टेलीकॉम यूजर्स दे रहे 5G के पैसे, लेकिन 32% के पास 4G की भी नहीं पहुंच- रिपोर्ट

टेलीकॉम कवरेज को लेकर एक ताजा रिपोर्ट सामने आई है जिसमें आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं।

टेलीकॉम यूजर्स दे रहे 5G के पैसे, लेकिन 32% के पास 4G की भी नहीं पहुंच- रिपोर्ट

टेलीकॉम कवरेज को लेकर एक ताजा रिपोर्ट सामने आई है जिसमें आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं।

ख़ास बातें
  • LocalCircles की ओर से सर्वे को TRAI के साथ भी साझा किया गया
  • 20% यूजर्स को कनेक्टिविटी की दिक्कत सामने आती है
  • 50% के लगभग यूजर्स को वॉयस कॉल में परेशानी होती है
विज्ञापन
भारत में भले ही 5G सर्विसेज शुरू हो चुकी हों लेकिन यूजर्स के पास अभी तक 4G की भी पहुंच नहीं है, भले ही वे 5G के लिए पैसे दे रहे हों। एक ताजा रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। जिसके मुताबिक 32% यूजर्स के पास 4G/5G के पैसे देने के बाद भी नेटवर्क की उपलब्धता नहीं है। वहीं 70 प्रतिशत के लगभग यूजर्स को कॉल कनेक्शन में दिक्कत जैसे कॉल ड्रॉप आदि का सामना करना पड़ता है। 

टेलीकॉम कवरेज को लेकर एक ताजा रिपोर्ट सामने आई है जिसमें आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं। IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, LocalCircles ने टेलीकॉम कवरेज को लेकर जो सर्वे किया है उसमें 32% यूजर्स के पास 4G/5G के लिए पैसे चुकाने के बाद भी नेटवर्क कवरेज नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि केवल 26% उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने कहा है कि उनके पास मोबाइल सर्विसेज के बेहतर नेटवर्क मिल रहे हैं। इसमें 5% लोगों ने कहा है कि उनके ऑफिस या काम करने के स्थान पर नेटवर्क अच्छा है। 

इसके अलावा 20% यूजर्स को कनेक्टिविटी की दिक्कत सामने आती है और 50% के लगभग यूजर्स को वॉयस कॉल में परेशानी होती है। रिपोर्ट के अनुसार टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 17 फरवरी को एक मीटिंग की थी जिसमें मोबाइल ऑपरेटर्स को शामिल किया गया था। इसमें यूजर्स को दी जाने वाली वायरलाइन और वायरलेस सर्विसेज को लेकर चर्चा की गई थी। इसमें इस बात पर जोर दिया गया था कि 5G सर्विसेज को कैसे बेहतर किया जाए। 

LocalCircles की ओर से सर्वे को TRAI के साथ भी साझा किया गया, ऐसा कहा गया है। जिसके मुताबिक, केवल 16% मोबाइल सब्सक्राइबर्स ने यह कहा है कि 5G नेटवर्क में स्विच करने के बाद उन्हें कॉलिंग में बेहतर एक्सपीरियंस मिला है और ड्रॉप इश्यू कम हुए हैं। वही, टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया का कहना है कि 5जी इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप होने में अभी समय लगेगा और उसके बाद यह 15 से 20 गुना तक बेहतर हो जाएगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 5G, 5G Network India, telecom, 5G Network issue, 4G network issue
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »