Truecaller ने स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करने के लिए पेश किया नया AI फीचर

हाल ही में ट्रूकॉलर ने देश में कॉल रिकॉर्डिंग और AI सपोर्ट वाले ट्रांसक्रिप्शन फीचर को भी पेश किया था

Truecaller ने स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करने के लिए पेश किया नया AI फीचर

इसे एक प्रीमियम फीचर के तौर पर जोड़ा गया है

ख़ास बातें
  • इस ऐप के पेड यूजर्स को ही यह फीचर उपलब्ध होगा
  • नए फीचर को 'Max' कहा जाएगा
  • ट्रूकॉलर के लगभग 35 करोड़ यूजर्स हैं
विज्ञापन
कॉलर आइडेंटिफिकेशन सर्विस Truecaller ने स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करने के लिए नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर पेश किया है। हालांकि, यह केवल इसके एंड्रॉयड ऐप पर उपलब्ध होगा। इसे एक प्रीमियम फीचर के तौर पर जोड़ा गया है और इस ऐप के पेड यूजर्स को ही यह उपलब्ध होगा। 

हाल ही में ट्रूकॉलर ने देश में कॉल रिकॉर्डिंग और AI सपोर्ट वाले ट्रांसक्रिप्शन फीचर को भी पेश किया था। ट्रूकॉलर के पेड यूजर्स स्पैम कॉल्स को ब्लॉक करने वाले नए फीचर के लिए Settings > Block पर जा सकते हैं। इससे पहले इस सेटिंग में दो टैब - Basic और Off में से यूजर्स चुन सकते थे। इसमें बेसिक मोड पर ऐप ऑटोमैटिक तरीके से उन नंबर्स से आने वाली कॉल्स को ब्लॉक कर देता है जिनके स्पैम होने की बड़ी संख्या में रिपोर्ट की गई है। इसके ऑफ मोड में स्पैम कॉलर्स की पहचान की जाती है लेकिन उन कॉल्स को ब्लॉक नहीं किया जाता। 

इस नए फीचर को 'Max' कहा जाएगा। इसे चुनने पर ऐप पहचाने गए सभी स्पैम नंबर्स से कॉल्स को ब्लॉक कर देगा। हालांकि, इस सेटिंग को चुनने पर एक चेतावनी भी दी जाएगी कि इससे कुछ वैध कारोबारों से कॉल्स को भी ब्लॉक किया जा सकता है। भारत सहित बहुत से देशों में स्पैम और टेलीमार्केटिंग कॉल्स में बढ़ोतरी हुई है। ट्रूकॉलर की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि देश में यूजर्स को प्रति माह औसत 18 स्पैम कॉल्स मिलती हैं। टेलीकॉम रेगुलेटर ने भी Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी टेलीकॉम कंपनियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फिल्टर्स के इस्तेमाल से अपने नेटवर्क्स पर टेलीमार्केटिंग कॉल्स को ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। 

ट्रूकॉलर ने स्वीडन के बाहर अपना पहला एक्सक्लूसिव ऑफिस बेंगलुरु में शुरू किया था। इस ऑफिस का इस्तेमाल देश के लिए विशेष फीचर्स डिवेलप करने में किया जाएगा। स्वीडन के स्टॉकहोम में हेडक्वार्टर रखने वाली इस कंपनी ने भारत में लगभग एक दशक पहले अपने बिजनेस की शुरुआत की थी। इस ऑफिस की कैपेसिटी लगभग 250 वर्कर्स की है। इसमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी और सुविधाएं उपलब्ध हैं। ट्रूकॉलर के लगभग 35 करोड़ यूजर्स हैं और इनमें से लगभग 25 करोड़ यूजर्स भारत से हैं। इसका कहना है कि देश में उसके प्लेटफॉर्म पर नए प्रोडक्ट्स और सर्विसेज लॉन्च करने के लिए मौके हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  5. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  6. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  7. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  8. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  9. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »