मुफ्त कॉल और इंटरनेट की भी लगी है सेल, एक नज़र इन ऑफर पर

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2016 13:11 IST
ख़ास बातें
  • टेलीकॉम कंपनियों के बीच एक-दूसरे को पछाड़ने की होड़
  • रिलायंस जियो के साथ आपको वेलकम ऑफर मिलता है
  • एयरटेल, वोडाफोन और बीएसएनएल ने भी पेश किए हैं कई ऑफर
हम से ज़्यादातर लोग त्यौहारी सीज़न में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों या ई-कॉमर्स साइट की सेल से तो अवगत हैं। लेकिन असली अघोषित सेल का आयोजन टेलीकॉम कंपनियों द्वारा किया जा रहा है। कई यूज़र तो इसका फायदा उठा भी रहे हैं। दरअसल, मुफ्त फोन कॉल और फ्री इंटरनेट वाली सेल की शुरुआत रिलायंस जियो की एंट्री के साथ हुई थी। रिलायंस जियो ने मार्केट में कदम रखते हुए जिस तरह के ऑफर पेश किए, वे अब तक तो ना सुने गए थे, ना ही उन्हे संभव माना जाता था। लेकिन, टेलीकॉम की दुनिया में मानो भूचाल सा आ गया। आज की तारीख में टेलीकॉम कंपनियों के बीच एक-दूसरे को पछाड़ने की अजीब होड़ सी लगी है। इस बाबत हर दिन नए ऑफर पेश किए जा रहे हैं।

इन्हें ध्यान में रखते हुए हमने आपके लिए चुनिंदा ऑफर ढूंढ कर निकाले हैं। आप इनका फ़ायदा ज़रूर उठाना चाहेंगे।
Advertisement

रिलायंस जियो का ऑफर
रिलायंस जियो अपना 4जी सिम खरीदने वाले ग्राहकों को वेलकम ऑफर दे रही है। इसके तहत 31 दिसंबर तक रिलायंस जियो सिम पर सबकुछ फ्री है। कॉल (अगर फोन लग जाए) से लेकर एसएमएस तक, इंटरनेट (हर दिन 4 जीबी तक) से लेकर रोमिंग तक और अन्य जियो सर्विस ग्राहकों के लिए बिल्कुल मुफ्त हैं। हालांकि, अब कंपनी ने साफ किया है कि इन ऑफर का फायदा 3 दिसंबर तक सिम खरीदने वाले ग्राहकों को ही मिलेगा। 1 जनवरी 2017 के बाद से कंपनी ग्राहकों से अपनी सेवाओं के लिए पैसे लेगी। कंपनी का कहना है कि वह सिर्फ डेटा का पैसा लेगी। वॉयस कॉल आजीवन मुफ्त रहेगा। सबसे सस्ता मासिक प्लान 149 रुपये का है। इस प्लान में आपको बहुत ज्यादा डेटा तो नहीं मिलेगा। लेकिन आप 28 दिनों तक मुफ्त फोन कॉल तो कर ही पाएंगे।
Advertisement

एयरटेल
रिलायंस जियो को चुनौती देने के मकसद ने कई किस्म के ऑफर निकाले हैं। कुछ प्लान नए 4जी हैंडसेट के लिए हैं तो कुछ किसी खास कंपनी के स्मार्टफोन के लिए।
Advertisement

259 रुपये में 10 जीबी 4जी डेटा
भारती एयरटेल नए 4जी स्मार्टफोन के साथ 259 रुपये में 10 जीबी 4जी/3जी डेटा दे रही है। कंपनी ने बताया है कि 1 जीबी डेटा तुरंत ही ग्राहक के अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा। अतिरिक्त 9 जीबी डेटा को मायएयरटेल ऐप के जरिए पाना होगा।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीजः 1 जीबी के दाम में 15 जीबी 4जी डेटा
इसका मतलब है कि कंपनी आपसे सिर्फ 1 जीबी डेटा का दाम लेगी और मुफ्त में 14 जीबी 4जी/3जी इंटरनेट डेटा देगी। ध्यान रहे कि 1 जीबी मोबाइल इंटरनेट डेटा की कीमत अलग-अलग सर्किल में अलग हो सकती है। हालांकि, कीमत लगभग 250 रुपये है। यह ऑफर सिर्फ एयरटेल के प्रीपेड यूज़र के लिए है। इन फोन के साथ मिलेगा यह ऑफर।
Advertisement

नया 4जी डेटा पैक
एयरटेल के इस नए 4जी डेटा पैक के तहत ग्राहकों को 90 दिनों के लिए मुफ्त डेटा मिलेगा। वर्तमान यूज़र के लिए यह डेटा पैक 1,495 रुपये में उपलब्ध है। जबकि नए यज़र पहली बार 1,494 रुपये में इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं। एयरटेल का कहना है कि नए स्पेशल 4जी डेटा पैक पर कुछ नियम लागू होंगे। जिसका मतलब है कि एक निश्चित डेटा की खपत के बाद डेटा स्पीड कम हो जाएगी। 90 दिनों के लिए यूज़र अधिकतम 30 जीबी डेटा को हाई स्पीड के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। 30 जीबी डेटा खर्च करने के बाद यूज़र बाकी बचे समय के लिए 2जी स्पीड पर डेटा एक्सेस कर सकेंगे।

मेगा सेवर पैक
एयरटेल ने देशभर के प्रीपेड यूज़र के लिए 'मेगा सेवर पैक' लॉन्च किया है। 1498 रुपये से शुरू होने वाले इस पैक में पहले 28 दिनों के लिए 1 जीबी 4जी/3जी डेटा मिलेगा। इसके बाद इस डेटा के खत्म होने पर ग्राहक अगले 12 महीने तक 51 रुपये में 1 जीबी 4जी/3जी डेटा का फायदा उठा सकते हैं। खास बात यह है कि इस अवधि के दौरान रीचार्ज कराने की कोई लिमिट नहीं है और ग्राहक कितनी भी बार इसी कीमत में 1 जीबी 4जी/3जी डेटा रीचार्ज करा सकते हैं।

वोडाफोन के ऑफर
वोडाफोन इंडिया ने भी कुछ ऐसे प्लान पेश किए हैं जिन्हें रिलायंस जियो की बढ़ती लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा सकता है।

दिवाली से कोई रोमिंग शुल्क नहीं
वोडाफोन इंडिया ने ऐलान किया है कि अब उसके नेटवर्क पर रोमिंग बिल्कुल मुफ्त है। इसका फायदा कंपनी के सभी ग्राहकों को मिलेगा। कंपनी ने बयान जारी कहा है कि इस दिवाली से सभी ग्राहकों को देश में कहीं भी रोमिंग शुल्क नहीं लगेगा।

1 जीबी की कीमत में 10 जीबी डेटा
नए 4जी हैंडसेट में वोडाफोन सिम इस्तेमाल करने वाले यूज़र को 1 जीबी की कीमत में कुल 10 जीबी डेटा मिलेगा। वोडाफोन के मुताबिक, नए 4जी स्मार्टफोन का मतलब है कि उस फोन पर पिछले 6 महीने में वोडाफोन सिम इस्तेमाल नहीं किया गया हो। कंपनी ने बयान जारी करके कहा, "वोडाफोनसुपरनेट ग्राहक अब 1 जीबी डेटा की कीमत चुकाएंगे और उन्हें 9 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इस ऑफर के तहत नए 4जी हैंडसेट इस्तेमाल करने वाले ग्राहक तीन महीने के लिए 1 जीबी डेटा की कीमत में 10 जीबी डेटा का फायदा उठा पाएंगे।"

अनलिमिटेड रोमिंग और वॉयस कॉल वाले पोस्टपेड प्लान
अपने 3जी और 4जी ग्राहकों के लिए कंपनी ने नए वोडाफोन रेड प्लान पेश किए। इनमें से दो प्लान अनिलिमिटेड रोमिंग और वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आते हैं। इसके साथ ग्राहकों इंटरनेट डेटा भी दिया जाएगा। पहला प्लान 1,999 रुपये का है। इसमें 8 जीबी (3जी या 4जी) डेटा, अनिलिमिटेड नेशनल और लोकल कॉल, अनिलिमिटेड रोमिंग और हर महीने 500 एसएमएस मिलेंगे। इससे सस्ता प्लान 1,699 रुपये का है। इस प्लान में आपको 6 जीबी 3जी/ 4जी डेटा, अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉल, अनलिमिटेड रोमिंग (सिर्फ इनकमिंग, आउटगोइंग 50 पैसे प्रति मिनट) और प्रति माह 500 एसएमएस मुफ्त मिलेंगे।

रिलायंस कम्युनिकेशन्स का ऑफर
रिलायंस कम्युनिकेशन्स ने अपने मौजूदा और नए प्रीपेड ग्राहकों के लिए कई त्योहारी ऑफर पेश किए हैं।

डबलस्कूप प्लान
नए ग्राहकों को 'डबलस्कूप प्लान' के तहत फुल टॉक टाइम, मुफ्त डेटा मिलेगा। साथ ही वे 25 पैसे प्रति मिनट की कॉलिंग दर हिसाब से बात कर सकेंगे। दिल्ली व एनसीआर में 2जी स्कूप प्लान के तहत ग्राहक 141 रुपये के रिचार्ज से 141 रुपये का टॉक टाइम, पांच जीबी डेटा तथा तीन महीने तक 25 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से कॉल कर सकते हैं। कंपनी 3जी में भी लुभावने ऑफर दे रही है। 295 रुपये के रिचार्ज पर 295 रुपये का टॉक टाइम, तीन जीबी 3जी डेटा तथा तीन महीनों के लिए 25 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉल कर सकते हैं।

बीसीएनएल
प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की जंग में भारतीय संचार निगम लिमिटेड भी पीछे  रही। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए कई ऑफर पेश किए।

1,099 रुपये में अनलिमिटेड 3जी डेटा प्लान  
बीएसएनएल ने 1,099 रुपये में एक राष्ट्रीय 3जी अनलिमिटेड मोबाइल डेटा प्लान की घोषणा की है। इसके अलावा उसने अपने कुछ मौजूदा प्लानों पर डेटा उपयोग की सीमा को दोगुना कर दिया है।

प्रीपेड ग्राहकों के लिए डबल डेटा ऑफर
बीएसएनएल ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक प्रमोशन ऑफर लॉन्च किया है। ग्राहकों को कंपनी के नए डेटा स्पेशल टैरिफ वाउचर के साथ डबल डेटा का फायदा मिलेगा। ऑफर के तहत, 1,498 रुपये के रीचार्ज़ पर आपको 9 जीबी की जगह 18 जीबी डेटा मिलेगा। 2,798 रुपये के रीचार्ज पर 18 जीबी की जगह 36 जीबी, 3,998 रुपये के रीचार्ज पर 30 जीबी की जगह 60 जीबी डेटा और 4,498 रुपये के रीचार्ज पर 40 जीबी के बदले 80 जीबी डेटा मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Internet, Voice Call, Relliance Jio, RCom, Vodafone, Airtel
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  2. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  3. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  4. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  5. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  6. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  7. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  8. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  9. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  10. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.