अब वोडाफोन ने पेश किए अनलिमिटेड रोमिंग और वॉयस कॉल वाले पोस्टपेड प्लान

अब वोडाफोन ने पेश किए अनलिमिटेड रोमिंग और वॉयस कॉल वाले पोस्टपेड प्लान
ख़ास बातें
  • 1,999 रुपये वाले वोडाफोन रेड प्लान में मिलेगा 8 जीबी डेटा
  • 1,699 रुपये वाले वोडाफोन रेड प्लान में 6 जीबी डेटा दिया जाएगा
  • वोडाफोन ने डेबल डेटा ऑफर के साथ तीन प्लान पेश किए
विज्ञापन
वोडाफोन इंडिया ने गुरुवार को अपने 3जी और 4जी ग्राहकों के लिए नए वोडाफोन रेड प्लान पेश किए। इनमें से दो प्लान अनिलिमिटेड रोमिंग और वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आते हैं। इसके साथ ग्राहकों इंटरनेट डेटा भी दिया जाएगा।

पहला प्लान 1,999 रुपये का है। इसमें 8 जीबी (3जी या 4जी) डेटा, अनिलिमिटेड नेशनल और लोकल कॉल, अनिलिमिटेड रोमिंग और हर महीने 500 एसएमएस मिलेंगे। इससे सस्ता प्लान 1,699 रुपये का है। इस प्लान में आपको 6 जीबी 3जी/ 4जी डेटा, अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉल, अनलिमिटेड रोमिंग (सिर्फ इनकमिंग, आउटगोइंग 50 पैसे प्रति मिनट) और प्रति माह 500 एसएमएस मुफ्त मिलेंगे।

(पढ़ें: एयरटेल का नया ऑफर, रोमिंग में भी करें अनलिमिटेड वॉयस कॉल)

वोडाफोन ने जानकारी दी है कि निर्धारित सीमा से ज्यादा डेटा खपत करने पर ग्राहकों को 0.50 पैसे प्रति मेगाबाइट की दर से भुगतान करना होगा। कंपनी ने चार और वोडाफोन रेड प्लान लॉन्च किए हैं। इसके अलावा तीन एंट्री लेवल प्लान पेश किए गए हैं जो डबल डेटा ऑफर के साथ आते हैं।

499 रुपये के प्लान में आपको हर महीने 1 जीबी 3जी/ 4जी डेटा के साथ 700 मिनट लोकल व नेशनल कॉल और 500 एसएमएस मिलेंगे। 699 रुपये के प्लान में हर महीने 2 जीबी 3जी/ 4जी डेटा के साथ 1,000 मिनट लोकल व नेशनल कॉल और 500 एसएमएस मिलेंगे। 999 रुपये के प्लान में 3 जीबी 3जी/ 4जी डेटा,  2,000 मिनट लोकल व नेशनल कॉल और 500 एसएमएस मिलेंगे।

एक 1,299 रुपये का वोडाफोन रेड प्लान भी पेश किया गया है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को हर महीने 4 जीबी 3जी/ 4जी डेटा, 3,000 मिनट लोकल और नेशनल कॉल, फ्री रोमिंग (सिर्फ इनकमिंग, आउटगोइंग 50 पैसे प्रति मिनट) और 500 एसएमएस मिलेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »