोई सर्विस वैधता नहीं होता है, जिसका अर्थ है कि इस प्लान का उपयोग करने के लिए आपके डिवाइस में पहले से टेलीकॉम प्लान एक्टिव होना चाहिए।
  • Vodafone Idea ने बढ़ाया 5G का दायरा, दक्षिण भारत के इन तीन नए शहरों में यूजर्स को सौगात!
    भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया ने अपने 5G नेटवर्क को तमिलनाडू के तीन नए शहरों में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने प्रेस रिलीज जारी कर 5 विस्तार की जानकारी दी। इसमें कोयम्बटूर, तिरुपुर, वैलोर शामिल किए गए हैं। तीनों ही प्रदेश के बड़े शहरों में आते हैं। हाल ही में कंपनी ने चेन्नई, पुडुचेरी, तिरुचिरापल्ली, और सेलम में 5G नेटवर्क को एक्सपेंड किया था।
  • Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
    Vodafone Idea अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों की वैधता वाला सबसे धांसू प्लान पेश करती है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से 3999 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2GB डेटा मिलता है। यूजर को 365 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »