आने वाले दिनों में सस्ता हो सकता है मोबाइल फोन से बातें करना, जानें क्यों

आने वाले दिनों में सस्ता हो सकता है मोबाइल फोन से बातें करना, जानें क्यों
विज्ञापन
संभव है कि आने वाले दिनों में मोबाइल फोन से बातें करना सस्ता हो जाए। दरअसल, दूरसंचार मंत्रालय ने टेलीकॉम कमीशन द्वारा दिए गए स्पेक्ट्रम यूज़ेज चार्ज (एसयूसी) कम करने के सुझाव पर मुहर लगा दी है। अब इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए कैबिनेट के पास भेजा जाएगा। दूरसंचार मंत्रालय टेलीकॉम कंपनियों के सकल राजस्व पर लगाए जाने वाले 5 फीसदी यूजेज चार्ज को घटाकर 3 फीसदी करने के पक्ष में है।

आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई को बताया, ''टेलीकॉम कमीशन ने स्पेक्ट्रम यूज़ेज चार्ज को 3 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया है। नई दरें अगले राउंड की नीलामी में खरीदे जाने वाले स्प्रेक्ट्रम पर लागू होंगी। इस प्रस्ताव को कैबिनेट के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।"

पहले स्पेक्ट्रम यूज़ेज चार्ज टेलीकॉम कंपनियों ने सकल राजस्व के 3-8 फीसदी के स्तर में होते थे।

केंद्र सरकार ने जनवरी 2014 में स्पेक्ट्रम पर 5 फीसदी एसयूसी लेने का फैसला किया था। यह दर भविष्य की नीलामी के लिए थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aircel, Airtel, DoT, Reliance Jio, Spectrum, Telecom, Trai
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. लड़खड़ाया, टकराया, फिर भी जीता - Honor के रोबोट ने तोड़ा इंसानों का वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  2. WhatsApp कॉल के लिए AI जनरेटेड कॉल बैकग्राउंड कैसे बनाएं, ये है आसान तरीका
  3. Vivo T5 Pro 5G vs Redmi Note 15 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट फोन
  4. Google के Pixel फोन की कीमत हुई आधे से भी ज्यादा कम, मिल रहा 23 हजार रुपये सस्ता
  5. Samsung के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की बंद हुई बिक्री, जानें कारण....
  6. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है स्क्वेयर कैमरा आइलैंड, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. सूरज की आग से धूमकेतु हो गया राख! नासा ने दिखाईं गजब तस्वीरें
  8. Xiaomi ने बिजली बचाने वाला नया AC किया लॉन्च, पावरफुल कम्प्रेसर से लैस, जानें कीमत
  9. Realme का सस्ता फोन C81 हो सकता है 6300mAh बैटरी से लैस! फीचर्स लीक
  10. Asteroid Alert: 54 फीट तक बड़े 2 एस्टरॉयड का आज पृथ्वी की तरफ निशाना
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »