रिलायंस जियो को एयरटेल की चुनौती, पेश किया नया 4जी डेटा पैक

रिलायंस जियो को एयरटेल की चुनौती, पेश किया नया 4जी डेटा पैक
ख़ास बातें
  • एयरटेल ने यह कदम रिलायंस जियो के लॉन्च के बाद उठाया है
  • नए दाम के मुताबिक एयटेल एक जीबी डेटा 50 रुपये से कम में दे रही है
  • नया प्लान सिर्फ प्रीपेड यूज़र के लिए उपलब्ध है
विज्ञापन
भारती एयरटेल ने अपने 4जी ग्राहकों के लिए नया स्पेशल 4जी डेटा पैक लॉन्च कर दिया है। एयरटेल के इस नए 4जी डेटा पैक के तहत ग्राहकों को 90 दिनों के लिए मुफ्त डेटा मिलेगा। वर्तमाल यूज़र के लिए यह डेटा पैक 1,495 रुपये में उपलब्ध है। जबकि नए यज़र पहली बार 1,494 रुपये में इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं।

एयरटेल का कहना है कि नए स्पेशल 4जी डेटा पैक पर कुछ नियम लागू होंगे। जिसका मतलब है कि एक निश्चित डेटा की खपत के बाद डेटा स्पीड कम हो जाएगा। 90 दिनों के लिए यूज़र अधिकतम 30 जीबी डेटा को हाई स्पीड के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। 30 जीबी डेटा खर्च करने के बाद यूज़र बाकी बचे समय के लिए 2जी स्पीड पर डेटा एक्सेस कर सकेंगे। 

एयरटेल का यह स्पेशल डेटा पैक किस तरह काम करता है इसे इस तरह समझिए। आपको 1,495 रुपये देकर 30 जीबी डेटा मिलेगा जिसकी कीमत 90 दिनों के लिए 50 रुपये प्रति जीबी पड़ेगी। 30 जीबी के सीमित खर्च के बाद यूज़र 2जी स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा खर्च कर सकेंगे। वहीं दूसरी तरफ रिलायंस जियो के प्लान की बात करें तो यूज़र को 1,499 रुपये में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 20 जीबी डेटा मिलता है जिसकी कीमत 75 रुपये प्रति जीबी पड़ती है। लेकिन अगर आपका डेटा खर्च बहुत ज्यादा नहीं है तो आपको हर महीने ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे।

यह 'स्पेशल डेटा पैक' अभी दिल्ली में उपलब्ध है। अगले कुछ दिनों में इस डेटा पैक को दूसरे सर्किलों में लॉन्च किया जा सकता है। नए लॉन्च हुए डेटा पैक के बारे में एयरटेल के डायरेक्ट ऑफ ऑपरेशंस ने कहा, ''इस पैक के साथ यूज़र किसी डेटा लिमिट और रीचार्ज की चिंता किए बिना हर समय ऑनलाइन रह सकते हैं। ''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , airtel, airtel 4G, airtel data pack, airtel user

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »