वोडाफोन का ग्राहकों को तोहफा, दिवाली से रोमिंग बिल्कुल मुफ्त

वोडाफोन का ग्राहकों को तोहफा, दिवाली से रोमिंग बिल्कुल मुफ्त
ख़ास बातें
  • कंपनी का बयान, दिवाली के बाद से कोई रोमिंग चार्ज नहीं लगेगा
  • प्रीपेड के साथ पोस्टपेड ग्राहक भी उठा पाएंगे इसका फायदा
  • रिलायंस जियो को चुनौती देने के मकसद से पेश किया गया है यह ऑफर
विज्ञापन
वोडाफोन के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। वोडाफोन इंडिया ने ऐलान किया है कि अब उसके नेटवर्क पर रोमिंग बिल्कुल मुफ्त है। इसका फायदा कंपनी के सभी ग्राहकों को मिलेगा। कंपनी ने बयान जारी कहा है कि इस दिवाली से सभी ग्राहकों को देश में कहीं भी रोमिंग शुल्क नहीं लगेगा।

वोडाफोन इंडिया के इस फैसले को रिलायंस जियो की बढ़ती लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा सकता है। गौरतलब है कि रिलायंस जियो नेटवर्क पर भी ग्राहकों को कोई रोमिंग शुल्क नहीं लगता।

इससे पहले वोडाफोन इंडिया ने रिलायंस जियो को ही चुनौती देने के मकसद से अपने ग्राहकों के लिए नया 4जी इंटरनेट डेटा ऑफर पेश किया था। इसके तहत, नए 4जी हैंडसेट में वोडाफोन सिम इस्तेमाल करने वाले यूज़र को 1 जीबी की कीमत में कुल 10 जीबी डेटा मिलेगा।

दूसरी तरफ, भारती एयरटेल अब देशभर के ग्राहकों को नए 4जी स्मार्टफोन के साथ 259 रुपये में 10 जीबी 4जी/3जी डेटा देने का ऐलान किया था। कंपनी ने बताया है कि 1 जीबी डेटा तुरंत ही ग्राहक के अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा। अतिरिक्त 9 जीबी डेटा को मायएयरटेल ऐप के जरिए पाना होगा। इंटरनेट डेटा की वैधता 28 दिनों की होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Vodafone India, Roaming Free
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »