• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • खुशखबरी! जल्द शुरू होगी 5G इंटरनेट की सर्विस, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी 5G स्पेक्ट्रम की मंजूरी

खुशखबरी! जल्द शुरू होगी 5G इंटरनेट की सर्विस, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी 5G स्पेक्ट्रम की मंजूरी

नीलामी में कई लो (600 MHz, 700 MHz, 800 MHz, 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 2300 MHz), मिड (3300 MHz) और हाई (26 GHz) फ्रीक्वेंसी बैंड में स्पेक्ट्रम के लिए आयोजित होगी।

खुशखबरी! जल्द शुरू होगी 5G इंटरनेट की सर्विस, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी 5G स्पेक्ट्रम की मंजूरी

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी करने को मंजूरी दी है।

ख़ास बातें
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी करने की मंजूरी दी है।
  • जल्द शुरू होगी 5G इंटरनेट की सर्विस।
  • स्पेक्ट्रम के लिए पेमेंट 20 सालों तक हर साल समान किश्त में की जा सकती है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी करने के तौर-तरीकों को मंजूरी दी है और जुलाई के आखिर तक 72097.85 MHz रेडियो वेव्स को ब्लॉक में डाल दिया जाएगा एक ऑफिशियल रिलीज में बुधवार को कहा गया। कैबिनेट ने मशीन-टू-मशीन कम्युनिकेशन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI),ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर,  एग्रीकल्चर, एनर्जी और अन्य क्षेत्रों जैसी नई इंडस्ट्री ऐप्लिकेशन और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए 'प्राइवेट कैप्टिव नेटवर्क' की ग्रोथ और लगाने का भी फैसला किया। 

रिलीज में कहा गया है कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम्युनिकेशन के स्पेक्ट्रम नीलामी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसके जरिए सफल बोली लगाने वालों को जनता और इंडस्ट्री को 5जी सर्विस प्रदान करने के लिए स्पेक्ट्रम दिया जाएगा।" 20 साल की वैधता के साथ कुल 72097.85 MHz स्पेक्ट्रम की नीलामी जुलाई 2022 के आखिर तक की जाएगी।

नीलामी में कई लो (600 MHz, 700 MHz, 800 MHz, 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 2300 MHz), मिड (3300 MHz) और हाई (26 GHz) फ्रीक्वेंसी बैंड में स्पेक्ट्रम के लिए आयोजित होगी। टेलीकॉम सेक्टर में बदलाव करते हुए कैबिनेट ने बिजनेस को आसान बनाने के लिए स्पेक्ट्रम नीलामी के संबंध में कई प्रगतिशील ऑप्शन का ऐलान किया।

पहली बार बोली लगाने वालों द्वारा एडवांस पेमेंट करने की कोई जरूरत नहीं है। स्पेक्ट्रम के लिए पेमेंट 20 सालों तक हर साल समान किश्त में किया जा सकता है। यह हर साल की शुरुआत में एडवांस पेमेंट के तौर पर किया जाना है। इससे बिजनेस में कैश फ्लो की जरूरत को काफी कम करने और बिजनेस करने की लागत को कम होने की उम्मीद है। बोली लगाने वालों को बाकि किश्तों के चलते भविष्य में बिना कुछ उधार के 10 सालों बाद स्पेक्ट्रम सरेंडर करने का ऑप्शन दिया जाएगा। आगे कहा गया कि "5G सर्विस के जारी करने को लेकर बैकहॉल स्पेक्ट्रम की उपलब्धता भी जरूरी है। बैकहॉल की डिमांड को पूरा करने के लिए कैबिनेट ने टेलीकॉम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर्स को ई-बैंड में प्रति 250 MHz के 2 कैरियर्स टेंपरेरी तौर पर बांटने का फैसला लिया है।

रिलीज में कहा गया कि कैबिनेट ने 13, 15, 18 और 21GHz बैंड के मौजूदा फ्रीक्वेंसी बैंड में सामान्य माइक्रोवेव बैकहॉल कैरियर्स को बढ़ाकर डबल करने का भी फैसला लिया है। मार्केट में 5G सर्विस के रोलआउट के लिए कमर कस रहा है जो अल्ट्रा-हाई स्पीड और नए जमाने की सर्विस और बिजनेस मॉडल की शुरुआत करेगा। टेलीकमॉ रेगुलेटर टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने अप्रैल में मोबाइल सर्विस के लिए 5G स्पेक्ट्रम की बिक्री के लिए रिजर्व या न्यूनतम मूल्य में 39 प्रतिशत कमी के लिए कहा था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 5G Spectrum Auction, 5G Internet, PM Narendra Modi
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »